Fact Check

Fact Check

By Aaj Tak RadioNewsPolitics
Download on the App Store

Fact Check episodes

  • राष्ट्रपति कोविंद ने पिछड़ी जाति के जजों की कमी का मुद्दा उठाया?: फैक्ट चेक
    भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. इसी बीच राष्ट्रपति कोविंद का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने भारत में पिछड़ी जाति के जजों की संख्या कम होने का मुद्दा उठाया है. ये बयान एक न्यूज रिपोर्ट में लिखा है जिसे शेयर करते हुए कई लोग उन पर तंज कस रहे हैं कि उन्होंने पिछले 5 सालों में पिछड़ी जाति के हक में कोई बात नहीं की. और अब, जब उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है तो वो ऐसे बयान दे रहे हैं. क्या है इस बयान की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • CM भगवंत मान सरकारी खर्चे पर शिमला घूमने गये थे?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर भगवंत मान और पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान की एक तस्वीर वायरल हो गई है. ये फोटो किसी पहाड़ी इलाके की है. भगवंत और अनमोल के पीछे बर्फ से ढके हुए पेड़ और पीले रंग की एक ऊंची बिल्डिंग दिखाई दे रही है. इसे शेयर करते हुए कई लोग भगवंत मान और आप के बाकी नेताओं पर सरकारी खर्च से घूमने-फिरने का आरोप लगा रहे हैं. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'पर्यटन मंत्री, अब तो टूर का खर्चा भी सरकार ही देगी. इसे कहते हैं शिमला टूर.'क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • यशवंत सिन्हा राष्ट्र​पति बनने पर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी का आदेश देंगे?: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का ऐसा ही कहना है कि विपक्ष के राष्ट्र​पति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ऐसा कहा है कि चुनाव जीतने पर वो नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी का आदेश पारित करेंगे। दरअसल, एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल है जिसमें लिखा है, ‘ब्रेकिंग: भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का आदेश पारित करूंगा: यशवंत सिन्हा’. क्या है इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • एक पुराने हादसे ने कुल्लू को बोलिविया से कैसे जोड़ दिया?: फैक्ट चेक
    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 4 जुलाई को गहरी खाई में बस गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में एक बस ड्राइवर बेहद संकरे पहाड़ी रास्ते से बस निकालने की खतरनाक कोशिश कर रहा है. कोशिश नाकाम रहती है और बस खाई में जा गिरती है. वीडियो का अंत लोगों की दर्दनाक चीखों से होता है. लोग इस वीडियो को कुल्लू बस हादसे का लाइव वीडियो बता रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • PM मोदी की हैदराबाद रैली में शराब बांटे जाने के दावे का सच: फैक्ट चेक
    पिछले दिनों हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हुई, जिसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल रैली के साथ हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी के भाषण के दौरान एक लाख से अधिक लोग मौजूद थे. इस बीच बीजेपी की टोपी और पटका पहनकर शराब बांटते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री की हैदराबाद रैली का है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • नूपुर शर्मा को फटकारने वाले जज नहीं रहे हैं कांग्रेस विधायक?: फैक्ट चेक
    सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चहिए. ऐसा कहने वाले जजों की बेंच में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल थे. सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के चर्चा में आते ही सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि जस्टिस पारदीवाला 1989-90 के बीच कांग्रेस के विधायक थे. यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता के बारे में ऐसी तीखी बात कही. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    6 min
  • औरंगाबाद का नाम बदलने पर वहां के लोगों ने मनाया जश्न?: फैक्ट चेक
    महाराष्ट्र सीएम की कुर्सी छोड़ने से पहले उनकी सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर कर दिया. सोशल मीडिया पर एक जलसे का वीडियो वायरल है. ऐसा कहा जा रहा है कि औरंगाबाद के लोगों ने अपने शहर का नाम बदलकर संभाजीनगर रखे जाने का जश्न कुछ इस अंदाज में मनाया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min
  • नीतीश कुमार ने BJP का फुल फॉर्म ‘बड़का झुट्ठा पार्टी’ बताया?: फैक्ट चेक
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो बीजेपी का फुल फॉर्म ‘बड़का झुट्ठा पार्टी’ बता रहे हैं. कई लोग इस बात से हैरान हैं क्योंकि बिहार में बीजेपी और नीतीश कुमार की पार्टी के गठबंधन की सरकार है. ये वीडियो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का लग रहा है. इसमें नीतीश कहते हैं, “सचमुच हमने देखा है होर्डिंग लगा हुआ कहीं, बीजेपी का मतलब है, बी से बड़का, जे से झुट्ठा और पी से पार्टी. यानी, बीजेपी का मतलब बड़का झुट्ठा पार्टी.” क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • मुस्लिम युवकों ने शिवलिंग पर बीयर चढ़ाई?, जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है. इसमें दो युवक किसी नदी के किनारे एक शिवलिंग पर बीयर डाल रहे हैं. साथ-साथ बीयर पीते भी जा रहे हैं. बैकग्राउंड में एक भजन बज रहा है. इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक मुस्लिम हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    4 min
  • देवेंद्र फडणवीस को CM बनाने के लिए अन्ना हजारे करेंगे भूख हड़ताल?: फैक्ट चेक
    महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी है, इस बीच, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) द्वारा कथित तौर पर किए गए एक ट्वीट में दावा किया गया है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी है, क्या है ट्वीट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
    5 min

About Fact Check

From the publisher's feed

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor…

More shows like Fact Check

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

0 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners