कुछ सोशल मीडिया यूजर्स 'एबीपी न्यूज' के एक कथित सर्वे के स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यूपी की पूर्व सीएम मायावती, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद बन गई हैं. मध्य प्रदेश वाले स्क्रीनशॉट में बताया गया है कि राज्य में 45 प्रतिशत लोग बीएसपी नेता मायावती को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं. वहीं मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान सिर्फ 15 प्रतिशत और कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ 20 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं. कुछ ऐसा ही दावा राजस्थान को लेकर भी हो रहा है, जिसमें वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक सीएम पद के लिए 51 प्रतिशत जनता की पसंद मायावती हैं, 22 प्रतिशत लोग सीएम अशोक गहलोत और 14 प्रतिशत लोगों की पसंद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं. क्या है इन दावों का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.