Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • झारखंड में स्कूली बच्चों से पाकिस्तान-बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद कराने का पूरा मामला क्या है: फैक्ट चेक
    अखबार की एक कटिंग के जरिए सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि झारखंड के एक प्राइवेट स्कूल में LKG और UKG के बच्चों को होमवर्क के तौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद करने को कहा गया. इस कटिंग को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स स्कूल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. घटना झारखंड के घाटशिला की बताई जा रही है. लोग अपील कर रहे हैं कि देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त इस स्कूल के संचालन और फंडिंग करने वालों की जांच होनी चाहिए. क्या है इस मामले की पूरी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • ज़मीन में धंसी महिलाएं दलित नहीं, पूरा सच जानिए: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलायें जमीन के अंदर आधी धंसी हुई दिख रही हैं. महिलाओं को रोते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये मामला मध्य प्रदेश के रीवा का है और ये महिलायें दलित समुदाय की हैं. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मध्य प्रदेश के रीवा में उच्चकोटि के गुंडों द्वारा दलित महिलाओं को जिंदा ज़मीन के गाड़ने का मामला सामने आया है। जो दिल को दहला देने वाला हादसा है। इस विडियो को देखने के बाद ये बात कहने पे मजबूर हूं की भारत में महिला सशक्तीकरण के सब दावे झूठे हैं, खोखले हैं.” वायरल वीडियो को इन्हीं दावों के साथ फेसबुक  पर भी शेयर किया गया है. क्या है इस वीडियो और इससे जुड़े दावे का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट
    5 min
  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत इस वीडियो को शूट करते हुए हुई?: फैक्ट चेक
    बीते दिनों मुंबई की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अन्वी कामदार की एक झरने के पास मौजूद खाई में गिरने से मौत हो गई थी. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि ये वही जानलेवा वीडियो है जिसे शूट करने के दौरान अन्वी का पैर फिसला था. तो क्या है इस वीडियो और इससे जुड़े दावे का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट पॉडकास्ट में.
    5 min
  • AAP सांसद संजय सिंह की गणित पर सवाल उठाते वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के मामले में जेल में हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस दौरान केजरीवाल का वजन काफी घट गया. इस बीच AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिसके साथ ये दावा किया जा रहा है संजय सिंह ने 70 में साढ़े आठ घटा कर 81.5 बोला है. ये वीडियो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है जिसमें संजय, केजरीवाल के वजन के बारे में बात कर रहे हैं. क्या है इसकी पूरी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    8 min
  • एक झूठ छुपाने के चक्कर में ज्योति मिश्रा बन गईं फ़र्ज़ी IFS अफसर?: फैक्ट चेक
    ट्रेनी आईपीएस पूजा खेडकर को लेकर उठे विवाद के बाद, कई लोगों पर फर्जी जाति या दिव्यांगता प्रमाण पत्र के दम पर आईएएस और आईपीएस बनने के आरोप लग रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कथित फर्जी IFS ज्योति मिश्रा की कहानी को लेकर भी हंगामा मचा हुआ है.
    17 min
  • पूजा खेडकर के बाद IPS अनु बेनीवाल पर लग रहे आरोपों की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक
    महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS अफ़सर पूजा खेडकर के OBC और विकलांगता प्रमाणपत्रों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसके बाद सोशल मीडिया पर देश भर के कई नौकरशाहों पर धोखे से आरक्षण का फ़ायदा उठाने के आरोप लग रहे हैं. कई पोस्ट वायरल हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि बहुत सारे IAS, IPS और IRS अधिकारियों ने EWS या PH कोटा से ग़लत लाभ उठाया. ऐसा ही एक आरोप मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल के खिलाफ लग रहा है. दावा किया जा रहा है कि IPS अधिकारी की संतान होने के बावजूद, अनु ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( EWS कोटा) का ग़लत फायदा उठाया. सुनिए इसकी सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    11 min
  • विराट कोहली ने जताई पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की इच्छा?: फैक्ट चेक
    भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई और कहा कि पाकिस्तानी उनके भाई जैसे हैं? सोशल मीडिया पर विराट कोहली से जोड़कर ये बयान खूब शेयर किया जा रहा है. हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा था कि विराट कोहली अगर पाकिस्तान आकर खेलते हैं तो वो भारत के प्यार को भूल जाएंगे. इसी के मद्देनज़र विराट का ये कथित बयान शेयर किया जा रहा है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • टीचर के साथ रोहित शर्मा की वायरल तस्वीर में 'तीसरा हाथ' किसका है: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में रोहित किसी शख्स के साथ खड़े हैं, जिन्हें उनका स्कूल टीचर योगेश पटेल बताया जा रहा है. इस शख्स का एक हाथ रोहित के पेट पर है और एक बाएं कंधे पर. लेकिन तस्वीर में रोहित के दायें कंधे पर एक तीसरा हाथ नजर आ रहा है. इस तीसरे हाथ की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है और सब इसे देख कर हैरानी से पूछ रहे हैं कि ये तीसरा हाथ है किसका? सुनिए पूरे मामले का सच, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    4 min
  • शहीद अंशुमान की पत्नी से जुड़े पोस्ट पर अश्लील कमेंट करने वाला शख्स हुआ अरेस्ट?: फैक्ट चेक
    हाल ही में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति की तस्वीर वाले एक फेसबुक पोस्ट के नीचे एक शख्स ने भद्दा कमेंट कर दिया जिसे लेकर खूब बवाल हुआ. राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस से अहमद नामक इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसी संदर्भ में अब कुछ लोग एक फोटो शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने अहमद नाम के इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस फोटो में एक शख्स दो पुलिसवालों की गिरफ्त में दिख रहा है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • आगरा एक्सप्रेसवे पर वाटर पाइपलाइन फटने का दावा करते वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में किसी सड़क से पानी निकलता दिख रहा है. लेकिन अचानक पानी का रिसाव तेज हो जाता है और ये ऊंचे फव्वारे में तब्दील हो जाता है. इसे शेयर करते हुए हरियाणा कांग्रेस के नेता विकास बंसल ने लिखा है कि वीडियो यूपी के आगरा एक्सप्रेस वे का है. इसके अलावा “मोदी का विकास”, “सड़क फाड़ विकास”, “बीजेपी का विकास मॉडल”...इस तरह के कटाक्ष करते हुए कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners