Unbound Script

Unbound Script

By Team Unbound ScriptKids & Family
Download on the App Store

Unbound Script episodes

  • भूकम्प: जब कांपता है धरती का दिल

    हम लोगों में से हर किसी ने भूकंप महसूस किया हो या न किया हो लेकिन इसके बारे में सुना ज़रूर होता है। कहते हैं कि भूकंप आने पर धरती झूले की तरह झूलती है लेकिन क्या सच में ऐसा है? कहने वाले तो कह सकते हैं कि धरती हमारी मां है और यह कभी-कभी हमें झूला झुलाती है। लेकिन धरती के इस झूलने या हिलने से तबाही के नतीजे भी निकलते हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें गिर जाती हैं। लोग उनके नीचे दब जाते हैं और दम तोड़ देते हैं।

    9 min
  • एक मोटर मैकेनिक जो गीत लिखकर गुलज़ार हो गए।

    आदमी बुलबुला है पानी का 

    और पानी की बहती सतह पर 

    टूटता भी है डूबता भी है 

    फिर उभरता है, फिर से बहता है 

    न समुंदर निगल सका इस को 

    न तवारीख़ तोड़ पाई है 

    वक़्त की हथेली पर बहता 

    आदमी बुलबुला है पानी का 


    ये नज़्म जिस शायर की है वो आज ही के दिन पैदा हुआ। 18 अगस्त 1936 को जन्में महबूब शायर, गीतकार और फिल्मकार "गुलज़ार" आज 86 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर Unboundscript लेकर आया सम्पूर्ण सिंह कालरा के गुलज़ार बनने की कहानी. एक हर दिल अज़ीज गीतकार और आम आदमी के सफर को फिल्मी पर्दे पर उतारने वाले फिल्मकार की कहानी.. तो आइए थोड़ा और क़रीब से जानते हैं गुलज़ार साहब को...

    6 min
  • दुनिया का सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

    राजनीति जिसे एक विशेष वर्ग और उम्र तक सीमित माना जाता था। आज वही राजनीति एक नए आयाम रच रही है।Unbound Script भी इसी को ध्यान में रखते हुए अपने पाठकों के लिए एक नई सीरीज लेकर आया है। इसके तहत आप उन राजनीतिक हस्तियों के बारे में जान पाएंगे, जो बहुत ही कम उम्र में अपने देश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचे, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बने। इसी कड़ी में पहला नाम है ऑस्ट्रिया के प्रधानमंत्री सेबस्टियन कुर्ज़ का।

    4 min
  • जब पाकिस्तान भी 15 अगस्त को जश्न-ए-आज़ादी मनाता था।

    स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर UnboundScript के साथ जानिए कि क्यों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आज़ादी के जश्न में शामिल नहीं हुए थे? क्यों भारत और पाकिस्तान के एक ही दिन पर आज़ाद होने के बावजूद उनके स्वतंत्रता दिवस 14 और 15 अगस्त हैं? अंग्रेजों ने भारत को 15 अगस्त को ही क्यों आज़ाद किया था? क्या थी इस सब घटनाओं की वजह? पर इन सबसे पहले आप सबको 74वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं....

    7 min
  • भारत हर स्वतंत्रता दिवस अंग्रेजों की एक भविष्यवाणी को गलत साबित करता है

    दोस्तों हम इस 15 अगस्त भारत की आज़ादी का 74वां जश्न मनाने जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है? जब भारत ब्रिटिश हुकूमत के कब्जे में था और हमें आज़ादी मिलने के बाद भी ये भविष्यवाणी कर दी गई थी कि भारत में लोकतंत्र कभी सफल नहीं होगा और हम टूट कर बिखर जाएंगे, देश टूट कर बिखर जाएगा।

    आप सुन रहे हैं Unbound Script और आज हम जानेंगे कि भारत की आज़ादी को लेकर कौन से अंदेशें और किस तरह का डर दुनिया को सता रहा था। पर उससे पहले आप सभी को 74वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

