कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने लोगों को अचंभे में डाल दिया है. दरअसल, इसमें राहुल ये कहते दिख रहे हैं कि उनकी गांधी जी से बातचीत हो चुकी है. इस वीडियो में वो कह रहे हैं, "इसे मामले पर मेरी गांधी जी के साथ बातचीत हुई, डिस्कशन हुआ. और मेरा पूरा मन, मेरी पूरी लॉजिक कह रही है, कि इस मामले में गांधी जी गलत बोल रहे हैं और में सही बोल रहा हूं. मगर मैं जानता हूं, अंदर से मैं जानता हूं कि मेरा दिमाग कह रहा है कि वो गलत हैं और मैं सही हूं. मगर मैं जानता हूं कि वो सही हैं और मैं गलत हूं.” क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.