सुबह-सुबह अंधेरे में ही हैरी, रॉन, हर्माइनी,जिनी, फ्रेड, जॉर्ज के साथ मिस्टर वीज़्ली उनके घर से दूर उस पहाड़ी पर पहुंचे जहां से उन्हें आवागमन कुंजी के माध्यम से वर्ल्ड कप के लिए पहुंचना था । आवागमन कुंजी पुराना जूता था। एमॉस डिगोरी और उनके बेटे सेडरिक डिगोरी भी वहाँ पहले से मौजूद थे। आवागमन-कुंजी के माध्यम से वे सब वर्ल्ड कप के स्थान पर पहुंच गए।बिल, चार्ली तथा पर्सी अन्तर्धान होकर वहां पहुँचने वाले थे।