हैरी उस आखिरी कमरे में पहुंचता है जहां उसके अलावा कोई और भी है। वह प्रोफेसर क्विरिल है। वह हैरी को बताता है कि हमेशा से ही वह पारस पत्थर के पीछे था ।स्नैप तो उसे बचाने की कोशिश में लगा था। तुम्हें मारने की कोशिश भी मैंने ही की थी । स्नेप तो मंत्र पढ़कर तुम्हें बचाना चाहता था। फिर क्विरिल हैरी को रस्सियों से बांध देता है और शहिबाख़ के दर्पण में देखता है कि पारस पत्थर को कैसे प्राप्त किया जाए। किंतु उसे कुछ समझ में नहीं आता। तभी क्विरिल के अंदर से आवाज आती है- "लड़के की सहायता लो"। हैरी को दर्पण के सामने किया जाता है। हैरी दर्पण में देखता है कि पत्थर उसके हाथ में आ गया है जिसे उसने अपनी जेब में डाल लिया ।इसके बाद वह सचमुच महसूस करता है कि वह पत्थर उसकी जेब में आ चुका है। क्विरिल उससे फिर पूछता है कि पारस पत्थर कहां है तुमने दर्पण में क्या देखा? किंतु हैरी नहीं बताता। तब क्विरिल के अंदर से आवाज आती है कि मुझे उससे बात करने दो। और क्विरिल अपनी पगड़ी खोल देता है घूम कर खड़ा होता है। उसके सिर के पीछे एक और चेहरा दिखाई देता है जो चॉक की तरह सफेद, लाल आंखें और सांप की जैसे छेद वाली नाक से युक्त था। हर चीखना चाहता है पर नहीं चीख पाता। "वह वोल्डेमोर्ट था"। वह हैरी से पूछता है कि पारस पत्थर कहां है लड़के? हैरी कमरे से बाहर भागने की कोशिश करता है । वोल्डेमॉर्ट क्विरिल से उसे पकड़ने को बोलता है, लेकिन जब क्विरिल हैरी को पकड़ता है तो उसके हाथ जल जाते हैं जब उसने हैरी की गर्दन पकड़ी तो उसके हाथ बुरी तरह से जल गए । और अंत में हैरी को वह पूरी ताकत से दबोच लेता है। हैरी बेहोश हो जाता है, क्योंकि उसके निशान में बहुत तेज दर्द होने लगता है। ऐसा लगता है जैसे उसके सिर के दो टुकड़े हो जाएंगे। तभी कोई आता है और उसे छुड़ा लेता है । बाद में हैरी जब हॉस्पिटल में होश में आता है तो अपने सामने प्रोफेसर डम्बलडोर को बैठे देखता है। उनसे वह कई एक प्रश्न करता है जिनके उत्तर वे दे देते हैं। और फिर साल के आखिरी शाम की दावत जिसमें हाउस कप भी दिया जाना था। दावत के समय हैरी बड़े हॉल में पहुंच जाता है। प्रोफेसर डम्बलडोर हैरी, रॉन, हर्माइनी और नेविल को पॉइंट देते हैं। गरुणद्वार हाउस को देते हैं, जिससे विजेता पद के दावेदार नागशक्तिहाउस से बढ़कर गरुड़द्वार के पॉइंट्स हो जाते हैं। गरुणद्वार हाउस हाउसकप जीत लेता है । और फिर रिजल्ट। परीक्षा में वे सभी पास हो गए थे। यह सत्र समाप्त हुआ।और अब सब अपने -अपने घरों के लिए विदा। अलविदा दोस्तो!😊 फिर मिलते हैं अगले भाग में।