Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
May 19, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 15 हॉगवर्ट्स की सर्वोच्च प्रशासकअगले दिन के दैनिक जादूगर में खबर छपी थी कि हॉगवर्ड्स की सर्वोच्च प्रशासक के रूप में प्रोफ़ेसर अंबरिज को नियुक्त किया गया है ।उन्होंने सभी टीचर्स की क्लास में जाकर इंस्पेक्शन किया और 10 दिन में रिजल्ट आने के बारे में बताया ।हैरी ने एक बार फिर से उनकी क्लास में नियंत्रण खो दिया। जिससे उसे 1 सप्ताह की सजा फिर से मिल गई । उस रात सज़ा काटकर जब वह गरुड़द्वार हॉल में पहुंचा तो वहां रॉन और हर्माइनी उसका इंतजार कर रहे थे। हर्माइनी ने उसके सामने यह प्रस्ताव रखा कि हम सभी को गुप्तकलाओं से रक्षा का अभ्यास स्वयं करना चाहिए और हैरी उन सब को यह सिखाएं क्योंकि हैरी इस विषय में सभी विद्यार्थियों में सबसे अच्छा है।...more55minPlay
May 18, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 14 पर्सी और सिरियस(।।)रात में गरुड़ द्वार का हॉल जब खाली था और उसमें केवल हैरी रॉन तथा हर्माइनी बैठे हुए थे। तभी आग में सिरियस का चेहरा प्रकट हुआ, जिसने हैरी से उसके दर्द के बारे में और अम्बरिज़ के बारे में बातचीत की।...more15minPlay
May 17, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 14 पर्सी और सिरियस(।)शनिवार और रविवार की छुट्टियां होने से हैरी को काफी राहत महसूस हुई शनिवार को क्विडिच का प्रैक्टिस मैच हुआ जिसमें रॉन ने कीपर के रूप में बुरा प्रदर्शन किया । उनका होमवर्क अभी भी बाकी था, जिसे करने का वे मन नहीं बना पा रहे थे। हैरी ने सिरियस को चिट्ठी लिखी , जिसमें उसने अपने मन के जो भी विचार थे उन्हें व्यक्त किया। जब वे होमवर्क करने के लिए बैठे थे उस समय रात को पर्सी का पत्र रॉन के लिए आया। जिसमें पर्सी ने उसे हैरी से अलग होने के लिए चेतावनी दी। रॉन ने वह चिट्ठी फाड़कर फेंक दी।...more48minPlay
May 16, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 13 डोलोरेस के साथ सज़ा(।।)डोलोरेस अंबरिज़ के द्वारा दी जाने वाली सजा शुक्रवार तक चली जिस में हैरी के हाथ में से खून बहना शुरू हो गया। वहां घाव हो गया जो अब छुपाने से नहीं छुप सकता था । क्विडिच का ट्रायल हुआ जिसमें रॉन को कीपर चुन लिया गया। वह बहुत खुश था। होमवर्क का पहाड़ ऊंचा होता जा रहा था।...more24minPlay
May 15, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 13 डोलोरेस के साथ सज़ा(।)डोलोरेस की दी हुई सज़ा अगले दिन 5:00 बजे से शुरू हुई ।जिसमें उन्होंने हैरी पॉटर को अपने ऑफिस में आधी रात तक बैठाकर सिर्फ 1 लाइन बारबार लिखने को दी - कि मुझे झूठ नहीं बोलना चाहिए। हैरी को उन्होंने अपने पास से एक नुकीली कलम दी और एक चर्मपत्र पर लिखने को कहा। हैरी ने कहा स्याही के बिना कैसे लिखा जाएगा? तो उन्होंने कहा कि स्याही की आवश्यकता नहीं पड़ेगी । हैरी ने लिखना शुरू किया तो उसके हाथ के पीछे के हिस्से पर भी उभर रहा था। वह समझ गया कि चर्मपत्र पर उसके खून से लिखा जा रहा था । उसके हाथ में ऐसा दर्द हो रहा था जैसे उसके हाथ पर कोई चाकू से गोद रहा हो।...more55minPlay
