Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • सीमा हैदर के पति सचिन की हत्या के दावे का सच: फैक्ट चैक
    पाकिस्तान से भागकर भारत आईं सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग उनके पति सचिन मीणा की हत्या का दावा कर रहे हैं. इसमें सचिन की फूलमाला चढ़ी तस्वीर के साथ एक चिता भी नजर आ रही है. साथ ही लिखा है, "गोली लगने से हुई सचिन की मौत." साथ ही किसी घर में इकट्ठा पुलिसवाले और गमगीन लोग भी दिख रहे हैं. लेकिन सच कुछ और है. सुनिए.
    7 min
  • MP में पुलिसकर्मी ने मुस्लिम महिला को थप्पड़ मारा?: फैक्ट चेक
    दो बुर्कानशीं महिलाओं को थप्पड़ मारकर गाड़ी में बैठाने की बात कहती एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करने वाले कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस ने हालिया चुनाव में फर्जी वोटरों पर कुछ इस अंदाज में नकेल कसी. एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मध्य प्रदेश में फर्जी वोटरों की खातिरदारी करती एमपी पुलिस.” सुनिए इस दावे का सच.
    6 min
  • 'भारत माता' पर राहुल गांधी के भाषण का वीडियो काट-छांटकर शेयर हो रहा?: फैक्ट चेक
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें राहुल गांधी कह रहे हैं कि "सब लोग ये नारा लगाते हैं. बहुत सुनने को मिलता है, भारत माता की जय. मगर ये भारत माता है कौन? ये है क्या?" इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने भारत माता का अपमान कर दिया. वहीं, कुछ लोग वीडियो को शेयर करते हुए राहुल का मजाक भी उड़ा रहे हैं कि उन्हें ये तक नहीं पता कि भारत माता किसे कहते हैं. क्या है इस वीडियो का पूरा सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    6 min
  • फिलिस्तीन में मिली हमास की गहरी सुरंंग का असल सच ये है: फैक्ट चेक
    किसी लंबी-सी सुरंग के अंदर टॉर्च लेकर चलते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये गाजा में स्थित हमास आतंकी संगठन की एक सुरंग है जिसका पता इज़राइली सेना ने लगाया है. वीडियो में दिख रही सुरंग के अंदर कई गलियां नजर आ रही हैं. साथ ही, लोहे के पुराने पाइप, पत्थर और कुछ कबाड़ हो चुका सामान भी दिख रहा है. एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "ये हमास की सुरंगों के सात मिनट लंबे वीडियो का एक हिस्सा है. उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों और डे केयर आदि के नीचे इस तरह की सुरंगें बनाई थीं ताकि वो निर्दोष लोगों को ढाल बना सकें. इज़राइल को इस तरह की सभी सुरंगें नष्ट कर देनी चाहिए. बंदियों को रिहा किया जाना चाहिए. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • राजस्थान में BJP नेताओं को पेड़ से बांधने की कहानी का सच: फैक्ट चेक
    क्या राजस्थान की जनता बीजेपी से इतना नाराज है कि उनके उम्मीदवारों को पेड़ से बांधकर पीट रही है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. राजस्थान के किसी गांव का बताए जा रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने दो आदमियों को पेड़ से बांध रखा है. आसपास खड़े लोग बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. एक आदमी को बीजेपी के झंडे में आग लगाते भी देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • ऑनलाइन बेटिंग गेम सिखाने वाले कोच को रतन टाटा ने प्रमोट किया?: फैक्ट चेक
    घर बैठे बैठे लाखों-करोड़ों कमाने के कई तरीक़े सोशल मीडिया पर तैरते रहते हैं. अब रतन टाटा का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो एक टेलीग्राम चैनल को जॉइन करने की बात कहते नज़र आ रहे हैं. ये टेलीग्राम चैनल एक ऐसे शख़्स का है जो एक ख़ास बेटिंग ऐप पर गेम खेलने की तरक़ीब सिखाता है और लोग इसे सीखकर ढेर सारे पैसे कमा रहे हैं. तो क्या है इस वायरल वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • मध्यप्रदेश में BJP नेता को खदेड़े जाने का सच कुछ और है: फैक्ट चेक
    मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे. इस चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर कई पुराने और फर्जी वीडियो भी शेयर किये जा रहे हैं. किसी नेता को खदेड़े जाने का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग भारी सिक्योरिटी से घिरे और गले में भगवा गमछा डाले एक शख्स को दौड़ाते हुए दिखाई देते हैं.इस वीडियो को एक पार्टी के नेता ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मध्यप्रदेश में जनता भाजपा नेताओं को क्षेत्र में दौड़ा-दौड़ा कर मार पीट रही है उनके सुरक्षा कर्मी अपनी जान पर खेलकर भाजपा नेता को लेकर भागे लोग गाड़ियों पर पत्थर और लाठियों से हमला कर रहे थे. क्या इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • 'कौन बनेगा करोड़पति' में मध्य प्रदेश के किसानों की क़र्ज़ माफ़ी का सवाल पूछा गया?: फैक्ट चेक
    मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा काफी चर्चा में है. राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि उनकी सरकार ने करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था, लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही ये कर्जमाफी बंद कर दी. उधर, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में एक सभा के दौरान पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस, किसानों से किया गया कर्जमाफी का अपना वादा तो पूरा नहीं कर पाई, अलबत्ता इस चक्कर में 11 लाख किसान डिफॉल्टर हो गए. इस सियासी उठापटक के बीच अब 'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो का एक वीडियो भी वायरल हो गया है. खास बात ये है कि इस वीडियो में मध्य प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी से जुड़ा सवाल पूछा जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • MP चुनाव में शिवराज के प्रचार से साधु-संतों के इनकार का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान किसी मीटिंग रूम में कुछ लोगों के साथ बैठे हैं. सामने लगे एक स्क्रीन पर कई साधु-संत नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ कुछ लोग कह रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान ने संत-महात्माओं से मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने की अपील की और साधुओं ने इससे इंकार कर दिया है. सुनिए इस दावे का सच, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
    5 min
  • एम्स हाई बीपी के मरीजों को जादुई गोलियां बेच रहा है?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एम्स हाई बीपी के मरीजों के लिए एक जादुई गोली दे रहा है, जिसे Cardioton कहते हैं और इस वीडियो को पुख़्ता करने के लिए इंडिया टुडे से जुड़ी तस्वीरों का सहारा लिया जा रहा है, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए आज तक रेडियो के पॉडकास्ट ‘फ़ैक्ट चेक’ में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners