भेस बदल काढ़ा अब तैयार था ,और क्रिसमस की छुट्टियां भी शुरू हो चुकी थी । ज्यादातर विद्यार्थी अपने अपने घर जा चुके थे । केवल कुछ ही विद्यार्थी वहां रुके हुए थे। नागशक्ति हाउस में क्रेब तथा गॉइल सहित मेल्फॉय रुका हुआ था। क्रिसमस के दिन सुबह हर्माइनी की योजना के अनुसार क्रेब और गॉइल को नींद की दवा मिले केक खिला दिए गए ।जिससे वे सो गए । फिर उनके जूते चुराकर और कुछ बाल उखाड़कर वे हैरी और रॉन लड़कियों के बाथरूम में पहुंचे जहां हर्माइनी पहले से ही थी।उन्होंने अपने अपने गिलास के काढ़े में क्रेब और गॉइल के बाल मिलाएं। हर्माइनी ने अपने काढ़े में नागशक्ति हाउस की मिलिसेंट का बाल मिलाया। अलग-अलग बाथरूम में घुस कर उन्होंने काढ़ा पिया , कुछ ही देर में हैरी और रॉन बाहर निकल आए। अब वे दोनों क्रेब और गॉइल में बदल चुके थे। किंतु हर्माइनी बाहर नहीं आई । वे उसके बिना ही मेल्फॉय से मिलने पहुंच गए। वहां उन्हें पता चला कि रहस्यमयी तहखाना पहले भी 50 साल पहले खोला गया था। किंतु मेल्फॉय को यह पता नहीं है कि पहले किसने खोला था, और नाग शक्ति का असली वारिस कौन है ? उसे नहीं लगता की मूर्ख हैरी पॉटर नाग शक्ति का वारिस हो सकता है। हैरी , रॉन अपने वास्तविक रूप में लौट आए। इसके बाद उन्होंने हर्माइनी से फिर पूछा कि क्या बात है? वह क्यों नहीं बाहर आती? हर्माइनी जब बाहर आई तो वह एक बिल्ली में बदल चुकी थी, जो अब अस्पताल में ही ठीक हो सकती थी।