Savdhan Hindustan

Savdhan Hindustan

By livehindustan - HT SmartcastTrue Crime
Download on the App Store

Savdhan Hindustan episodes

  • DRDO Scientist Honey Trap Case: Pakistan Agent और Pradeep Kurulkar की Chat में बड़ा खुलासा
    खूबसूरत हसीना, सेक्स चैट और हनी ट्रैप... क्राइम कथा में आज बात होगी हनी ट्रैप में फंसे भारत के मिसाइल वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की... इश्क वो हथियार है जिसका इस्तेमाल दुश्मन आपना टारगेट साधने के लिए ब्रिटिश काल से करते आए हैं... 59 साल की उम्र में प्रदीप खुद को अकेला महसूस करने लगे थे... काम के बीच किसी चीज की कमी थी और यही वजह बनीं हैरान कर देने वाली हनीट्रैप की इस इनसाइड स्टोरी की... जासूस हसीना की चिकनी चुपड़ी बातों में डीआरडीओ का एक नामी वैज्ञानिक ऐसा बहका कि वो हनी ट्रैप का शिकार हो गया... सबसे पहले आपको पाकिस्तानी एजेंट जारा और DRDO साइंटिस्ट प्रदीप के बीच हुई चैट दिखाते हैं...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Bhopal Family Loan App Case: Madhya Pradesh में कैसे खत्म हुआ हंसता खेलता परिवार
    बच्चों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली... एक हंसता खेलता परिवार चंद मिनटों में खत्म हो गया... क्राइम कथा में आज बात होगी लोन ऐप, अश्लील फोटो और ब्लैकमेलिंग के जाल की... मध्य प्रदेश ( के भोपाल में हुए मास सुसाइड के बारे में जिसने भी सुना उसके पैरों तले जमीन खिसक गई... सुसाइड नोट में जो कुछ लिखा गया और परिवार की अंतिम इच्छा जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे... पति-पत्नी ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली... भोपाल सुसाइड केस की जांच अब SIT करेगी जबकि शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन लोन ऐप पर बैन लगाने की मांग की है

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Lawrence Bishnoi को सच में हुआ Dengue, Fever या Kalapani से बचने की साजिश | Gangster | Bathinda Jail
    गैंगस्टर को बुखार या कोई चाल... बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हालत टाइट है... पंजाब की भठिंडा जेल में गैंगस्टर सजा काट रहा है जहां से वो इंटरव्यू देकर तहलका मचा चुका है... उसे लेकर दिल्ली और पंजाब पुलिस में अनबन हो चुकी है... जेल के अंदर से क्राइम सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टर को कालापानी की सजा होने वाली थी लेकिन उसकी सेहत बिगड़ गई... क्राइम कथा में आज बात होगी क्या कालापानी की सजा से बचने के लिए लॉरेंस बिश्नोई का बीमार एक साजिश है या सच में उसे बुखार ने जकड़ लिया है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Seema Haider Love Story: सीमा हैदर क्या Pakistani खुफिया एजेंसी का मोहरा है ? PubG Love Story
    दोस्ती, प्यार और फिर सरहद पार... सीमा सच में मोहब्बत की मारी है या फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का कोई मोहरा... इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है... सीमा और सचिन के प्यार के किस्से इन दिनों हर किसी की जुबान पर हैं... सीमा हैदर के आसपास मीडिया का जमावड़ा है, किसी सेलिब्रिटी की तरह सीमा पार से आई सीमा एक के बाद एक कैमरे के सामने बैठकर अपनी प्रेम कहानी बता रही है... सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बिना वीजा के हिंदुस्तान पहुंची और वो भी अपने 4-4 बच्चें के साथ... लेकिन क्या ये प्रेमी कहानी बिल्कुल सच्ची है, या फिर इस कहानी के पीछे कुछ और ही कहानी है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • Lawrence Bishnoi को लेकर Delhi Police और Punjab Police में अनबन
    जैसे जैसे उसकी जेल बदली, उसका गैंग बढ़ता गया और अपराध में उसका सिक्का जम गया... जिसका नाम से हर कोई खौफ खाता है उस गैंगस्टर को लेकर दो राज्यों की पुलिस में लड़ाई की नौबत आ गई है.... उम्र 31 साल है लेकिन पिछले 8 साल से वो सलाखों के पीछे जिंदगी काट रहा है... कॉलेज से वो सीधे जेल पहुंचा और फिर बन गया देश का सबसे खतरनाक गैंगस्टर... नाम है लॉरेंस बिश्नोई... कुख्यात गैंगस्टर को लेकर पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में अनबन हो गई है... ऐसा क्या हुआ कि एक गैंगस्टर के लिए दो राज्यों की पुलिस में तलवार खिंच गई...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Lawrence Bishnoi के साथ कौन कौन से Gangsters को होगी कालापानी की सजा ?
    गैंगवार, वसूली और धमकी का धंधा... लॉरेंस बिश्नोई को अब अंग्रेजों वाली सख्त सजा मिलेगी... लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंगस्टर्स उत्तर भारत की अलग-अलग जेलों में बंद हैं... लेकिन इनका जुर्म और खौफ, बेखौफ होकर आजाद है... कभी जेल में गैंगवार तो कभी जेल से ही कत्ल की प्लानिंग... काल कोठरी से चलता है वसूली रैकेट और बाहर होते हैं मर्डर... दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की जेलों को मजाक बना देने वाले गैंगस्टर का पता अब बदलने वाला है... क्राइम कथा में आज हम आपको बताएंगे कि लॉरेंस बिश्नोई के साथ-साथ वो कौन कौन से गैंगस्टर हैं जिन्हें अंडमान के साथ-साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजने की प्लानिंग हो रही है... अगर ऐसा हुआ तो जेल से चल रही जुर्म की हुकूमत पर अब चोट होगी, अपराध में कमी आएगी, हौंसले पस्त होंगे और जेल के अंदर से चल रहा क्राइम सिंडिकेट चकनाचूर होगी... कुख्यात गैंगस्टर अब NIA के निशाने पर हैं जिन्हें कालापानी भेजने की तैयारी हो चुकी है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Lawrence Bishnoi को मिलेगी कालापानी की सजा, Gangsters को Andaman Jail भेजने की तैयारी
    देश के खतरनाक गैंगस्टर को कालापानी की सजा... बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अंडमान भेजने की तैयारी शुरु हो गई है... जेल के अंदर से क्राइम सिंडिकेट चलाने वाले गैंगस्टरों पर बड़ी गाज गिरने वाली है.... क्राइम कथा में आज बात होगी जेल के अंदर से कमिशन फैक्ट्री चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसको मिलने वाले कालापानी की सजा की... उत्तर भारत के खूंखार कैदी अब अंडमान निकोबार की जेल में भेजे जाएंगे और इसको लेकर NIA और गृह मंत्रालय के बीच बातचीत जारी है... अगर बात बन गई तो बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर होगा... सबसे पहले आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्यों है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    9 min
  • Pragati Maidan Tunnel Case: Delhi में Filmy Style Robbery करने वालों को जानकर हो जाएंगे हैरान
    1 लूट, 7 किरदार, सभी गिरफ्तार... क्राइम कथा में आज होगी दिल्ली में हुई सबसे बड़ी लूट और उसके गुनहगारों की... प्रगति मैदान में हुई लूट के आरोपियों की हकीकत जानकर आप हैरान हो जाएंगे.... इनसे आम और हम जैसे लोगों का रोजाना वास्ता पड़ता है... सनकी, लंगड़, उस्मान और इरफान के इर्द गिर्द घूमती है प्रगति मैदान लूट कांड की पूरी कहानी... प्रगति मैदान में हुई लूट की साजिश रचने वाले में सब्जी बेचने वाला, नाई, मैकेनिक और डिलीवरी ब्वॉय शामिल है... सभी आरोपियों ने लूट करने से पहले कई दिनों तक रेकी की और फिर 24 जून का दिन मुकर्रर करते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया... लूट का वीडियो वायरल होने के के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आई... क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज होने के बाद 26 जून को सीसीटीवी फुटेज सामने आया उसके बाद पुलिस ने 30 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को धर दबोचा....

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • Lawrence Bishnoi के नाम पर Punjab, Uttarakhand में फर्जी गैंग बनाकर रंगबाजी का धंधा
    हवाला, एक्सटॉर्शन और क्राइम सिंडिकेट... ठीक दाऊद की तरह गैंगस्टर की जोड़ी अपना गैंग खड़ा कर रही है... लॉरेंस बिश्नोई इस क्राइम कंपनी में मास्टर ब्रेन है तो गोल्डी बराड़ कंपनी की रीढ़ की हड्डी है.... लारेंस का भांजा सचिन बिश्नोई कंपनी का भर्ती सेल और टारगेट प्लान का प्रमुख है... हिंदुस्तान के किसी भी कोने में झांक लीजिए, अपराध की दुनिया में इन दिनों बस एक सुनाई देगा और वो है नाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का... देश में मौजूद धमक का बेजा इस्तेमाल करते हुए लॉरेंस के खौफ से बेखौफ कुछ लड़ने उसके नाम पर अपना धंधा चला रहे हैं.... जी हां ठीक सुना आपने.... लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर छोटी अपराधी अब अपनी दुकान देश में चलाने लगे हैं... क्राइम कथा में आज बात होगी आज ऐसे ही गैंग चलाने वाले गुर्गों की...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • Lawrence Bishnoi और Goldy Brar की Crime Katha, Gangster Jodi जिसने Police की नाक में किया दम
    एक जेल में बंद है और दूसरा विदेश में बैठा है... जुर्म का साम्राज्य चलाने वाली गैंगस्टर्स की इस जोड़ी ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है... क्राइम कथा में आज बात होगी देश का सबसे बड़े गैंगस्टर बनने की राह पर चलने वाले लॉरेंस बिश्नोई की और उसके जिगरी यार गोल्डी बराड़ की... जुर्म की दुनिया में लॉरेंस बिश्नोई का नाम ऊंचे मुकाम पर है... जेल की सलाखें उसके शातिर इरादों को कैद नहीं कर पाती... वो जेल में बंद है लेकिन काल कोठरी में बैठकर साजिश रचता है और बाहर उसके गुर्गे उस वारदात को अंजाम देते हैं... राजस्थान, यूपी, पंजाब, दिल्ली में गैंगस्टर की ये जोड़ी सबसे ज्यादा एक्टिव है और अपना जुर्म का साम्राज्य चलाती हैं... जब से कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई जेल में बंद है, तभी से उसके गैंग की कमान कनाडा में बैठकर गोल्डी बराड़ ही संभालता है.... लॉरेंस बिश्नोई हो या फिर गोल्डी बराड़... गैंगस्टर्स की ये जोड़ी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है...

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min

About Savdhan Hindustan

From the publisher's feed

हमारे आस-पास कब क्या वारदात हो जाए कौन आपका दुश्मन साबित हो जाए ये जानना मुश्किल है। जब जुर्म दस्तक देता है तो उसकी आवाज़ बहुत कम पर रफ़्तार तेज़ होती है, लेकिन उसके शुरू होने के 4 मुख्य कारण होते हैं,…