May 13, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 12 प्रोफेसर अंबरिज़हैरी की कक्षाएं शुरू हो चुकी थी जिसमें प्रोफेसर स्नेप की काढ़े की क्लास, प्रोफेसर ट्रिलोनी की ज्योतिष की क्लास, प्रोफेसर बिंस की जादू का इतिहास की क्लास और प्रोफेसर अंबरिज़ की गुप्त कलाओं से रक्षा की क्लास हुई थी। प्रोफेसर अंबरिज़ की क्लास में पुस्तक से केबल रीडिंग करने का काम विद्यार्थियों को दिया गया । उन्होंने छड़ियाँ बैग में रखने का आदेश दिया और पुस्तक का पेज नंबर 5 पढ़ने को कहा। इस बात से विद्यार्थी परेशान थे कि मंत्रों का प्रयोग न करने से उनका अभ्यास कैसे होगा? इसलिए छात्रों ने उनसे प्रश्न पूछने शुरू कर दिए। हैरी ने भी प्रश्न पूछे और वह भड़क उठा। जिससे उसे सजा मिल गई।...more56minPlay
May 13, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 11 बोलती टोपी का नया गीतहॉगवर्ट्स महल में पहुंचकर फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों की चुनने की रस्म संपन्न हुई ।जिसमें बोलती टोपी ने इस बार एक नया गाना गाया ।और उसने बताया कि स्कूल में सभी विद्यार्थियों में एकता रहनी चाहिए नहीं तो स्कूल खतरे में आ जाएगा ।स्कूल में 2 नए परिवर्तन हुए थे- 1 हेग्रिड के स्थान पर प्रोफ़ेसर ग्रबली प्लैंक दोबारा आ चुकी थी। और गुप्त कलाओं से रक्षा विषय के लिए प्रोफेसर अंबरिज़ आ चुकी थी। यह वही जादूगरनी थी जो अदालत में जादूमंत्री फज़ के दाहिनी ओर बैठी हुई थी। हैरी उन्हें नापसंदगी से देखता रहा। कुछ विद्यार्थियों की नजर में हैरी झूठा और पागल हो चुका था ।उसका साथी सीमस फिनिगन भी ऐसा ही समझता था। हैरी इन सभी बातों को लेकर बहुत दुखी था।...more50minPlay
May 12, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 10 लूना लवगुडहॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में पहुंच कर हर्माइनी और रॉन जब प्रिफेक्ट के कंपार्टमेंट में पहुंच गए तो हैरी और जिनी के साथ जिस कंपार्टमेंट में पहुंचा वहां उन्हें एक लड़की मिली जोकि फोर्थ ईयर की स्टूडेंट लूना लवगुड थी वह बहुत अजीब दिख रही थी।वह एक पत्रिका लिए हुए थी "द क्विबलर" ।उस पत्रिका के संपादक उसके पापा थे। जिसमें लेख कुछ विचित्र ही अंदाज में छपे थे ।...more50minPlay
May 11, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 9 मिसेज़ वीज़्ली की चिंताएंरॉन और हर्माइनी को स्कूल में प्रिफेक्ट चुना गया था इसलिए मिसेज़ वीज़्ली ने एक छोटी सी पार्टी रखी थी जिसमें मायापंछी समूह के कुछ चुनिंदा सदस्य आमंत्रित थे। हैरी को मन में कुछ समय तो बुरा लगा कि उसे प्रिफेक्ट नहीं चुना गया पर बाद में वह ठीक हो गया।रॉन को उसकी मम्मी ने इनाम के रूप में क्लीनस्वीप झाड़ू दी। रॉन बेहद खुश था। अलमारी में बंद बहुरूपिया को निकालने जब मिसेज़ वीज़्ली गईं तो बहरूपिया उनके परिवार के सदस्यों का रूप लेकर मरने की एक्टिंग करता रहा ,जिससे परेशान होकर मिसेज़ वीज़्ली चिंता में पड़ गई ।उन्हें लगने लगा कि कुछ ही समय बाद उनका पूरा परिवार ही नष्ट हो जाएगा।...more1hPlay
May 10, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 8 सुनवाईअदालत में हैरी पर यह आरोप लगाया गया कि उसने मगलुओं के सामने पितृ देव सम्मोहन का प्रयोग किया जो कि गैर कानूनी है। बचाव पक्ष के वकील के रूप में डंबलडोर वहां मौजूद थे जिन्होंने मिसेज़ फ़िग को गवाह के रूप में प्रस्तुत किया। जादूमंत्री फ़ज़ के सभी प्रयासों के बावज़ूद हैरी अदालत से बाइज्जत बरी हो गया।...more34minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.