Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • राष्ट्रपति पद से हटने के बाद रामनाथ कोविंद करने लगे कांग्रेस की तारीफ़?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि राष्ट्रपति पद छोड़ते ही रामनाथ कोविंद कांग्रेस पार्टी की तारीफों के पुल बांधने लगे हैं.  दरअसल पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नाम पर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उनकी एक तस्वीर के साथ लिखा है, "गांधी के रास्ते पर चलकर ही भारत दुनिया में तरक्की कर सकता है कांग्रेस ने इस देश को काफी आगे बढाया है". इसके ठीक नीचे "रामनाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति" लिखा है. कहा जा रहा है कि कोविंद ने ये बयान राष्ट्रपति पद से हटने के बाद दिया है. क्या है इस बयान की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • भगवंत मान ने बिजली मापने के लिए किलोग्राम यूनिट इस्तेमाल किया?: फैक्ट चेक
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो पंजाब में मुफ्त बिजली दिए जाने के बारे में बात कर रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडयो को पोस्ट करते हुए उनके बिजली मापने की इकाई की जानकारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में वो एक न्यूज चैनल का माइक हाथ में पकड़े हुए कह रहे हैं, “छह सौ यूनिट पर मंथ.. कोई उसमें किलोग्राम की लिमिट नहीं है.” एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पंजाबी भाषा में तंज कसा, ‘तुम अपने चक्करों में फंसे रहो, झंडा ( भगवंत मान) बिजली भी किलो में बेचने लगा.’ दरअसल भगवंत मान ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान एक किरदार निभाया था जिसका नाम झंडा अमली था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • राजनाथ ने अपनी सरकार को नाकाम कहा?: फैक्ट चेक
    क्या केंद्र सरकार का कोई कैबिनेट मंत्री खुलेआम अपनी सरकार की आलोचना कर सकता है? क्या कोई मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगा सकता है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है? कुछ ऐसा ही दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. न्यूज रिपोर्ट के फॉर्मेट में बनाए गए इस वीडियो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्र सरकार की आलोचना करते दिख रहे हैं. एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के थंबनेल में लिखा है, ‘शाम होते ही रंग में आ गए राजनाथ सिंह-मोदी की निकाल दी पूरी हेकड़ी..!!’. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो बिना सुरक्षा के चलते हैं?: फैक्ट चेक
    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा. इसे शेयर करते हुए कई लोग तंज कस रहे हैं कि जहां भारत में एक सरपंच तक में अकड़ होती है, वहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो बिना सुरक्षा के रहते हैं. ऐसा कहते हुए लोग ट्रूडो का एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिसमें वो हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन करते हैं और एक बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो जाते हैं. इस वीडियो पर लिखा है, ‘यह कनाडा के पीएम है. यह बिना सिक्योरिटी रहते हैं. इस इंसान में 1% भी घमंड नहीं है. ग्रेट सर. यहां भारत में सरपंच में भी अकड़ होती है.’. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • क्या रूस में बंद हो चुके हैं WHO के सारे ऑफ़िस?: फैक्ट चेक
    रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक तकरीबन 35 लाख यूक्रेनी नागरिक बेघर हो चुके हैं. यूक्रेन में सैकड़ों घायल और बीमार लोग फंसे हुए हैं. ये देखते हुए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रूस से अपील की कि वो कम से कम डब्लूएचओ के प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए यूक्रेन जाने दे.    इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि रूस में स्थित डब्लूएचओ के सभी ऑफिस बंद कर दिए गए हैं. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने एक फोटो पोस्ट की जिसमें लिखा है, ‘रूस ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को निकाला, मॉस्को में स्थित उसके सभी ऑफिस बंद किए.’ साथ ही, डब्लूएचओ प्रमुख टेडरोस अदनोम गेब्रेहेसुस की फोटो भी लगी है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • उत्तराखंड में कांवड़ियों के झगड़े में हुई फौजी की मौत?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांवड़ियों का एक ट्रक नजर आ रहा है. ट्रक के पीछे लटके एक लड़के को कुछ लोग थप्पड़ तो कुछ लोग डंडे से पीट रहे हैं. वहीं नीचे खड़े कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं. पिट रहा शख्स खुद को बचाने की भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन वो सफल नहीं हो पा रहा. एक फेसबुक यूजर ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “रुड़की के मंगलौर इलाके में यूपी-हरियाणा के कांवड़ियों में संघर्ष. सिर में डंडा लगने से मुजफ्फरनगर में सिसौली के कांवड़िए कार्तिक बालियान की मौत. वह सेना में फौजी भी था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • मुस्लिम लड़के ने शादी से इंकार पर गर्लफ्रेंड को खंज़र से धमकाया?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक शख्स का दो महिलाओं को खंजर से धमकाने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो शेयर करने वालों ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहा शख्स मुस्लिम था और महिलाएं हिंदू थीं. वीडियो में लिखा हुआ टेक्स्ट बताता है कि यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई थी. कई लोगों ने इस वीडियो को "लव जिहाद" का एक उदाहरण भी कहा, जो एक साजिश का दावा करता है कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को उनसे शादी करने और बाद में उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने का लालच देते हैं। क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • सोनिया गांधी के समर्थन में आए लाल कृष्ण आडवाणी?: फैक्ट चेक
    नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पूरी हो गई है. जांच एजेंसी ने तीन दिन में उनसे तकरीबन 11 घंटे तक सवाल-जवाब किए. इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन किया और अब ‘संवाद टीवी’ नाम के एक फेसबुक पेज ने एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी इस जांच को लेकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में उतर आए हैं. साथ ही लिखा है, ‘भाजपा का बूढ़ा शेर हुआ बेकाबू, 90 साल के बूढ़े आडवाणी ने मोदी की धज्जियां उड़ा दीं, नप गए प्रधानमंत्री’. 'क्या है इस न्यूज रिपोर्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • राजस्थान के REET एग्जाम में धड़ल्ले से हुई नकल?: फैक्ट चेक
    किसी एग्जामिनेशन हॉल में बेधड़क नकल करते स्टूडेंट्स का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियो में कई सारे छात्र एक कमरे में जमीन पर बैठे हैं और अपनी-अपनी कॉपियों में उत्तर लिख रहे हैं. कुछ एक-दूसरे की कॉपियों में देख-देखकर लिख रहे हैं तो कुछ सामने खुली किताबों से नकल उतार रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो ‘राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा’ यानी रीट का है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • केरल में मुस्लिम महिला ने तोड़ी गणपति की मूर्तियां?: फैक्ट चेक
    किसी स्टोर में एक मुस्लिम महिला के गणपति की मूर्तियां पटक-पटक कर तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये केरल की हालिया घटना है. वीडियो किसी स्टोर का लग रहा है जहां रैक्स पर गणपति की कई सारी मूर्तियां रखी हुई हैं. बुर्का पहने हुए दो महिलाएं इन मूर्तियों के पास खड़ी हैं. एक महिला गणपति की मूर्तियों को एक-एक करके जमीन पर पटक कर तोड़ रही है और किसी विदेशी भाषा में कुछ कह रही है. पास ही मास्क लगाए हुए एक पुरुष भी खड़ा हुआ है जो देखने में स्टोर में काम करने वाला व्यक्ति लग रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners