झालावाड़/अकलेरा। अग्रवाल महिला सम्मेलन,पूर्वी राजस्थान की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गर्ग के सान्निध्य में भारत की स्वतंत्रता विषय पर स्वतंत्रता दिवस पर
आयोजित भाषण प्रतियोगिता के परिणाम जारी हुए। इसमें 16 जिलों से महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सभी विजेता महिलाओं को उनके घर पर ही प्रशंषा पत्र और शील्ड भेजी जाएगी।
महामंत्री रेखा गोयनका एवं जयपुर संभागीय अध्यक्ष डॉ. सुधा जाजोदिया ने बताया कि निर्णायक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल भिलाई छत्तीसगढ़ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना गर्ग दिल्ली रही। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। अकलेरा झालावाड़ प्रतियोगिता की प्रायोजक आरती गुप्ता ने सभी विजेताओं को ऑनलाइन पुरस्कार राशि और सभी प्रतिभागियों को ई-प्रशस्ति पत्र भेजे जाने की जानकारी दी। प्रदेशअध्यक्ष कमलेश गर्ग बाड़ी धौलपुर ने
सभी के सुंदर प्रयास की प्रशंसा की।
प्रतियोगिता में यह रही विजेता
प्रदेश कार्यक्रम संयोजिका अकलेरा की पिंकी गोयल ने बताया कि प्रथम स्थान कविता अग्रवाल सीकर द्वितीय स्थान प्रियल गर्ग बाड़ी धौलपुर तृतीय स्थान रीना अग्रवाल ने
प्राप्त किया। वही सांत्वना पुरस्कार संतोष सिंघल जयपुर रचना मंगल धौलपुर नेहा अग्रवाल बारां प्रियंका अग्रवाल किशनगढ़ अजमेर अर्चना अग्रवाल राजगढ़ अलवर शिल्पा अग्रवाल छबड़ा राजकुमारी गोयल झालावाड़ नीलम बंसल भरतपुर अनुपम कुमारी अग्रवाल करौली सीमा जैन रही।
प्रतियोगिता में इनका रहा सहयोग
आयोजन में प्रिंसी गर्ग प्रदेश महामंत्री लता मंगल व. उ. उपाध्यक्ष बाड़ी धौलपुर मानकंवर गोयल, व.उ. किशनगढ़ अजमेर गायत्री सराफ व. उ.करौली सीमा कालरा व.उ. खानपुर अनिता बंसल कोषाध्यक्ष अजमेर नीलम अग्रवाल प्रदेश सं.मंत्री जयपुर मधु गुप्ता प्रदेश सं.मंत्री करौली प्रभा गुप्ता प्रदेश स.मंत्री भरतपुर मंजू गुप्ता प्रचार मंत्री बयाना रीना गोयल प्रचार मंत्री अकलेरा अंजू गुप्ता सचिव सपोटरा करौली ममता अग्रवाल सचिव जयपुर मंजू गर्ग कोटा संभाग अध्यक्ष रुचि संभागीय महामंत्री रीना जिंदल सदस्य एवं समस्त जिला अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।