
Sign up to save your podcasts
Or


पत्रकार गजेंद्र सिंह रिक्की बता रहे हैं पिछले साल के उन अहम फैसलों के बारे में जिसमें से ज्यादातर ने सुप्रीम कोर्ट की साख पर बट्टा लगाया।
योगी सरकार ने यूपी में बेरोजगारी घटने का आंकड़ा दिया कि उनके शासनकाल में 12 प्रतिशत बेरोजगारी घटी, ऐसे आंकड़ों की असलियत क्या है, जनिए इस पॉडकास्ट में। आपके लिए इसे जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस विधानसभा चुनाव #UPelection का रिजल्ट भले जो भी रहे पर हालिया सरकार ने जिस तरह के उदाहरण पेश किए हैं, वे जनता के लिए चेतावनी हैं कि आने वाली सरकारें ऐसा न करें। बोलते पन्ने के #reserachengine सेग्मेंट के लिए यह रिपोर्ट शिवांगी #Shivangifriedi ने लिखी है जो पेशे से पत्रकार हैं। उन्हीं की आवाज में पॉडकास्ट सुनिए ... हमारी टीम की बनायी रिसर्च आधारित रिपोर्ट्स देखने के लिए प्लेलिस्ट पर जाकर ‘रिसर्च इंजन’ को क्लिक करें।
लिंक - https://www.youtube.com/playlist?list...
#straycattle #UPelection यूपी के ग्रामीण इलाकों में पिछले पांच साल में क्या बदला, इसको लेकर भले सबसे अपने-अपने मत हों , मगर एक बात से हर राजनीतिक विचारधारा वाले लोग सहमत होंगे कि इस अवधि में लावारिस और भटकते गोवंश की तादाद बहुत तेजी से बढ़ गई है। हालात ये हैं कि जिस कड़कती जनवरी में लोग अपने बिस्तर में भी सुकुड़े बैठे थे, यूपी के किसानों को वे रातें अपने खेतों में फसलों की रखवाली करते हुए गुजारनी पड़ीं। कई खबरों में किसानों की इस दशा को प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘पूस की रात’ का हलकू कहा गया। जानिए क्या है इस पूरे मामले के पीछे के कारण, क्या कहते हैं आंकड़े। रिपोर्ट लाए हैं गजेंद्र सिंह रिक्की और शिवांगी । हमारी टीम की बनायी रिसर्च आधारित रिपोर्ट्स देखने के लिए प्लेलिस्ट पर जाकर ‘रिसर्च इंजन’ को क्लिक करें। लिंक - https://www.youtube.com/playlist?list...
पत्रकार शालिनी बाजपेयी इस संडे अपनी डायरी के उन पन्नों को पलट रही हैं जो हमें बचपन की उन गलियों में ले जाते हैं, जहां मिश्रित बसावट में कई धर्मों के लोग एकसाथ पीढ़ी-दर-पीढ़ी रह लेते थे। जहां एक-दूसरे को लेकर लोग भले भोजन का परहेज करते, मगर उन्होंने कभी किसी दूसरे की थाली जबरन बदलवाने की कोशिश नहीं की। वे अलग-अलग होने के बावजूद एक ही से थे या कहें कि अब भी एक ही से हैं। बता दें कि शालिनी जी ने प्रिंट मीडिया में लंबे वक्त तक काम किया और अभी वे बतौर एक टीवी पत्रकार काम कर रही हैं। youtube https://youtu.be/w9Fq0ceZsRM
रिपोर्टर अपने जीवन में तमाम चीज़ें देखता है जो उसकी डायरी में किस्से बनकर कैद हो जाती है। ऐसी ही घटने वाली सच्ची कहानी.. रिपोर्टर की जुबानी By TV journalist Shalini bajpai
youtube link https://youtu.be/7p0tGNrZg0A
omicron वेरिएंट की दस्तक के साथ देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। इसके बीच सबसे ज्यादा खतरे में हमारे बच्चे हैं क्योंकि मोदी सरकार वादे के बावजूद अब तक उनके लिए वैक्सीन नहीं ला पाई है। ऐसे में आपकी आशंका से जुड़े हर प्रश्न का जवाब हम इस वीडियो में लाए हैं। देखिए और बिना डर के सतर्कता भरे कदमों का पालन कीजिए । वीडियो क्रेडिट रिपोर्ट : शिवांगी, पत्रकार
watch on youtube https://youtu.be/GCOOjmlhVdk
हमारे वीडियो देखने के लिए धन्यवाद, अगर आप इस चैनल पर नए हैं तो कृपया वीडियो को सब्सक्राइब और लाइक करें। कृपया टिप्पणियों के माध्यम से हमारे काम के बारे में अपनी राय साझा करें। कृपया नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म पर भी हमसे जुड़ें। Youtube : https://www.youtube.com/c/boltepanneuser name - Bolte Panne
कर्नाटक में मिले omicron के केस और वहां हुई एक सुपर स्प्रेडर घटना को किस तरह देखें। भारत में इस स्वरूप की एंट्री क्या चिंताएं लाई है... जानिए
From the publisher's feed