इस अध्याय में गरुणद्वार और नागशक्ति के बीच पहला क्विडिच मैच होता है।जिसे गरुणद्वार हाउस जीत लेता है। मैच के दौरान ही एक ऐसी घटना घटती है, जब गरुणद्वार के खोजी के रूप में हैरी खेल रहा होता है, तभी अचानक ही उसकी झाड़ू उसके नियंत्रण से बाहर हो जाती है। सब तरफ हाहाकार मच जाता है। क्योंकि ऐसा लगता है जैसे हैरी अब गिरा कि तब गिरा। उसी समय हर्माइनी की दृष्टि प्रोफेसर स्नैप पर पड़ती है, जो हैरी पर दृष्टि गड़ाए कुछ बुदबुदा रहे हैं। हर्माइनी समझती है कि वे ही हैरी पर काला जादू कर रहे हैं। अतः वह उनका ध्यान भटकाने के लिए उनके कपड़ों में आग लगा देती है। तुरंत ही उनका ध्यान टूटता है,( हैरी वापस झाड़ू पर सवार होने में सफल हो जाता है।सुनहरी गेंद उसकी मुट्ठी में होती है।) हर्माइनी आग बुझाकर वहां से हट जाती है। बात में वे तीनों- हैरी, रॉन और हर्माइनी हैग्रिड के साथ बैठकर चाय पी रहे होते हैं। वहाँ वे 3 सिर वाले कुत्ते की चर्चा करते हैं, और अपने अनुमान को बताते हैं कि स्नेप ही उस चीज को चुराने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी रखवाली 3 सिर वाला कुत्ता कर रहा है। हैग्रिड इस बात से इंकार कर देता है। वह कहता है कि प्रोफ़ेसर स्नैप ऐसा नहीं कर सकते।