Savdhan Hindustan

Savdhan Hindustan

By livehindustan - HT SmartcastTrue Crime
Download on the App Store

Savdhan Hindustan episodes

  • Kanpur Kushagra Murder Case: Tuition Teacher Rachita ने बताई हत्या की असली वजह
    वो उसकी टीचर थी..जब वो प्ले स्कूल में था..तब से वो उसे ट्यूशन पढ़ा रही थी...अब कुशाग्र 16 साल का हो गया था..और दसवीं क्लास में पढ़ रहा था..लेकिन अक्टूबर 2023 की एक रात उस टीचर ने अपने ही स्टुडेंट कुशाग्र का कत्ल कर दिया..जी हैं एक टीचर ने अपने स्टुडेंट को मार डाला..ये मामला देश के बड़े औद्योगिक शहर कानपुर का है..जहां एक बड़े कारोबारी के टीनएज बेटे कुशाग्र कनौडिया की हत्या ने सभी को सन्न कर दिया है..लेकिन स्टुडेंट के इस मर्डर की जो वुजुहात सामने निकल कर आ रही हैं..वे बेहद डराने वाली और फिक्र का बाईस हैं...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • Ghaziabad Kirti Singh Case: लड़की से मोबाईल छीनने वाले जीतू का Encounter
    शुक्रवार 27 अक्टूबर को इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रही..कीर्ति सिंह गाजियाबाद के अपने कॉलेज से घर जा रही थी। वो अपनी एक सहेली के साथ गाजियाबाद के एनएच- 9 पर ऑटो में बैठकर अपने घर हापुड़ के लिए निकली थी। तभी दो बाइक सवार बदमाश ऑटो के किनारे आए और कीर्ति से उसका फोन छीनने लगे.. चलती ऑटो से गिरने से कीर्ति के सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.चलती ऑटो से गिरने से कीर्ती के सिर की हड्डी टूट गई। ऑटो वाला और उसकी सहेली उसे अस्पताल लेकर गए।..हालत गंभीर होने पर उसे हापुड़ के अस्पताल से गाजियाबाद लाया गया.. दो दिन तक वो जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ती रही लेकिन अफसोस कि ज़िदगी हार गई और मौत जीत गई.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • Patna Lady Constable Shobha Kumari को Husband ने होटल के कमरे में क्यों मार डाला?
    उन दोनों ने बेइंतेहा मोहब्बत की..लेकिन जब नफरत की बारी आई तो उसमें भी कोई कसर बाकी नहीं रखी..इतनी नफरत की अंजाम एक की दर्दनाक मौत के तौर पर सामने आया..और ये मौत उसे मिली भी उस जीवन साथी के हाथों जिसके प्यार में उसने जिंदगी में बड़े समझौते किये थे..एक दौर वो भी था कि चाहत से मिले हौसलों की बदौलत उसने पुलिस की नौकरी भी पा ली..वो आगे बढ़ रही थी..लेकिन जिसे दिल दिया उसी ने जान ले ली..आईये देखते हैं पटना में महिला सिपाही के मर्डर की इनसाइड स्टोरी

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • Lawrence Bishnoi Jail में रहकर कैसे करता है कांड, सामने आई सच्चाई | Gangsters in India
    वो जेल मे बंद है...वो सात पहरों में है...लेकिन फिर भी वो इतना शातिर है कि जेल मे बैठे बैठे ही अपनी गैंग ऑपरेट करता है...वो न सिर्फ जेल से गैंग चला रहा है बल्कि दहशतगर्दों को पैसा भी भेज रहा है...उसने जुर्म की दुनिया की बादशाहत हासिल करने के लिये..कत्ल,लूट,माफियागिरी और अग़वाकारी से लेकर सारे जतन किये हैं लेकिन अब उसने देश के दुश्मनों से भी सांठगांठ शुरु कर दी है..वो भी जेल में बंद रहकर..कौन है वो और कैसे जेल की सलाखों के पीछे से चल रहा है उसका ये गोरखधंधा आईये देखते हैं...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Israel Hamas war: हमास- इजरायल जंग मे खुल कर हो रहे युध्द अपराध
    इजरायल ने इस हमले के बाद से लगातार बेहद आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया है और इसका सबसे ज्यादा खामियाजा भुगत रहे हैं गाजा में रह रहे फिलिस्तीनी नागरिक..हफ्ते भर में ही सैकड़ों गाज़ा वालों की मौत हो चुकी है और उससे भी ज्यादा लोग मौत के साये में जी रहे हैं... गाजा पट्टी में अब तक 1900 लोगों के मरने की खबर है जबकि 8 हजार के करीब लोग घायल हैं....इस जंग में अब वॉर क्राईम की खबरें भी ज़ोर पकड़ने लगी हैं...इज़रायल ने गाज़ा के लगभग 11 लाख लोगों को चेतावनी दी है कि वो गाज़ा छोड़ दें..क्यों कि अब इज़रायली सेना एक बड़ा काम करने जा रही हैं.

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Deoria Case Update: हत्याकांड ने कैसे लिया Yadav vs Brahmin का रूप | Dubey vs Yadav
    देवरिया सामूहिक हत्याकांड अब यादव वर्सेज़ ब्राह्मण का रुप लेता जा रहा है..जो इस पूरे इलाके की जियो पॉलिटिक्स पर लंबे समय तक असर डाल सकता है..2 अक्टूबर 2023 की सुबह यूपी के देवरिया के फतेहपुर गांव में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या हो जाती है उसके बाद गुस्से से बौखलाये उसके परिजन सत्य प्रकाश दुबे,उनकी पत्नी,दो बेटियों और एक बेटे सहित 5 लोगों का कत्ल कर देते हैं..इस मामले में प्रशासन एक्शन में आया ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हुई हैं..कई आरोपियों की तलाश जारी है

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Durlabh Kashyap Ki Kahani: Ujjain के मशहूर Gangster की कहानी जो सुपारी के लिए इश्तेहार देता था!
    क्राइम कथा में आपको आज कहानी 16 साल की उम्र में जुर्म की दुनिया में कदम रखने वाले दुर्लभ कश्यप की। जिसने छोटी से उम्र में इतना बड़ा गैंग बना लिया कि पुलिस की नाक में दम कर दिया। लेकिन अंत में उसे नसीब हुई भयानक मौत।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Deoria Hatyakand Update Prem Chandra Yadav के कातिल का खुलासा । CM Yogi । Satya Prakash Dubey
    यूपी के दो अक्टूबर 2023 को हुये देवरिया हत्याकांड में एक बेहद सनसनीखेज़ इल्ज़ाम समाने आया है. इस हत्याकांड में मारे गये प्रेम यादव की बेटी अर्चना का कहना है सत्यप्रकाश के बेटे देवेश ने ही मेरे पिता को मारा है. मेरे पापा के पास 2 अक्टूबर के दिन सुबह सुबह कॉल आया था. उन्होंने सिर्फ इतना बताया था कि खेत से जुड़े किसी काम को लेकर ये कॉल था. फिर पापा खेत चले गए. वहां से सत्यप्रकाश दूबे का बड़ा बेटा पापा की बाइक लेकर चला गया. पापा बाइक लेने जब उनके घर गए तो पीछे से उन पर वार किया गया. इसके बाद देवेश को वहां से भगा दिया गया था. वही मेरे पापा का कातिल है. अर्चना का ये आरोप बेहद गंभीर है..लेकिन इसके साथ ही उसने यूपी सरकार को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • Deoria Hatyakand Inside story: देवरिया हत्याकांड की असली कहानी | Prem Yadav | Satya Prakash Dubey
    ये मामला उत्तरप्रदेश के देवरिया के थाना रुद्रपुर के फतेहपुर गांव का है। एक परिवार है प्रेमचंद यादव का और दूसरा सत्य प्रकाश दुबे का। प्रेमचंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य था। उसका और सत्य प्रकाश का जमीन को लेकर काफी समय से झगड़ा चला आ रहा था...लेकिन 2 अक्टूबर 2023 की सुबह जैसे ही प्रेमचंद्र यादव की लाश मिली इस जमीनी झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया...अब एक चश्मदीद की बातों पर यक़ीन करें तो इस वारदात में एक नया एंगल सामने आया है

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Bambiha Gang History: Lawrence Bishnoi का जानी दुश्मन क्यों है बंबीहा | Neeraj Bawana
    उसका नाम था दविंदर.. पंजाब के मोगा ज़िले के बंबीहा गांव में का रहने वाला था वो... साल था 2010 जब वो ग्रेजुऐशन कर रहा था..हर नौजवान लड़के की तरह उसके भी आगे बढ़ने.. कुछ बनने और एक बेहतर मुस्तकबिल को लेकर ख्वाब थे..लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हो गया कि उसकी ज़िंदगी में सब कुछ बदल गया..दरअसल गांव में उस दिन दो गुटों में हाथापाई हो गई और इस दौरान एक शख्स की हत्या कर दी गई..इस मामले मे युवा लड़के दविंदर का भी नाम आ गया..पुलिस ने उसे उठा लिया और जेल भेज दिया...जेल में उस लड़के के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वो अपनी सीधी साधी दुनियां में वापस आने के बदले एक कुख्यात गैंगस्टर बन गया और शुरु की बंबीहा गैंग.. जी हां वही बंबीहा गैंग जिसने राजस्थान के नागौर में कोर्ट के बाहर दिन दहाड़े ताबड़ तोड़ फायरिंग की थी..इस गोलीबारी में कुख्यात लारेंस गैंग का गैंगस्टर संदीप विश्नोई उर्फ सेठी मारा गया था..

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min

About Savdhan Hindustan

From the publisher's feed

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं,…