    8 min
  • नागालैंड: भारत का सबसे पहला विद्रोह (भाग -1 )

    नार्थ-ईस्ट के एक राज्य नागालैंड। वहीं नार्थ-ईस्ट और वहीं नागालैंड जो हमारे Wanderlust वाले सपनों में हमेशा शामिल होता है। घुमक्कड़ों के बकेट लिस्ट का तो चहेता होता है। नार्थ-ईस्ट के सारे ही राज्य हमारे लिए घूमने-फिरने जाने वाले जगहों में सबसे ऊपर होते हैं। लेकिन उसके अलावा ये हमारे रोजमर्रा के चर्चाओं और चिंताओं से गायब होते हैं। यहां की परेशानियां हमें उतना परेशान भी नहीं करती। यहां के मुद्दे देशभर का मुद्दों से अक्सर गायब रहते हैं।

    तो आज के इस पॉडकास्ट में हम जानेंगे कि नागालैंड एक बार फिर चर्चा में क्यों है। इसके पीछे क्या वजहें है।

    10 min
  • भारत चीन का सफर: भाग- 1 से 4


    भारत और चीन। दो ऐसे देश, जिनकी सीमाएं ऐसे मिली हुई हैं कि मन कभी नहीं मिल पाए। दोनों देशों के बीच रिश्तों की ऐसी रेखा है जिसका एक सिरा साझेदारी है तो दूसरा सिरा युद्ध का आगाज।

    आप सुन रहे है 'Unbound Script'और हम जानेंगे इस सीरीज में इन्हीं रिश्तों के बनते बिगड़ते इतिहास और ताजा टकराव की वजहें।


    28 min
  • क्या सच में तुलसीदास ने रामायण मस्ज़िद में बैठकर लिखी थी?

    रामचरितमानस रचने वाले बाबा तुलसीदास ने जीवन भर राम को अपना आराध्य बनाए रखा। राम के अलावा उन्हें कोई न भाता था। तुलसीदास के जीवन को लेकर प्रामाणिक जानकारियों का काफी अभाव है। किंवदंतियों के आधार पर हिंदी के साहित्यकार अमृतलाल नागर ने तुलसीदास पर उपन्यास लिखा है। इस उपन्यास में नागर जी ने तुलसी से जुड़ी किंवदंतियों को क्रमबद्ध तरीके से कहानियों के रूप में वर्णन किया गया है।

    आप सुन रहे हैं Unbound Script और हम आपको रामचरितमानस लिखने वाले तुलसीदास का वह किस्सा सुना रहे हैं, जब वह अपने आराध्य राम की जन्मभूमि अयोध्या गए, मस्जिद में सोए और रामचरितमानस की रचना की।

    12 min
  • UFO की कहानी

    क्या धरती पर यूएफओ में बैठकर आते हैं एलियन्स?


    रामायण देखने के बाद आनंद के दिमाग में वह पुष्पक विमान घूम रहा था, जिस पर राम-लक्ष्मण बैठकर अयोध्या वापस आए थे। इसीलिए उसने अपनी क्लास के ब्लैक बोर्ड पर पुष्पक विमान का चित्र भी बना दिया था। लेकिन इस चित्र को देखकर तो अरविंद के मन में अलग ही तरह का सवाल आ गया। उसने पूछ लिया कि क्या दूसरी दुनिया से लोग पुष्पक विमान पर बैठकर अब भी आते होंगे।

    अरविंद के सवाल को गुरुजी ने चालाकी से यूएफओ से जोड़ दिया। यूएफओ, जिसको उड़नतश्तरी कहा जाता है और माना जाता है कि इस पर बैठकर एलियन्स हमारी धरती पर आते हैं। आप सुन रहे हैं Unbound script और हम आपको बता रहे हैं यूएफओ यानी कि अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की कहानी

    13 min

About Unbound Script

From the publisher's feed

आपके शब्द, विचार और भावों का मंच जहाँ शब्द और विचारों को नई पहचान, नई व्याख्या दे सकते हैं।