Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
April 29, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 34 पूर्वमंत्रवोल्डेमोर्ट ने हैरी पॉटर को द्वंद युद्ध के लिए ललकारा। वर्मटेल ने हैरी की छड़ी उसके हाथ में दे दी। पीड़ित करने के बाद वोल्डेमॉर्ट ने हैरी को मृत्युदंशम शाप द्वारा मारने के लिए जब अपनी छड़ी उठाई उसी समय हैरी ने भी निरस्त करने के लिए अपनी छड़ी उठाई दोनों छड़ियों में से रोशनी निकली और छड़ियाँ आपस में रोशनी से जुड़ गईं। इसके बाद वोल्डेमोर्ट की छड़ी से उसके द्वारा मारे गए लोगों की छायाएं बाहर आने लगे जिसमें हैरी के मम्मी और डैडी भी शामिल थे । अपने डैडी का कहना मानकर हैरी ने छड़ियों का संबंध तोड़ दिया और सेडरिक की लाश के साथ आवागमन कुंजी बने कप को लेकर होगवार्ट्स की ओर दौड़ गया।...more24minPlay
April 28, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 33 प्राणभक्षीवोल्डेमोर्ट जीवित हो चुका था। उसने अपने सभी अनुयायी प्राणभक्षियों को वहां बुलाया ।उनके सामने उसने अपने पतन और पुनर्जीवन का पूरा वृतांत सुनाया ।अब वह अपने सबसे बड़े शत्रु हैरी पॉटर को पराजित करके मार डालना चाहता था।...more34minPlay
April 27, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 32 मांस रक्त और हड्डीहैरी पॉटर सेडरिक के साथ चैंपियन कप को पकड़े हुए कब्रिस्तान में पहुंच गया। जहां वर्मटेल सेडरिक को मार देता है।और वोल्डेमोर्ट के पिता की कब्र से हड्डी, सेवक यानि स्वयं का हाथ काट कर मांस और शत्रु (हैरी)का रक्त काढ़े में डालकर वोल्डेमोर्ट को पुनर्जीवित कर देता है।...more17minPlay
April 26, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 31 तीसरा कामतीसरे काम के रूप में तीनों चारों चैंपियनों को भूल भुलैया में बाधाओं को पार करते हुए "चैम्पियनकप"तक पहुंचना था ।जो सबसे पहले टूर्नामेंट के कप को पकड़ेगा वही विजेता होगा। फ्लर और विक्टर क्रम दोनों ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए। इसके बाद सेडरिक और हैरी दोनों ने ही एक साथ चैम्पियन कप को पकड़ लिया।...more1h 1minPlay
April 25, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 30 स्मृति पात्रप्रोफेसर डम्बलडोर के ऑफिस में गया हुआ हैरी पॉटर वहां रखे स्मृति पात्र में झांकता है और अदालत में पहुंच जाता है ।जहां वह तीन मुकदमे देखता है। पहले मुकदमे में कारकारोफ को देखता है ।दूसरे मुकदमे में लूडो बैगमैन को देखता है और तीसरे मुकदमे में चार प्राणभक्षियों को देखता है जिनमें 18,19 वर्ष का क्राउच का बेटा भी शामिल है।...more51minPlay
April 24, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 29 सपनाहैरी ज्योतिष की क्लास में जाता है जहां बहुत गर्मी होने के कारण वह एक खिड़की के पास थोड़ी सांस करके बैठ जाता है । खिड़की से आती हुई हवा उसे सुला देती है। तब वह एक सपना देखता है, जिसमें वह वोल्डेमॉर्ट के रूबरू होता है जहां वर्मटेल को छोड़कर वह हैरी पॉटर को मारने की योजना बना रहा है। हैरी यही बताने के लिए प्रोफेसर डम्बलडोर के ऑफिस में पहुंचता है।...more34minPlay
April 23, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 28 मिस्टर क्राउच का पागलपनमिस्टर बैगमैन ने चारों चैंपियनों को बुलाकर उन्हें तीसरे काम के बारे में बताया । इसके बाद विक्टर क्रम हैरी से हर्माइनी के विषय में बातचीत करने के लिए उसे जंगल की ओर ले गया। वहां पहुंचकर उन्हें मिस्टर क्राउच दिखाई दिए जो बहुत फटेहाल स्थिति में थे और ऐसा लग रहा था कि वह पागल हो गए थे । वे बराबर बड़बड़ा रहे थे तथा डंबलडोर से मिलना चाहते थे। हैरी डम्बलडोर को लेकर आया तब तक मिस्टर क्राउच वहां से गायब हो चुके थे और क्रम बेहोश पड़ा हुआ था।...more58minPlay
April 22, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 27 सिरियस की वापसीसीरियस अब वापस आ चुका था और हॉक्समीड गांव के जंगल की एक गुफा में कुत्ते के रूप में रह रहा था। हैरी, रॉन तथा हर्माइनी उससे मिलने पहुंचे और अभी तक घटित घटनाक्रम पर विस्तृत रूप से उन चारों ने चर्चा की ।इसका निष्कर्ष कुछ नहीं निकला किंतु उसने हैरी को निर्देश दिया कि वह बस चिट्ठी लिखता रहे और जो कुछ भी घटित हो रहा है उसकी सूचना उस तक अवश्य पहुंचाता रहे।...more53minPlay
April 21, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 26 दूसरा कामदूसरे काम के रूप में चैंपियनों को झील में से अपने सबसे प्रियजन को छूड़ा कर वापस लाना था ।हैरी ने गिलवर्धक पौधा खाकर अपने आपको मछली में बदल लिया ।(जिसे डॉबी ने उसे दिया था )पानी के अंदर जाकर वह रॉन को छुड़ाकर लाया और साथ ही फ्लर की बहन को भी जलमानुषों से छुड़ाकर लाया । फ्लर जलराक्षसों के द्वारा आगे बढ़ने से रोक दी गई थी इसलिए वह झील की तलहटी तक नहीं पहुंच पाई थी। विक्टर क्रम हर्माइनी को छुड़ाकर ले आया और सैडरिक ने चो को छुड़ा लिया।...more59minPlay
April 19, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 25 अंडा और आंखअंडे का रहस्य जानने के लिए हैरी सैडरिक द्वारा सुझाए गए प्रिफेक्ट्स के बाथरूम में गया ,जहां उसने बाथ टब में बैठकर पानी के अंदर अंडे को खोला। तब अंडे में से एक गीत सुनाई देने लगा जो कह रहा था कि हमारी आवाज तुम्हें केवल पानी में ही सुनाई देती हैं । हम तुम्हारी किसी सबसे कीमती चीज को तुमसे दूर ले जाएंगे। अगर 1 घंटे में तुम उसे ढूंढ लेते हो तो ठीक है -नहीं ,तो हमेशा के लिए उसे खो दोगे।...more43minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.