Savdhan Hindustan

Savdhan Hindustan

By livehindustan - HT SmartcastTrue Crime
Download on the App Store

Savdhan Hindustan episodes

  • Pune Murder Case: पहले गोलियों से भूना, फिर धारदार हथियार से वार
    महाराष्ट्र के पुणे के पास एक शख्स अपने तीन दोस्तों के साथ एक होटल में शनिवार 16 मार्च की रात खाना खाने जाता है..खाना आर्डर करके वे बैठे बात ही कर रहे थे कि कुछ ही सेकेंड में ऐसी वारदात हो गई कि इसका सीसीटीवी वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    6 min
  • Elvish Yadav News: Youtuber Sagar Thakur की लात-घूंसों से पिटाई
    कमरे में दाखिल होते ही एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमला..और फिर लात घूंसो से बुरी तरह पिटाई ..जी हां ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम के वायरल हो रहा है...और इसके साथ ही एक बार फिर उछल रहा है उस व्यक्ति का नाम जो अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियां बना रहता है...जी हां सोशल मीडिया स्टार से बिग बॉस ओटीटी तक का सफर तय करने वाले एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में है. इस बार उन्होंने कथित रूप से एक यूट्यूबर की पिटाई की है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है... एल्विश की मार-पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है..

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Nafe Singh Rathi Murder Case: वारदात में शामिल दो Shooter Arrest, अब पता चलेगा Gangster Connection
    झज्जर पुलिस, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ये हदफ हासिल किया है... एएनआई के हवाले से जो खबरे आ रही हैं उनके मुताबिक पुलिस ने गोवा से सौरभ और आशीष नाम के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है...झज्जर पुलिस का कहना है कि दीगर दो शूटर्स की तलाश जारी है...आपको बता दें कि नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों की पहचान आशीष, नकुल सांगवान और अतुल के तौर पर की गई थी। बाद में पुलिस ने चौथे आरोपी की भी पहचान सौरभ के तौर पर कर ली थी..यानि आशीष और सौरभ गोवा से पकड़े गए हैं...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Dhumka Spanish Women Case: विदेशी महिला को टेंट से उठा ले गए, फिर दरिंदगी | Jharkhand
    अफसोस कि हमारे देश को देखने आए विदेशी मेहमानों के साथ ऐसा कृत्य हुआ है...जी हां झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात सामूहिक बलात्कार की एक शर्मनाक घटना हुई। इसकी शिकार स्पेन की ट्रैवल ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस दर्दनाक घटना का खौफनाक अनुभव साझा किया है। अपने चेहरे पर चोट के निशान दिखाते हुए उसने स्पेनिश में एक वीडियो में संदेश दिया है। इस वीडियो में वह बताती हैं कि, सात लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया है....महिला और उसका साथी बिहार और फिर नेपाल जाने की योजना के साथ दो मोटरसाइकिलों पर बांग्लादेश से दुमका तक की यात्रा कर रहे थे..इससे पहले वो पाकिस्तान होते हुए हिन्दुस्तान में दाखिल हुए थे..झारखंड बिहार होते हुए उनका बंगाल और फिर बांग्लादेश नेपाल का प्लान था..ये दो भारतीय उपमहाद्वीप के इस देशों को बाई रोड चलते हुए करीब से देखना जानना चाहते थे...लेकिन अब ये दोनो स्पेनिश टुरिस्ट जो पुलिस के मुताबिक पति पत्नी बताए जा रहे हैं...दुमका में उनके हाथ हुई वारदात से सहमे हुए हैं..और सदमें में हैं...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Alwar Triple Murder: ब्लाइंड मर्डर केस का Police ने किया खुलासा| Live In Relationship
    13 फरवरी 2024.राजस्थान के अलवर के वैशाली नगर के एक पुराने कुंए से दो बच्चों और एक औरत की लाश मिलती है..वो तो तीनों लाशें कुएं में ही खुर्द बुर्द हो जाती लेकिन बड़ी बात ये रही कि जल्दबाजी में एक शव कुएं की मुंडेर के पास लोहे के एंगिल पर ही अटक गया,...पुलिस आती है तीनों लाशों को मशक्कत के बाद निकाला जाता है...अलवर पुलिस तुरंत इस केस को सुलझाने में जुट गई...तीनों लाशों में एक बात कॉमन थी वो थी मरने वालों की जुबान बाहर को निकल आना..इससे पुलिस इस नतीजे पर तो पहुंची की तीनों का गला दबाकर कत्ल किया गया है लेकिन किसने और क्यों ये बड़ा सवाल था....

