Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • बांग्लादेश में हिंदू लड़की के हाथ-पैर बांध कर उसे सड़क पर छोड़ दिया गया?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा है कि शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले किए जा रहे हैं. वीडियो में लड़की के मुंह पर टेप लगा है और उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बांग्लादेश का है, जहां मुसलमानों ने एक हिन्दू लड़की का अपहरण किया और हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर बैठा दिया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • अरबपति जॉर्ज सोरोस को आतंकवादी घोषित करने का दावा कितना सच्चा है?: फैक्ट चेक
    क्या ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है? सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में कुछ ऐसे ही दावा किए जा रहे हैं.  एक एक्स यूजर ने सोरोस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज़:- ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्ज सोरेस को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया!!” कई यूजर्स ने यही दावा फेसबुक और थ्रेड्स  पर भी शेयर किया है. जॉर्ज सोरोस, यहूदी मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन और अरबपति हैं. भारत में, खासकर सोशल मीडिया पर, सोरोस आए दिन चर्चा में रहते हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • मोसाद ने ऐसे मनाया हमास चीफ़ की मौत का जश्न?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूट पहने एक व्यक्ति को डांस करते हुए एक कमरे में घुसते देखा जा सकता है. कमरे में घुसते ही ये व्यक्ति वहां मौजूद उत्साहित लोगों के साथ उछल कूद करते हुए जश्न मनाने लगता है. दावा किया जा रहा है कि ये व्यक्ति इज़राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ हैं, जिनका हमास प्रमुख के मारे जाने के बाद ऑफिस आने पर कुछ ऐसा स्वागत हुआ. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • मुंबई की लिफ्ट में बच्चे के साथ हुए खौफनाक हादसे के वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    पिछले कुछ समय से लगातार लिफ्ट से संबंधित हादसों के वीडियो सामने आ रहे हैं. इसी सिलसिले में अब एक बेहद विचलित कर देने वाला लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है जिसमें एक बच्चा खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो जाता है. वीडियो में तीन बच्चे उछल-कूद करते हुए एक लिफ्ट में दाखिल होते दिखते हैं और बाहर निकलते हुए एक बच्चा लकड़ी के दरवाजे और चैनल के बीच फंस जाता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    4 min
  • आधार कार्ड दिखाकर फ्री में टोल क्रॉस करने का दावा कितना सच्चा है?: फैक्ट चेक
    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि अब से टोल इलाक़े से 60 किलोमीटर के रेडियस में रहने वाले लोगों को टोल का पैसा नहीं देना होगा और वे आधार कार्ड दिखा कर टोल क्रॉस कर सकेंगे. वायरल वीडियो में नितिन गडकरी कहते सुने जा सकते हैं, “अगर आधार कार्ड है और अगर वहां पर टोल है तो आधार कार्ड को देखकर उसे तुरंत पास इश्यू किया जाए. मैं मान्य करता हूं." क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min
  • BSNL से जोड़कर वायरल हो रहे विराट कोहली के बयान की पड़ताल: फैक्ट चेक
    पिछले दिनों इस तरह की ख़बरें आई हैं कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी निजी कंपनियों के टैरिफ में बढ़ोत्तरी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करवाया है. इस बीच क्रिकेटर विराट कोहली का बीएसएनएल को लेकर दिया गया एक कथित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे शेयर करने वालों की मानें तो विराट ने BSNL से इंटरनेट स्पीड बढ़ाने की गुजारिश की है और ये कहा है कि अगर ऐसा हुआ, तो आम जनता अपनी सिम को BSNL में पोर्ट कराने लगेगी. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • केरल के एक कॉलेज में ड्रेस कॉम्पिटिशन में भारतीय परंपरा का उड़ा मज़ाक?: फैक्ट चेक
    इस समय सोशल मीडिया पर राजस्थान का पारंपरिक लिबास पहने लड़की की एक फोटो काफी चर्चा में है. फोटो में गौर करने वाली बात ये है कि लड़की ने ऊपर तो कपड़े पहने हुए हैं लेकिन उसके पैर ढके नहीं हैं. ऐसा लग रहा है कि ड्रेस को नीचे से आधा काट दिया गया है. फोटो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा जा रहा है कि इस लड़की को केरल के एक कॉलेज में आयोजित हुए ड्रेस कॉम्पिटिशन में टॉप तीन में चुना गया. यूजर्स, लड़की के कपड़ों पर आपत्ति जता रहे हैं और लिख रहे हैं कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं लेकिन वो इस पर काम न करते हुए भारत की परंपराओं का मजाक बनाने में लगी हैं. क्या है इस तस्वीर और दावे की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • फ्रीजर में पड़ी लाश की वायरल तस्वीर का असम या लव जिहाद से कनेक्शन नहीं?: फैक्ट चेक
    फ्रीजर में पड़ी बेजान निर्वस्त्र लड़की की एक भयावह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे शेयर करने वालों का दावा है कि मृत लड़की का नाम काजल है, जो असम में ‘लव जिहाद’ का शिकार हो गई. दावा किया जा रहा है कि काजल, शम्मी उर्फ शाबीर मियां के साथ रिलेशनशिप में थी. शम्मी ने अपने सात मुस्लिम दोस्तों के साथ पहले उसके साथ बलात्कार किया, फिर बेहोशी की हालत में उसे जिंदा फ्रिज में बंद कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद गफ्फार मियां नाम के शख्स ने अपने दोस्तों के साथ आठ दिन तक फ्रिज में पड़े काजल के शव के साथ बलात्कार किया. क्या है इस तस्वीर और दावे की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • महाराष्ट्र-हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का दावा! सच क्या है?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है. दावा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. स्क्रीनशॉट में 'आज तक' का लोगो भी लगा है. क्या है इस खबर की सचाई? सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
    5 min
  • नींबू-जामुन तोड़ने से मना किया तो लेडी टीचर ने मुस्लिम छात्र को पीट दिया?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि यूपी के बरेली में एक महिला टीचर ने एक मुस्लिम छात्र को इसलिए पीट दिया क्योंकि छात्र ने उनके लिए नींबू तोड़ कर लाने से मना कर दिया था. वायरल वीडियो में एक जख्मी पीठ की फोटो है और इसके बाद एक महिला की फोटो दिखती है, जिसे आरोपी टीचर बताया गया है. दावे के मुताबिक, पीड़ित छात्र का नाम अब्दुल रहमान है जिसे महिला टीचर ने बेरहमी से पीटा. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners