जब हैरी पॉटर, हर्माइनी, रॉन तथा ल्यूपिन, ब्लैक और स्नैप सुरंग के रास्ते लड़ाकू पेड़ के पास बाहर निकले, उसी समय अचानक बादल हट गए और चमकता हुआ चाँद अपनी रोशनी से जंगल को नहलाने लगा । ल्यूपिन नरभेड़िए में बदल गए और मौके का फायदा उठाकर पेटिग्रु चूहे में बदलकर भाग गया। रॉन बेहोश हो चुका था।तभी वहां एक साथ सैकड़ों दमपिशाच आ गए हर्माइनी बेहोश हो गई थी। दमपिशाचों ने सीरियस को घेर लिया।हैरी ने कई बार प्रयास किया पितृदेव संरक्षणम् । उसकी छड़ी से धुँए का बादल सा निकला किंतु स्पष्ट आकृति नहीं बनी। अंत में हैरी बेहोश होने लगा तभी उसने देखा की अचानक ही दूधिया रोशनी फैल गई है और एक यूनिकॉर्न की तरह दिखने वाला जानवर दमपिशाचों को भगा रहा है। कुछ ही देर में सभी दमपिशाच भाग गए । हैरी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।