
Sign up to save your podcasts
Or


ये बात तो हर कोई जानता है कि सेहत के लिए धूम्रपान नुकसानदायक है, हालांकि ये जानते हुए भी लोग सिगरेट बीड़ी पीते हैं और इसकी लत में आ जाते हैं. क्यों सिगरेट की लत लग जाती है ? क्यों स्मोकिंग छोड़ना है मुश्किल ? सिगरेट के अंदर मौजूद केमिकल आपके साथ क्या करते हैं, जानें आज नो स्मोकिंग डे पर में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जहाँ हमारे साथ हैं Dr. Atul Mathur - Executive Director, Interventional Cardiology and Chief of Cath Lab, Fortis Escorts Heart Institute, Okhla Road, New Delhi
हर साल आता है ये दिन और हर साल हम इसके बारे में बहुत बात करते है। आज भी करेंगे। बात करेंगे सिगरेट की जो दुनिया भर में शायद सबसे ज़्यादा बदनाम प्रोडक्ट है. कल है नो स्मोकिंग डे। कोशिश होगी फिर लोगों को स्मोकिंग की लत छुड़ाने की। गुज़ारिश एबीपी लाइव पॉडकास्ट की भी यही है की आप ज़िन्दगी जीने के बारे में सोचे। बाकी आपका अच्छा या बुरा तो आप बेहतर जानते ही हैं। फिलहाल आज आपको बताएंगे की आखिर ये सिगरेट आयी कहाँ से और किसने बनाई ? ऐसी नौबत कब आयी की नो स्मोकिंग डे मनाना पड़ गया। और भी बहुत कुछ जानेंगे FYI में सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर
केंद्र सरकार ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह कानून देशभर में लागू हो गया है। CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। आखिर क्या है ? क्या होगा इससे बदलाव ? क्यों हो रहा था इसका विरोध ? जानिए एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में
आज है तारिख 29 फरवरी। लीप डे और साल 2024 लीप ईयर। लेकिन कभी सोचा कि अगर लीप ईयर न हो तो क्या बदल जायेगा ? आज जानेंगे एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में। मैं हूँ अंकिता राय आपके साथ। बचपन से पढ़ाया जाता है कि एक साल में 365 दिन होते हैं। असल में एक साल 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है। हर साल के ये एक्स्ट्रा 6 घंटे 4 साल बाद पूरा एक दिन बन जाते हैं। चौथे साल में इस एक दिन को फरवरी में जोड़ दिया जाता है।यही वजह है कि फरवरी का महीना हर चार साल में 29 दिन का होता है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के गुमराह करने वाले दवा विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। दरअसल, कोर्ट ने पिछले साल कंपनी को ऐसे विज्ञापन नहीं देने का निर्देश दिया था। कंपनी ने इसे नजरअंदाज किया। इस पर कोर्ट ने कंपनी और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आचार्य बालकृष्ण को अवमानना नोटिस जारी किया है। आइये आज के FYI में एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर जानें पूरा मामला
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने Electoral Bonds को असंवैधानिक करार कर दिया जिसके बात से चर्चाएं आम हैं चुनाव में होने वाली Political Funding की। आइये आज के FYI में जानें अंकिता राय के साथ कैसे होती है सिर्फ एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर
हैदराबाद के जुबली हिल्स में 16 फरवरी को एफएमएस इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक में स्माइल डिजाइनिंग प्रक्रिया के दौरान 28 वर्षीय लक्ष्मी नारायण विंजाम की मृत्यु हो गई। क्या है स्माइल डिजाइनिंग जानिए आज FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ हैं Dr. Adhishwar Sharma
SENIOR CONSULTANT PLASTIC SURGERY, Fortis Gurgaon
यह एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर रेडियो की मूल आवाज अमीन सयानी को श्रद्धांजलि है जो अपनी आवाज, अपने जुड़ाव और अपने चार्टबस्टर शो बिनाका गीत माला के लिए लोकप्रिय थे।
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन नदी पर बने दुनिया के सबसे शानदार रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। और इसी के साथ चिनाब पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज। और इसे बनाना भी बड़ा चुनौतीपूर्ण था..आखिर कैसे बना और क्यों बना आइये जानते हैं। आज के इस वीडियो में बताएंगे आपको चिनाब पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज की खासियत। आज हमारे साथ बात चीत करने के लिए जुड़े हैं Retd. Lt. Col. J.S. Sodhi एबीपी लाइव पॉडकास्ट पर FYI में
जैन संत आचार्य विद्यासागर ने जैन धर्म में प्रसिद्ध सल्लेखना विधि से अपने प्राण का त्याग किया. सल्लेखना जैन धर्म की एक प्रथा है, चलिये इसके बारें में जानते हैं FYI में सिर्फ ABP LIVE Podcasts पर जहाँ हमारे साथ हैं Dr. Yogesh Kumar Jain, Head, Jain Darshan, Central Sanskrit University.
From the publisher's feed

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners