Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
May 09, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 7 जादू मंत्रालयहैरी मिस्टर वीज़्ली के साथ जादू मंत्रालय के लिए निकल पड़ा । जहां उसकी सुनवाई होनी थी। वे ट्रेन द्वारा जादू मंत्रालय पहुंचे ।वहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि उनकी सुनवाई की जगह और समय दोनों ही बदल दिए गए है । तब वे हड़बड़ाहट में वहां पहुंचे जहां अदालत थी । हैरी ने देखा कि वह पहले भी वहाँ आ चुका है.............!!!...more37minPlay
May 08, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 6 ब्लैक खानदान का पुश्तैनी मकानसिरियस के मकान में सफाई का काम चलता रहा। जिसमें कि मायापंछी समूह का कार्यालय था ।वहां पर हैरी ने ब्लैक खानदान का वंशवृक्ष देखा ,जो काफी बड़ा था। उसमें शुद्ध खून के बहुत सारे जादूगर परिवार सम्मिलित थे।उसने वहां मेल्फॉय परिवार का भी नाम देखा और कुछ प्राणभक्षियों के नाम भी उसके देखने में आए, जिससे वह हैरान रह गया। सिरियस ने उन सबके विषय में उसे बताया । अब हैरी की जादूमंत्रालय में सुनवाई की तारीख निकट थी और उसे बुधवार को मंत्रालय पहुंचना था।...more51minPlay
May 07, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 5 मायापंछी का समूहमाया पंछी का समूह क्या है, और यह क्या काम कर रहा है? वोल्डेमोर्ट इस समय कहां है, और उसकी क्या गतिविधियां हैं? यह जानने के लिए हैरी बहुत ज्यादा उत्सुक था। सिरियस और ल्यूपिन ने उसे मायापंछी समूह के कार्यों के बारे में बताया। मिसेस वीज़्ली इस बात के पक्ष में नहीं थी कि नाबालिक बच्चों को इन सब बातों में शामिल किया जाए किंतु उनके इस पक्ष का किसी ने भी समर्थन नहीं किया।...more41minPlay
May 06, 2022भाग 5- हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 4 - बारह नंबर ग्रिमॉल्ड चौकमायापंछी समूह के आठों सदस्य हैरी पॉटर को लेकर मायापंछी समूह के कार्यालय में पहुंच गए ।जहां उसके दोस्त रॉन तथा हर्माइनी उसे मिल गए ।उन्हें वहां देख कर उसे गुस्सा आ रहा था कि आखिर उसे ही उसके अंकल आंटी के घर में क्यों रखा गया ?उसे किसी भी बात की भनक क्यों नहीं लगने दी जा रही थी? हर्माइनी ने उसे शांत करने के लिए हर वह बात बताई जिससे उसे थोड़ी तसल्ली हो जाए किंतु हैरी अभी भी बेचैन तथा परेशान था।...more42minPlay
May 05, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 3 पहरेदारहैरी अभी तक अपने अंकल आंटी के घर में मौजूद था। उसके लिए न ही किसी की चिट्ठी आई थी और न ही किसी अन्य प्रकार से उसे कोई सूचनाएं प्राप्त हुई थी। वह छटपटा रहा था । और फिर एक दिन 8 लोग उसे लेने के लिए वहां पहुंचे जिनमें ल्यूपिन, प्रोफेसर मूडी, टोंक्स शैकलबोल्ट आदि प्रमुख थे वे हैरी को माया पंछी समूह के कार्यालय में ले गए जो कि लंदन में स्थित है।...more41minPlay
May 04, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 2 बहुत सारे उल्लूडडली को अपने कंधे पर टिकाए हुए हैरी मिसेज़ फिग के साथ-साथ चलते हुए घर तक पहुंचा। मंडंगस रास्ते में मिल गया था जिसने डम्बलडोर को दमपिशाचों के हमले की सूचना पहुंचा दी थी। घर पहुंचने पर डसर्ली दंपति सदमे और गुस्से से हैरी पर तरह-तरह के सवालों की बौछार कर रहे थे। उसी समय जादू मंत्रालय से जादू का अनुचित प्रयोग करने के कारण हैरी पॉटर को स्कूल से निकाल दिया गया है यह सूचना देता हुआ एक पत्र आया जिसे एक उल्लू लाया था। इसके बाद दूसरा पत्र ऑर्थर वीज्ली का आया जिन्होंने लिखा कि डम्बलडोर मंत्रालय में बातचीत कर रहे हैं इसलिए घर मत छोड़ना हैरी। तीसरा पत्र सिरियस का आया उसने भी यही हिदायत दी कि घर मत छोड़ना। और फिर अगला पत्र फिर से मंत्रालय से आया जिसमें उन्होंने 12 अगस्त को सुनवाई के बाद कार्यवाही होगी ऐसी सूचना दी ।