Shamsher Ali

Shamsher Ali

By Shamsher AliScienceSocial Sciences
Download on the App Store

Shamsher Ali episodes

  • Khuda Bakhsh Oriental Public Library | KhudaBaksh Library
    आज जब नई सड़कों और फ्लाईओवर के साथ पटना की तस्वीर बदल रही है, अगर एक एलिवेटेड रोड के निर्माण संबंधी बिहार पुल निर्माण निगम के प्रस्ताव को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने मंजूरी दे दी तो पटना स्थित एक राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रीडिंग हॉल और लाइब्रेरी के कुछ अन्य हिस्सों का अस्तित्व खत्म हो सकता है. जिहां हम बात कर रहे हैं दुनिया के दूसरे सबसे बड़े लाइब्रेरी Khuda Bakhsh Oriental Public Library की इस लाइब्रेरी की स्थापना सीवान के शीर्ष जमींदार खानदान के सदस्य खान बहादुर मौलवी खुदा बख्श ने की थी. https://youtu.be/lKSZAhPmoN4
    4 min
  • How did Prithviraj Chauhan died? Did he kill Md Ghori?
    क्या सच में पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को मारा था? भारत का इतिहास बहुत स्वर्णिम रहा है इसमें कोई शक नहीं है. इस भारत की धरती ने ऐसे-ऐसे शूरवीरों को जन्म दिया है जिनपर हम आज भी गर्व करते हैं. लेकिन इसी इतिहास के पन्नों में कुछ कथाएं इतनी कड़वी हैं जिनको हम भारतीय आजतक हजम नहीं कर पाए और उसको छुपाने के लिए तरह-तरह की मनगढ़ंत कहानियां रच कर अपने दिल को तसल्ली देते हैं. मोहम्मद गोरी की मृत्यु का सच भी उनमे से एक है. हम यह नहीं कह रहे कि पृथ्वीराज चौहान महान भारतीय शासक या वीर नहीं थे, लेकिन मोहम्मद गोरी को उन्होंने मारा ये पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी है. क्या करें कि हमारा इतिहास कहीं-कहीं बहुत कड़वा बन बैठता है, लेकिन इसे किसी तरह बदला नहीं जा सकता. यह जैसा है वैसा ही हमें इसे जस का तस स्वीकार करना होगा।
    7 min
  • Madvi Hidma man behind Chattisgarh Naxal Attack
    #ChhattisgarhMaoistAttack #NaxalAttack #ChhattisgarhNaxalAttack #Chhattisgarh #MadviHidma #Hidma #Madvi
    छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? इस वीडियो में जानिए उसकी पूरी कुंडली...
    https://youtu.be/BPhSmqFIrkE
    3 min
  • Main Bihar Hoon
    बिहार का उल्‍लेख वेदों, पुराणों और प्राचीन महाकाव्‍यों आदि में मिलता है और यह राज्‍य महात्‍मा बुद्ध और 24 जैन तीर्थंकरों की कर्मभूमि रहा है। ईसा पूर्व काल में इस क्षेत्र पर बिम्‍बसार, पाटलिपुत्र शहर की स्‍थापना करने वाले उदयन, चंद्रगुप्‍त मौर्य और सम्राट अशोक सहित मौर्य, शुंग तथा कण्‍व राजवंश के नरेशों ने राज किया। इसके पश्‍चात कुषाण शासकों का समय आया और बाद में गुप्‍त वंश के चंद्रगुप्‍त विक्रमादित्‍य ने बिहार पर राज किया। मध्‍यकाल में मुस्लिम शासकों का इस क्षेत्र पर अधिकार रहा। बिहार पर सबसे पहले विजय पाने वाला मुस्लिम शासक मोहम्‍मद बिन बख्तियार खिलजी था। खिलजी वंश के बाद तुगलक वंश तथा मुगल वंश का आधिपत्‍य था।
    बिहार भारत के प्रमुख राज्‍यों में से एक है। इसके उत्‍तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्‍तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखंड राज्‍य हैं।
    2 min
  • Yeh bhi Ittefaq hi raha hoga shayed...?
    Yeh bhi Ittefaq hi raha hoga shayed...? जय प्रकाश ने दो बार जन आंदोलन चलाया दोनों बार जब बिहार में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुस्लिम थे!
    2 min
  • Valentine's Day 2021
    Valentine's Day 2021 आज मैं ये इजहार करता हूं
    जान भी तुझ पर निसार करता हूं
    बेहिसाब, बेशुमार करता हूं
    मैं सिर्फ तुझसे प्यार करता हूं
    2 min
  • Kya hind ka Zinda - Josh Malihabadi
    Kya hind ka Zinda - Josh Malihabadi क्या हिन्द का ज़िंदाँ काँप रहा है गूँज रही हैं तक्बीरें
    उकताए हैं शायद कुछ क़ैदी और तोड़ रहे हैं ज़ंजीरें
    दीवारों के नीचे आ आ कर यूँ जम्अ हुए हैं ज़िंदानी
    सीनों में तलातुम बिजली का आँखों में झलकती शमशीरें
    भूखों की नज़र में बिजली है तोपों के दहाने ठंडे हैं
    तक़दीर के लब को जुम्बिश है दम तोड़ रही हैं तदबीरें
    आँखों में गदा की सुर्ख़ी है बे-नूर है चेहरा सुल्ताँ का
    तख़रीब ने परचम खोला है सज्दे में पड़ी हैं तामीरें
    क्या उन को ख़बर थी ज़ेर-ओ-ज़बर रखते थे जो रूह-ए-मिल्लत को
    उबलेंगे ज़मीं से मार-ए-सियह बरसेंगी फ़लक से शमशीरें
    क्या उन को ख़बर थी सीनों से जो ख़ून चुराया करते थे
    इक रोज़ इसी बे-रंगी से झलकेंगी हज़ारों तस्वीरें
    क्या उन को ख़बर थी होंटों पर जो क़ुफ़्ल लगाया करते थे
    इक रोज़ इसी ख़ामोशी से टपकेंगी दहकती तक़रीरें
    संभलों कि वो ज़िंदाँ गूँज उठा झपटो कि वो क़ैदी छूट गए
    उट्ठो कि वो बैठीं दीवारें दौड़ो कि वो टूटी ज़ंजीरें
    2 min

About Shamsher Ali

From the publisher's feed

मैं?