Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
April 18, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 24 रीटा स्कीटर की धमाकेदार खबरक्रिसमस की छुट्टियां समाप्त हो चुकी थी। फिर से क्लासें होने लगी थी। इसी बीच दैनिक जादूगर में हेग्रिड के विषय में एक धमाकेदार खबर छपी कि वह अर्द्ध दानव है और विद्यार्थियों के लिए खतरनाक है ।इससे हैग्रिड सबसे दूर होकर अपनी झोपड़ी में मुँह छुपा कर बैठ गया। वह किसी से मिलना नहीं चाहता था । अंत में हैरी, रॉन तथा हर्माइनी उसे वापस अच्छे मूड में लाने में कामयाब हो जाते हैं।...more53minPlay
April 17, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 23 यूल डांसक्रिसमस पर यूल डांस का आयोजन हुआ ,जिसमें हैरी पॉटर के साथ पार्वती पाटिल, फ्लर डेलाकोर के साथ रोजर डेवीज़, सेडरिक डिगोरी के साथ चो चैंग, और विक्टर क्रम के साथ हर्माइनी ग्रेंजर पार्टनर के रूप में डांस कर रहे थे। रॉन की पार्टनर पार्वती की बहन पद्मा पाटिल थी।...more1h 1minPlay
April 16, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 22 अप्रत्याशित कामइस बार का क्रिसमस विशेष होने वाला था क्योंकि त्रिकोणीय टूर्नामेंट के कारण यूल डांस का आयोजन होने वाला था। इस डांस को चैंपियंस अपने पार्टनरों के साथ शुरू करते हैं। हैरी को अपने लिए पार्टनर ढूंढना ड्रैगन का सामना करने से भी ज्यादा कठिन काम लगा । अंत में उसने पार्वती पाटिल को अपनी डांस पार्टनर के रूप में और उसकी बहन पद्मा पाटिल को रॉन की पार्टनर के रूप में डांस में चलने के लिए तैयार कर लिया। हर्माइनी किसी और के साथ डांस में जाने वाली थी।...more33minPlay
April 15, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 21 घरेलू जिन्न मुक्तिमोर्चाहर्माइनी के साथ हैरी, रॉन हॉगवर्ट्स की किचन में पहुंचे जहां अन्य घरेलू जिन्नों के साथ उन्हें डॉबी तथा विंकी भी मिले। डॉबी तो अपनी आजादी से बहुत खुश था किंतु विंकी का रो रो कर बुरा हाल था। उसे अपनी आज़ादी रास नहीं आ रही थी। वह दुःखी थी कि उसके मालिक ने उसे आज़ाद कर दिया था।...more43minPlay
April 14, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 20 पहला कामजादूगरी के त्रिकोणीय टूर्नामेंट में आज चैंपियनों को पहला काम करना था उन्हें ड्रैगन के पार जाकर सुनहरा अंडा उठाना था हैरी दहशत में था। सम्मोहन मंत्र का अभ्यास करके उसने अपनी फायरबोल्ट को वहां बुलाकर ड्रैगन को पार करते हुए सुनहरा अंडा उठा लिया ।प्रतियोगिता में सभी का प्रदर्शन अच्छा था लेकिन हैरी ने सबसे कम समय में प्रतियोगिता जीती थी। प्रतियोगिता के बाद रॉन उससे मिलने आया। उनकी मुरझाई हुई दोस्ती फिर से लहलहा उठी।...more54minPlay
April 13, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 19 हंगेरियन ड्रैगन हॉर्नटेलत्रिकोणीय टूर्नामेंट के पहले काम का दिन जैसे-जैसे पास आता जा रहा था वैसे वैसे हैरी की घबराहट बढ़ती जा रही थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि उसे क्या करना होगा । रॉन से उसकी बोलचाल अब भी बंद थी। बाद में हैग्रिड के द्वारा उसे पता चलता है कि उसे तथा अन्य चैंपियनों को ड्रैगनों को पार करना होगा ।रात को गरुड़द्वार के हॉल की अंगीठी में सिरियस हैरी से मिलने आता है और उसे आगाह करता है कि वह सावधान रहे ।वह अभी पूरी बात भी नहीं कर पाया था कि अचानक वहां रॉन पहुंच गया और सीरियस को तत्काल जाना पड़ा।...more48minPlay
April 12, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 18 छड़ियों की जांचजादू के त्रिकोणीय टूर्नामेंट के चारों चैंपियनों की छड़ियों की जांच छड़ीसाज़ मिस्टर ऑलैवेंडर ने की ।इसके अलावा दैनिक जादूगर की संवाददाता रीटा स्कीटर ने हैरी का साक्षात्कार लिया ।चैंपियनों के ग्रुप फोटो के अलावा व्यक्तिगत फोटो भी लिए गए।हैरी। और रॉन की दोस्ती अभी तक नहीं हो पाई थी ,उन दोनों में बातचीत अभी तक बंद थी।...more51minPlay
April 11, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 17 चार चैंपियनआग के प्याले ने तीन चैंपियनों के अलावा चौथे चैंपियन के रूप में हैरी को चुना था। हैरी पॉटर के चुने जाने पर सभी बहुत असंतुष्ट थे। काफी विवाद के बाद यह निश्चित हुआ कि जादूगरी के इस त्रिकोणीय टूर्नामेंट में जो भी चैंपियन चुने गए हैं उनका भाग लेना अनिवार्य है, इसलिए 24 नवंबर को टूर्नामेंट का पहले काम को चैंपियनों को करना होगा।हैरी जब गरुड़द्वार हाउस के हॉल में पहुंचा तो वहां उसका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत हुआ सभी यह जानना चाहते थे कि उसने अपना नाम आग के प्याले में कैसे डाला? हैरी ने कहा- यह मैंने नहीं डाला, मुझे नहीं पता, यह कैसे हुआ । रॉन को भी उसने यही समझाया पर वह तो जैसे कुछ समझने को तैयार ही नहीं था।...more32minPlay
April 10, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 16 आग का प्यालाहेलोवीन के दिन प्रतियोगिता के चैंपियनों का निर्णय आग के प्याला के माध्यम से हुआ- जिसमें हॉगवर्ट्स के चैंपियन सैडरिक डिगोरी, बाबैटन्स की फ्लर डेलाकोर और डर्मस्ट्रेंग के चैंपियन विक्टर क्रम चुने गए। सभी ने चैंपियनों का तालियों से स्वागत किया लेकिन एक बार फिर आग के प्याले में लाल लपटें उठ रही थी, और एक चर्मपत्र फिर से बाहर आया डम्बलडोर ने उसे लपक लिया और पढ़ा। चौथे चैंपियन का नाम था - "हैरी पॉटर" जो केवल 14 वर्ष का था।...more47minPlay
April 09, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 15 बाबैटन्स और डर्मस्ट्रेंगफोर्थ ईयर में आकर विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बोझ पड़ गया था और उनकी कक्षाओं में होमवर्क अधिक मात्रा में मिलने लगा था और आखिर 30 अक्टूबर का दिन आया जब बाबेटन्स और डर्मस्ट्रेंग स्कूल के विद्यार्थी हॉगवर्ट्स पहुंचे । हॉगवर्ट्स के विद्यार्थियों और उनके हेड मास्टर प्रोफेसर डम्बलडोर ने सबका स्वागत किया।डर्मस्ट्रेंग के विद्यार्थियों में क्विडिच खिलाड़ी विक्रम क्रम भी आया था।...more41minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.