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Harda Blast Update News: पटाखा फैक्ट्री केस में मुख्य आरोपी Arrest
    6 फरवरी को हादसे के बाद अफरा तफरी में शाम और शाम से रात हो गई..लेकिन इस हादसे और लापरवाही के जिम्मेदार लोगों तक पुलिस प्रशासन का हाथ नहीं पहुंच पाया था..बताया गया फैक्ट्री मालिकान परिवार सहित गायब हो गए हैं...पुलिस ने पूरी ताकत लगा दी..जगह जगह नाकाबंदी की गई...फिर खबर आई की हरदा से कुछ दूर सारंगपुर में रात 9 बजे चेकिंग के दौरान इस भयंकर हादसे के तीन जिम्मेदार धर लिए गए..इनमें पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल उसका भाई सोमेश अग्रवाल और इनका सुपरवाइजर रफीक शामिल है..इनके.ड्राइवर अमित प्रजापति को भी हिरासत में ले लिया गया है...बताया जा रहा है कि ये लोग एमपी छोड़कर दूसरे स्टेट में भागने की फिराक में थे...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Harda Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दिल दहलाने वाले Video
    मध्य प्रदेश के हरदा शहर के पास मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव..जहां मंगलवार का दिन आम दिनों की तरह था..सब कुछ मामूल के मुताबिक चल रहा था..कि दिन के 11 बजे अचानक ऐसा लगा जैसे ज्वालामुखी फट गया हो...चारों तरफ आग का गुबार और धमाके ही धमाके...ये धमाके ऐसे थे जिनका असर तीन किलोमीटर दूर तक हो रहा था...हाहाकार मच गया...इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते सिर्फ कुछ मिनिटों में सब कुछ तबाह ओ बर्बाद हो गया...दरअसल ये भयंकर धमाके हरदा के बैरागढ़ इलाके में चल रही एक अवैध पटाखा फ्रैक्ट्री में हुए.. ये धमाका इतना भीषण था कि इस फैक्ट्री में काम करने वालों के चिथड़े उड़ गए ...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • Udaipur girlfriend Murder: 4 साल बाद खुला Living Relationship में महिला के कत्ल का राज
    राहुल राज के मुताबिक उस दिन महिला ने उसकी कपड़े धोने के धोवने से जोरदार पिटाई भी की... इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने भानुप्रिया का गला दबा दिया...महिला की मौके पर ही मौत हो गई...आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला की मौत हो जाने के बाद वो घबरा गया था...अब उसके समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे क्या न करे... लाश को ठिकाने लगाने के तरीके उसे सूझ ही नही रहे थे..ऐसे में उसने टीवी पर आने वाले क्राइम शो के कई एपिसोड देख डाले..वो तो कह रहा कि उसने क्राईम शो केे 1300 एपिसोड देख डाले...एक एपिसोड में उसे मिल गया ऐसा आइडिया जो उसे सही लगा...ये आइडिया था लाश को ड्रम में रखने का आइडिया...क्यों कि साल 2020 में उस समय कोरोना का कहर बरपा हुआ था... जिस वजह से लाश ठिकाने लगाने का उसे कोई दूसरा तरीका नहीं मिला. इसलिए उसे ये ड्रम वाला आइडिया ही सही लगा...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Suchna Seth CEO Case: आरोपी महिला की चुप्पी Goa Police के लिए बनी चुनौती
    कोर्ट ने आरोपी मां सूचना सेठ को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट ने इन बारह दिनों के भीतर पुलिस को उसकी मानसिक स्वास्थ्य रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. हालांकि इस दौरान पुलिस ने बताया कि सूचना सेठ जांच में किसी भी तरह से सहयोग नहीं कर रही हैं....कोर्ट में भी सूचना सेठ ने बोलने से इनकार कर दिया, इसलिए कोर्ट ने अगली सुनवाई में शामिल होने के दौरान मानसिक स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. अब सूचना सेठ को 31 जनवरी को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है....गौरतलब है कि सूचना सेठ अपने मासूम बेटे की लाश के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई थी. लेकिन पुलिस को सूचना सेठ से पिछले दस दिनों से एक सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है. सवाल ये है कि आखिर सूचना ने अपने चार साल के बेटे की जान कैसे ली?..गोवा पुलिस.एक मां के हाथों उसके चार साल के बेटे के क़त्ल के मामले को एक ओपन एंड शट केस मान कर चल रही थी. जिसमें पुलिस ने वारदात के सामने आने के चंद घंटे बाद ही ना सिर्फ बच्चे की लाश बरामद कर ली, बल्कि क़त्ल के इल्जाम में बच्चे की मां सूचना सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया. मगर हक़ीकत यही है कि इस वारदात का खुलासा हुए 11 दिनों का वक़्त गुजर जाने के बावजूद फिलहाल इस क़त्ल को लेकर बेशुमार सवाल हैं....सूचना सेठ की चुप्पी इस केस को मिस्ट्री में तब्दील कर रही है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Suchna Seth CEO Case: आखिर Room Number 404 में उस रात क्या हुआ? FIR से सामने आई सच्चाई
    चार साल के बेटे की हत्या की आरोपी AI एक्सपर्ट सूचना सेठ से पुलिस की पूछताछ जारी है। अपने ही बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ पुलिस के सामने अभी तक नहीं टूट रही है। इस केस में रोज नए खुलासे जरूर हो रहे हैं, लेकिन पुलिस के सामने अभी भी कई सवाल हैं जो जस के तस बने हुए हैं। हालांकि इस मामले में जो FIR हुई है, उसमें हैरान करने वाली जानकारियां सामने आई है। FIR में कमरा नंबर 404 को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें सूचना रुकी थी।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    5 min

About Savdhan Hindustan

From the publisher's feed

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं,…