Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • बांग्लादेश में बच्चे के गले से ताबीज़ निकालते मौलवी के वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    बांग्लादेश में आई भीषण बाढ़ के चलते 70 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोई मुस्लिम शख़्स पानी के अंदर खड़े एक बच्चे के गले में डली माला को मुंह से काटकर निकालता नज़र आ रहा है. इसके साथ दावा हो रहा है कि बांग्लादेश में आई बाढ़ के दौरान इस हिंदू बच्चे को राहत सामग्री देने के बदले मौलवी ने उसके गले में पड़ी धार्मिक माला निकलवा दी. क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    4 min
  • भगवान राम के अपमान के वायरल वीडियो का पूरा सच सुनिए: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कर्नाटक का बताकर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ लोग ट्रैक्टर से एक मूर्ति को गिराते हुए दिख रहे हैं. मूर्ति के ठीक पीछे भगवान राम का एक कट-आउट भी नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि लोग मूर्ति के साथ इस कट-आउट पर पत्थर मार रहे हैं. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि भगवान राम का ये अपमान कर्नाटक में हुआ है जहां कांग्रेस की सरकार है. वीडियो के साथ कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, “कर्नाटक के हिन्दुओं ने बीजेपी सरकार को हराकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई थी. अब कांग्रेस सरकार की हरकतों और मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा के कारण पछता रहे हैं”. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • मुस्लिम दुकानदार ने कहा - आई लव यू बोलो फिर रिचार्ज करूंगा? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
    राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें छात्राएं दुकानदार को बुरी तरह से पीटती दिख रही हैं. खबरों के मुताबिक, ये दुकानदार मोबाइल रीचार्ज करवाने आई छात्राओं से “आई लव यू” बोलने को कहता था और उन्हें डराता-धमकाता भी था. इसी से नाराज होकर कई छात्राओं ने आरोपी दुकानदार को सबक सिखाया. अब वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि ये दुकानदार मुस्लिम समुदाय से है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे लोगों के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    गुजरात के कई हिस्से इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में हैं. इसमें तकरीबन पचास लोगों की जान जा चुकी है. सोशल मीडिया पर इस बाढ़ में फंसे लोगों और जलभराव के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो गुजरात का बताकर सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में किसी रिहायशी इलाके में जबरदस्त पानी भरा देखा जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि इस पानी में कंधे तक डूब चुके कुछ लोग दूर से आते दिख रहे हैं, जो घरों में फंसी जनता तक कुछ सामान पहुंचा रहे हैं. इन लोगों के सिर्फ सिर नजर आ रहे हैं और ऐसा लगता है कि इन्होंने मुस्लिम टोपी पहन रखी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • रेलवे की पटरी से नट-बोल्ट निकालते मुस्लिम लड़कों के वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के ज़रिये देश में होने वाले रेल हादसों का ठीकरा मुसलमानों पर फोड़ा जा रहा है. इस वीडियो में तीन लड़कों को रेल की पटरी पर खड़े देखा जा सकता है. इनमें से एक पटरी के नट-बोल्ट ढीले करने की कोशिश कर रहा है. पोशाक से ये लड़के मुस्लिम दिखते हैं और तमाम लोग इन्हें भारत में कहीं की घटना मानकर बुरा-भला कह रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि इन दुर्घटनाओं के पीछे साजिश है लेकिन विपक्षी नेता चुप हैं. कई लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इनके खिलाफ कारवाई करने की मांग भी कर रहे हैं. यही नहीं, रेल ट्रैक के आसपास से मुसलमानों की झुग्गी-झोपड़ियां हटाने की मांग भी हो रही है. मगर क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    6 min
  • इज़राइल ने आतंकवादी की लाश में टाइम बम रख कर फिलीस्तीनियों को लौटाई?: फैक्ट चेक
    इज़राइल ने हाल ही में वेस्ट बैंक में हमला किया जिसमें हमास के कम से कम 10 आतंकी मारे गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी का जनाजा निकलते हुए देखा जा सकता है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका होता है और चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है. धुआं छंटता है तो चारों तरफ लोगों की लाशें दिखाई देती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि इज़राइल ने एक आतंकवादी की लाश में टाइम बम रखकर फिलीस्तीनियों को वापस कर दी. जब फिलीस्तीनियों ने उस आतंकी का जनाजा निकाला तो धमाका हुआ और उसमें बीस लोग मारे गए. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • कोलकाता कांड पीड़िता की मां से जोड़कर वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक
    कोलकाता रेप-हत्या कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि ये महिला, उसी ट्रेनी डॉक्टर की मां है, जिसकी कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. वीडियो में दिख रही महिला बेहद गमगीन और बेसुध-सी है. हरा सलवार कुर्ता पहने हुए इस महिला के साथ कुछ और लोग भी हैं. वीडियो में एक जगह कोलकाता कांड की पीड़िता की तस्वीर लगी है. सुनिए इस वीडियो की सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • गोद में बच्चे के साथ दीपिका पादुकोण की वायरल तस्वीरों का सच: फैक्ट चेक
    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ महीने पहले एक पोस्ट के जरिये बताया था कि दीपिका मां बनने वाली हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की दो तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बच्चे को गोद में लिये दिख रही हैं. ये तस्वीरें किसी अस्पताल की लगती हैं, और इनमें दीपिका बच्चे के साथ बिस्तर पर लेटी हुई हैं. लोग इन फोटोज को असली मान कर दीपिका-रणवीर को बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन क्या ये तस्वीरें असली हैं, सुनिए इनकी सच्चाई 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    4 min
  • पानी में कंधे तक डूबकर नमाज पढ़ते बांग्लादेशी मुस्लिमों के वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
    उठापटक और हिंसा के बीच अब बांग्लादेश बाढ़ से जूझ रहा है. इस बाढ़ से बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें पानी में कंधे तक डूब चुके कुछ मुस्लिमों को नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर को बांग्लादेश का बताकर अप्रत्यक्ष रूप से इसे वहां हाल ही में हिंदुओं पर हुए हमलों से जोड़ा जा रहा है. ये कहने की कोशिश की जा रही है कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा में मुस्लिमों ने जो हिंदुओं के साथ किया उसका फल बांग्लादेश के लोगों को अब मिल रहा है. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • नागालैंड में रेप आरोपी की मॉब लिंचिंग के बाद वहां ऐसी घटनाएं बंद हो गईं?: फैक्ट चेक
    कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो देश में दुष्कर्म की घटनाएं बंद करवाने के फॉर्मूले सुझा रहे हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके साथ कहा जा रहा है कि नागालैंड में नौ साल पहले एक बलात्कारी को दस हजार लोगों की भीड़ ने जिंदा जलाकर चौराहे पर टांग दिया था. तब से आज तक वहां दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है. ऐसा कहने वाले एक पोस्टकार्ड भी शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा है, "एक बार में बालात्कार बंद की गारंटी!" क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners