Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • तिरुपति मंदिर में मिलावटी घी की सप्लाई पाकिस्तानी कंपनी ने की?: फैक्ट चेक
    आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित तौर पर पशुओं की चर्बी मिले होने की घटना सामने आने के बाद से देश भर के मंदिरों में सतर्कता बढ़ गई है. मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट के जरिये दावा किया जा रहा है कि जिस कंपनी ने तिरुपति मंदिर को प्रसाद बनाने के लिए घी सप्लाई किया था, वो पाकिस्तान की है. इस स्क्रीनशॉट में ‘एआर फूड प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक कंपनी के कर्मचारियों की लिस्ट दी गई है. इस लिस्ट में 5 कर्मचारियों के नाम हैं, जिनकी लोकेशन पाकिस्तान की है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • कांग्रेस का कौन सा 'सीक्रेट डॉक्यूमेंट' मोदी सरकार के हाथ लगा?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी से जोड़कर वायरल हो रहा एक कथित गोपनीय दस्तावेज चर्चा में है. इसमें साल 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात लिखी है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये डॉक्यूमेंट बीजेपी सरकार के हाथ लग गया है और आजतक न्यूज चैनल ने इस मामले का खुलासा किया है. ऐसा कहने वाले सोशल मीडिया यूजर्स आजतक की एक वीडियो रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं. इसमें एंकर श्वेता सिंह एक डॉक्यूमेंट के बारे में बता रही हैं और इसका टाइटल है- "टुवर्ड्स रूल ऑफ इस्लाम इन इंडिया". क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • लेबनान में पेजर फटने से हुई मौतों को नेतन्याहू ने ऐसे सेलिब्रेट किया?: फैक्ट चेक
    17 सितंबर को लेबनान में पेजर डिवाइसेज में हुए विस्फोटों से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2,800 लोग घायल हो गए. ये विस्फोट कथित रूप से हिज़बुल्लाह के सदस्यों को निशाना बनाकर किए गए थे. लेबनान की सरकार और हिज़बुल्लाह, दोनों ने इसके लिए इज़राइल को ज़िम्मेदार ठहराया है. अब इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे मस्ती से सीटी बजाते हुए नज़र आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लेबनान में हुए विस्फोटों के बाद का है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    4 min
  • लिव इन-पार्टनर को पीटते लड़के का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक
    किसी लड़की को बेरहमी से पीटते आदमी का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को ‘लव जिहाद’ का एंगल दिया जा रहा है. दावा हो रहा है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मुस्लिम समुदाय का है जिसे अपनी हिंदू पार्टनर को पीटा. वीडियो किसी कमरे में शूट किया गया है जहां लड़का, एक युवती को कई थप्पड़ मार रहा है. यहां तक कि वो उसे बेल्ट से भी पीट रहा है. लड़की उसे रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन युवक मान नहीं रहा. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • कर्नाटक में गणपति की मूर्ति पुलिस वैन में क्यों रखी गई, पूरी कहानी जानिए: फैक्ट चेक
    कर्नाटक के मांड्या में पिछले दिनों गणेश विसर्जन के दौरान को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस अब तक 52 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर पुलिस वैन में रखी भगवान गणेश की मूर्ति की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनके साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गणेश पूजा पर रोक लगा दी. इनमें से एक फोटो में किसी पुलिसकर्मी को गणेश भगवान की मूर्ति उठा कर पुलिस वैन की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • 'रेल जिहाद' से जोड़कर वायरल वंदे भारत ट्रेन के वीडियो की असली कहानी: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर आपने वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की के कांच को हथौड़ा मारकर तोड़ रहे व्यक्ति का वीडियो जरूर देखा होगा. इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स गुस्से में कह रहे हैं कि ये कोई मुसलमान है जो ‘रेल जिहाद’ में लगा है. हाल फ़िलहाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं भी हुई हैं. इस वीडियो को इन घटनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    11 min
  • पेट्रोल पंप पर घूम रहे शेर के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक
    जहां एक तरफ यूपी के बहराइच में भेड़ियों का खौफ छाया हुआ है, वहीं एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि एमपी के सागर जिले में शेर देखा गया. वीडियो किसी पेट्रोल पंप का है, जहां रात में एक शेर घूमता दिख रहा है. कहा जा रहा है कि ये पेट्रोल पंप सागर के बहेरिया चौराहे का है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक व्यक्ति बोल रहा है कि ये शेर बहेरिया चौराहे पर रात को दो बजे देखा गया. ये व्यक्ति लोगों से रात में इस इलाके में न जाने की अपील भी कर रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • अमेरिकी अख़बार में छपी राहुल गांधी के बयानों की आलोचना?: फैक्ट चेक
    राहुल गांधी ने अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर कई ऐसे बयान दिए हैं जिससे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है. सत्ताधारी दल एनडीए के नेताओं ने इसे लेकर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक न्यूजपेपर कटिंग की फोटो धड़ल्ले से शेयर की जा रही है और दावा किया जा रहा है कि अब अमेरिकी अखबार भी राहुल गांधी के बयानों की आलोचना कर रहे हैं. ये न्यूजपेपर कटिंग अंग्रेजी में है, जिसका अनुवाद है, "अमेरिकी पूछ रहे हैं, राहुल भारत के हैं या पाकिस्तान के?" अखबार पर 'सैन फ्रांसिस्को' लिखा है और 31 मई की तारीख लिखी हुई है. क्या है इसकी हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पड़ी दरार? वायरल फोटो का सच जान लीजिए: फैक्ट चेक
    दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं? सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिये यही दावा किया जा रहा है. तस्वीर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के पैर वाले हिस्से पर कुछ दरारें नजर आ रही हैं. साथ ही मूर्ति पर सीढ़ियां टिकी भी देखी जा सकती हैं. दरअसल, गुजरात में भीषण बारिश और बाढ़ की वजह से कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें लगातार आ रही हैं. इसी के मद्देनजर गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर ये दावा किया जा रहा है. क्या है इन दावों की सच्चाई, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • नीतीश-लालू की मुलाकात के वायरल वीडियो की असलियत क्या है: फैक्ट चेक
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजस्वी यादव नीतीश का स्वागत करते हुए अपने घर के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि हाल ही में इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है. जिसके बाद बिहार की राजनीति में दोबारा उलटफेर की संभावना देखी जा रही है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners