Savdhan Hindustan

Savdhan Hindustan

By livehindustan - HT SmartcastTrue Crime
Download on the App Store

Savdhan Hindustan episodes

  • Bhajanpura Murder Case: Amazon Manager Harpreet Gill के हत्यारे की कुंडली | Maya Gang | Maya Bhai
    नाम-बदनाम, पता-कब्रिस्तान, उम्र- जीने की, शौक- मरने का...बेहद कम उम्र में चार-चार हत्‍याओं का संगीन आरोप। हत्या की कोशिश, लूट और आर्म्स एक्ट के जैसे अनगिनत मामले और सपना दिल्‍ली का सबसे बड़ा डॉन बनने का, ये पहचान है भजनपुरा अमेजन मैनेजर हत्याकांड में शामिल माया गैंग के सरगना की… नमस्कार, लाइव हिंदुस्तान में आपका स्वागत है और आप देख रहे हैं क्राइम कथा…. क्राइम कथा में आज बात होगी मोहम्मद समीर उर्फ माया भाई और उसके गैंग की, जो दिल्ली का सबसे बड़ा डॉन बनना चाहता है।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    7 min
  • Delhi Rape Case: दोस्त की बेटी से रेप के आरोप में दिल्ली सरकार का अफसर गिरफ्तार । Premoday Khakha
    दो परिवार, पारिवारिक दोस्ती, एक नाबालिग मासूम, भरोसा और फिर उस भरोसे का कत्ल… हम आपको बॉलीवुड के किसी बी ग्रेड फिल्म की कहानी नहीं बता रहे। बल्कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी की हैवानियत की सच्ची दास्तान सुना रहे हैं, जिसने एक मासूम की जिंदगी बर्बाद कर दी है… सावधान हिंदुस्तान के इस एपिसोड में बात होगी दिल्ली से सामने आई दरिंदगी की एक ऐसी कहानी की, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर डाला है। जानेंगे कैसे…

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    6 min
  • Lawrence Bishnoi के भांजे Sachin Bishnoi के बाद भाई Anmol Bishnoi पर लटकी तलवार | Goldy Brar | NIA
    क्या लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम कंपनी का शटर गिरने वाला है... क्या गैंगस्टर का टेरर खत्म होने वाला है... विदेश में बैठकर जुर्म का साम्राज्य चलाने वाले गोल्ड बराड़ की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है...क्राइम कथा में आज बात होगी विदेश में बैठकर क्राइम सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टर्स और उन्हें कैसे इंडिया लाने की तैयारी हो रही है उसकी... गैंगस्टर सचिन बिश्नोई के बाद अब गोल्डी बराड़ भारत आएगा... ये बात को इसलिए दम मिल चुका है क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई के दो खास गुर्गे NIA के हाथ चढ चुके हैं... भांजे सचिन बिश्नोई और विक्रम बराड़ को गिरफ्तार करके हिंदुस्तान लाया जा चुका है और अब अगला नंबर है गोल्डी बराड़ का... आज आपको बताएंगे कौन से वो शातिर गैंगस्टर हैं तो NIA के रडार पर सबसे ऊपर है... चलिए जान लेते है ऐसे ही अपराधियों की क्राइम कुंडली...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Ramadevi Murder Case: Kerala में 17 साल बाद Police गिरफ्त में कातिल
    एक कत्ल, एक कातिल और 17 साल का इंतजार… कातिल पुलिस के सामने था, लेकिन चकमा देता रहा... कातिल इतना कलाकार था कि उसने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई ताकि किसी को शक ना हो... सुनने में आपको ये किसी फिल्म की कहानी लग रही होगी लेकिन ये खौफनाक सच है.... क्राइम कथा में आज बात होगी साउथ इंडिया के सबसे फेमस रमादेवी मर्डर केस की... ये मर्डर मिस्ट्री 17 साल पुरानी है लेकिन जब जब इसका जिक्र होता है रोंगटे खड़े हो जाते हैं

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • Atiq Ahmed की बेनामी संपत्ति का सौदा करना चाहते है Zainab Fatima | Vijay Mishra | Shaista Parveen
    अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति का सौदा करना चाहती है ज़ैनब फातिमा । विजय मिश्रा लखनऊ में अतीक के बेनामी संपत्ति की डील करने पहुंचा था। इसके लिए जेल में बंद अतीक के बेटे उमर से भी मुलाकात की था वही आश्रफ और अतीक की पत्नियाँ विदेश भागने की योजना बना रही थीं, जानिए पूरा सच...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Lawrence Bishnoi के भांजे Gangster Sachin Bishnoi और Vikram Brar की Crime Katha
    क्राइम कथा में आज बात होगी लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई और उसके करीबी विक्रम बराड़ की... 24 घंटे में दिल्ली पुलिस और स्पेशल टीम ने लॉरेंस बिश्नोई के दोनों हाथ काट दिए... जिसके भरोसे वो जेल के अंदर से अपना जुर्म का साम्राज्य चलाता था वो खुद सलाखों के पीछे पहुंच गए है... सचिन बिश्नोई और विक्रम बराड़ की गिरफ्तारी के बाद सिद्धू मूसेवाला को मरवाने वाले और सलमान खान को धमकाने वाले लॉरेंस बिश्नोई की कमर टूट गई है... ये दोनों कुख्यात गैंगस्टर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे... लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की गिरफ्तारी अजरबैजान से हुई है जबकि विक्रम बराड़ की गिरफ्तारी UAE से हुई है... सात समंदर पार स्पेशल टीम ने ऐसा जाल बिछाया की लॉरेंस के दोनों गुर्गे उस जाल में फंस गए..

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • Lakhan Meena ki Kahani: Lawrence Bishnoi बनने की चाहत, जो देता है Rajasthan Police को Mobile पर धमकी
    वो लॉरेंस बिश्नोई बनना चाहता है... वो धमकी देता है कि तेरे बच्चे उठा लूंगा... वो कानून की धज्जियां उठाता है... वो डीएसपी को फोन करता है और भद्दी भद्दी गालियां बकता है.... फेमस होने की चाहत इंसान को कई बार पागल बना देती है... क्राइम कथा में आज बात होगी राजस्थान के कोटा के लाखन मीणा की... वो शख्स जिसने पुलिस अधिकारियों की नाक के दम कर दिया है... आला अधिकारियों के लिए वो सिरदर्द बन चुका है... पुलिस अफसरों को वो ऐसे धमकाता है जैसा शायद ही किसी ने सोचा होगा...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Gopal Kanda Ki Kahani: Geetika Sharma Case में Court से बरी हुए कांडा की Crime Katha
    सबूत-जांच और दलीलों के पेंच ऐसा फंसा कि गीतिका केस में कांडा साहब बरी हो गए... 2012 में गीतिका ने मौत को गले लगाया और ठीक 11 साल बाद हरियाणा के हिसार से निर्दलीय विधायक को कोर्ट ने रिहा कर दिया... क्राइम कथा में आज बात होगी एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में कांडा के बरी होने की पूरी कहानी की... बात होगी कैसे इस केस ने न्यायिक प्रक्रिया को सवालों के घेरे में ला दिया है... कई साल ट्रायल चला लेकिन सबूतों के अभाव में आरोपी बरी हो गया... बताएंगे आपको कैसे केस का मुख्य गवाह अमेरिका भाग गया और क्यों गीतिका की मां ने भी मौत को गले लगाया.... गीतिका ने अपनी मौत के लिए आरोपी गोपाल गोयल कांडा और अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    12 min
  • Maharashtra के Nagpur में Online Gaming से 58 Crore का Fraud | Cyber Crime | Cricket Bookie
    14 किलो सोना, 200 किलो चांदी और 17 करोड़ कैश... ये सबकुछ मिला एक घर के अंदर से जिसके बाद पुलिस के आंखें भी फटी की फटी रह गईं.... क्राइम कथा में आज बात होगी काली कमाई छोड़कर दुबई भागे क्रिकेट बुकी और 58 करोड़ की धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यापारी की... क्या कुछ हुआ वो आपके बताएंगे लेकिन उससे पहले एक नजर जरा इन तस्वीरों पर डालिए... ये नजारा किसी बैंक का नहीं बल्कि एक घर का है जिसके बिस्तर पर नोटों के बंडल का ढेर लगा हुआ है... इतना कैश जिसे शायद ही पहले किसी ने कभी एक साथ देखा होगा... इस कैश को गिनने के लिए नोटों की मशीन मंगवानी पड़ी... कैश गिनने के लिए अधिकारियों ने जमीन पर ही बोरिया बिस्तर लगा लिया..

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    8 min
  • Seema Haider Case Update: सीमा हैदर और सचिन ने Kathmandu के Hotel में 7 days क्या किया
    प्यार ने सीमा हैदर को ऐसे मोड पर लाकर खड़ा कर दिया है कि पाकिस्तान में उसकी जान को खतरा है और हिंदुस्तान में उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है... सचिन और सीमा के किस्सों की हर तरफ चर्चा हैं.. सचिन के प्यार में वो 3 मुल्कों का रास्ता तय करके हिंदुस्तान आई और फिर मीडिया जगत में छा गई... क्राइम कथा में आज बात होगी नेपाल के काठमांडू के कमरा नंबर 204 की जहां पाकिस्तानी भाभी अपने आशिक सचिन के साथ 7 दिन तक ठहरी थी...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    14 min

About Savdhan Hindustan

From the publisher's feed

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं,…