इसके बाद एक भोंपू पेटूनिया आंटी के नाम आया जिसमें एक चेतावनी थी कि," पेटूनिया अंतिम बात याद रखना"। वरनॉन अंकल तो हैरी को घर से बाहर निकाले ही दे रहे थे किंतु पेटूनिया आंटी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।...more47minPlay
May 03, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 1 डडली पर हमलाहैरी पॉटर प्रिविट ड्राइव में रहते हुए वोल्डेमोर्ट से संबंधित और अपनी जादूगरों की दुनिया से संबंधित किसी भी खबर को जानने के लिए छटपटा रहा था पर उसे कुछ भी विशेष पता नहीं चल पा रहा था ।इसलिए वह बहुत ही निराशा में अपना समय व्यतीत कर रहा था। एक शाम पार्क से लौटते हुए उसे अपना मौसेरा भाई डडली मिल गया। दोनों में कहासुनी होने लगी और हैरी ने अपनी छड़ी निकाल ली । तभी अचानक हैरी पॉटर पर और डडली पर दमपिशाचों का हमला हुआ जिसे हैरी ने अपनी छड़ी से जादू करके दूर भगाया।...more44minPlay
May 02, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 37 शुरुआतसत्र के अंतिम दिन बड़े हॉल में प्रोफेसर डंबलडोर ने सैडरिक के सम्मान में शोक व्यक्त किया और हैरी की बहादुरी का सम्मान किया । हॉल में उपस्थित विद्यार्थियों ने भी ऐसा ही किया । 1000 गैलियन जो हैरी ने चैंपियन कप जीतकर प्राप्त किए थे उसने वे गैलियन रॉन के जुड़वा भाइयों फ्रेड और जॉर्ज को उनकी जोक शॉप खोलने के लिए दे दिए अब वे हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठकर बीती हुई घटनाओं पर चर्चा कर रहे थे । हर्माइनी ने रीटा स्कीटर को जोकि बीटल के रूप में रहकर खबरें इकट्ठी थी, उसे एक शीशी में बंद कर लिया था।...more37minPlay
May 01, 2022भाग 4 हरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 36 अलग-अलग रास्तेडम्बलडोर के ऑफिस में कुत्ते के रूप में सिरियस बैठा हुआ था । डंबलडोर हैरी को वहीं ले गए ।वहां उन्होंने हैरी के साथ जो कुछ भी घटित हुआ था वह सब विस्तार से सुना। इसके बाद अस्पताल में मैडम पॉमफ्री के पास उसे छोड़ दिया ,जहां मिसेस वीज़्ली ,बिल, हर्माइनी और रॉन उसके साथ ही थे। जादू मंत्री कार्नेलियस फज इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं थे की वोल्डेमोर्ट पुनर्जीवित हो चुका है । वह इसे एक प्राणभक्षी का पागलपन और हैरी पॉटर की मनगढ़ंत कहानियां बनाने की बात ही समझ रहे थे ।अतः डंबलडोर ने उन्हें कह दिया कि हम उसका मुकाबला करना चाहते हैं इसलिए यदि मंत्रालय हमारा साथ नहीं देगा तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। जादू मंत्री फ़ज़ त्रिकोणीय टूर्नामेंट का 1000 गैलियन का इनाम हैरी को देकर वहां से चले गए...more47minPlay
April 30, 2022भाग 4 हैरी पॉटर और आग का प्याला अध्याय 35 सत्यद्रववोल्डेमॉर्ट का वफादार प्राणभक्षी बार्टी क्राउच था ,जो बावरे नैन मूडी के भेष में हॉगवडर्स में रह रहा था ।उसी ने आग के प्याले में हैरी पॉटर का नाम डाला था । सत्यद्रव पिलाकर उससे डम्बलडोर ने सारे घटनाक्रम का विवरण सुना।उसने ही अपने पिता को मार डाला था।...more48minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.