जब रॉन के चूहे का कुछ पता नहीं चला तो यह विश्वास कर लिया गया कि उसे हर्माइनी की बिल्ली ने ही खाया है। रॉन इस बात से बहुत नाराज था ,इसलिए एक बार फिर रॉन और हर्माइनी के बीच ठन गई ।हैरी ने अपना मत रखा कि उसे भी ऐसा लगता है कि बिल्ली ने ही चूहे को खाया है - इस बात से हर्माइनी पूरी तरह भन्ना गई । क्विडिच की प्रैक्टिस तो चल ही रही थी फायरबोल्ट के कारण टीम बहुत उत्साहित थी इसलिए उन्हें अपने जीतने पर पूरा विश्वास था। जब मैच शुरू हुआ तो चीलघात टीम की खोजी चो चैंग ने जोकि बहुत सुंदर थी- हैरी का कई बार रास्ता रोका। जब भी सुनहरी गेंद सामने दिखती चो सामने आ जाती। हैरी उसकी चाल को समझ गया और उसने एक बार यूं ही गोता लगाया चो ने भी गोता लगाया, इससे चो का संतुलन बिगड़ा, वह पीछे रह गई और हैरी ऊपर बहुत ऊपर पहुंच गया जहां उसे सुनहरी गेंद दिखाई दे गई। वह अभी गेम पकड़ने वाला ही था कि नीचे उसे तीन दमपिशाच दिखाई दिए । उसने अपनी छड़ी निकाली और "पितृदेव संरक्षणम् " मंत्र बोला। तत्काल ही उसकी छड़ी से एक सफेद चमकती हुई आकृति बाहर निकली। हैरी यह देखने के लिए रुका नहीं ,वह तो सुनहरी गेंद को पकड़ने की फिराक में था और अगले ही पल गेंद उसके हाथ में थी। वे जीत चुके थे । पूरी टीम में खुशी का माहौल था। हैरी जब नीचे आया तो उसने देखा कि वे दमपिशाच नहीं , अपितु मेल्फॉय, क्रेब और गॉइल थे। प्रोफेसर मैकगोनिगल ने उन्हें बहुत डांटा और नागशक्ति हाउस के 50 पॉइंट कम कर दिए ।इससे ज्यादा खुशी की बात हैरी के लिए क्या हो सकती थी ?प्रोफेसर ल्यूपिन ने आकर उसकी बहुत प्रशंसा की गरुड़द्वार- हॉल में जश्न का माहौल था। जब थककर जब हैरी सो गया तो उसने एक सपना देखा, लेकिन तभी रॉन के चीखने की आवाज सुनकर वह हड़बड़ा कर जाग गया। देखा तो रॉन का पर्दा फटा हुआ था और वह कह रहा था कि सिरियस ब्लैक आया था, चाकू लेकर ।उसी ने मेरे बिस्तर का पर्दा फ़ाड़ा है। सभी छात्र बाहर निकल आए शोर सुनकर प्रोफ़ेसर मैक्गोनेगल वहां पहुंची तो पता चला कि सचमुच सीरियस ब्लैक आया था।