Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
May 30, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 24 गुप्तविद्या (।।)एक सुबह जब हर्माइनी ने दैनिक जादूगर अखबार पढ़ना शुरू किया तो उसमें छपी खबर देखकर सभी चौंक गए। दस प्राणभक्षी अज़्क़ाबान जेल से फरार हो चुके थे और इसके लिए सिरियस ब्लैक को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था । गुप्त विद्या का अभ्यास करने में हैरी अभी भी बहुत परेशानी महसूस कर रहा था। क्योंकि वह अपने ऊपर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था।...more37minPlay
May 29, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 24 गुप्तविद्याक्रिसमस की छुट्टियां खत्म हो चुकी थी। प्रोफेसर डम्बलडोर के अनुसार हैरी को गुप्तविद्या का अभ्यास करना आवश्यक था , इसलिए उन्होंने प्रोफेसर स्नैप को उसे गुप्तविद्या सिखाने की जिम्मेदारी सौंपी । हैरी को इसमें काफी मुश्किल आ रही थी क्योंकि वह अपने ऊपर, अपनी यादों और दिमाग पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा था । उन्होंने कई बार अभ्यास किया किंतु हैरी उनकी अपने मस्तिष्क में घुसपैठ को रोक पाने में सफल नहीं हो पाया । अंत में प्रोफेसर स्नैप ने हैरी को बुधवार को पुनः आने के लिएआदेश देकर उसे जाने दिया।...more55minPlay
May 28, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 23 बंद वार्ड में क्रिसमसक्रिसमस पर हर्माइनी भी सिरियस के घर पर पहुंच गई । इतने सारे लोगों के आने से सिरियस बहुत खुश था और क्रिसमस की तैयारियों में लगा हुआ था। क्रिसमस के दिन वे सभी मिस्टर वीज़्ली से मिलने अस्पताल गए जहां पांचवी मंजिल पर उन्हें प्रोफेसर लॉकहार्ट तथा मिसेज़ लॉन्गबॉटम के साथ नेविल मिला जो अपने मम्मी पापा से मिलने आया हुआ था । उसकी दादी ने हैरी, रॉन,हर्माइनी तथा जिनी को उनके बारे में जो भी घटित हुआ था वह सब कुछ बताया। वे दोनों ऑरर थे। यह सुनकर सभी हैरान रह गए।...more57minPlay
May 27, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 22 सेंट मंगोज़ जादुई रोग एवं दुर्घटना अस्पतालसांप के काटने से घायल हुए मिस्टर वीज़्ली को तुरंत ही सेंट मंगोज़ जादुई रोग एवं दुर्घटना अस्पताल में पहुंचा दिया गया । सभी वीज़्ली बच्चों को हैरी पॉटर के साथ सिरियस के घर आवागमन कुंजी के माध्यम से डंबलडोर ने पहुंचा दिया । इसके बाद उन्होंने मिसेज़ वीज़्ली को ज्वाला के माध्यम से सूचना पहुंचाई। सभी बहुत परेशान थे लेकिन जब सुबह मिसेज़ वीज़्ली लौटकर आई तो सब कुछ सामान्य लगने लगा । मिस्टर वीज़्ली अब खतरे से बाहर थे। दोपहर को लंच के बाद वे सब मिस्टर वीज़्ली से मिलने के लिए अस्पताल गए।...more1hPlay
May 26, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 21 सांप की आंखक्रिसमस की छुट्टियां होने वाली थी ।डीए की आखिरी मीटिंग क्रिसमस से पहले हुई जिसमें सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। हैरी अब चो चैंग के और करीब महसूस करने लगा था ।लेकिन चो सैडरिक को याद करके रोती रहती थी। हैरी ने रात को सपना देखा कि वह चो के साथ है। और इसके बाद वह एक अजीब सपने में पहुंच गया ,जहां उसने देखा कि वह एक सांप में बदल गया है और एक गलियारे में सरकता हुआ जा रहा है। सामने एक आदमी उस दरवाजे के सामने बैठा है जहां वह प्रवेश करना चाहता है। सांप ने उस आदमी पर हमला कर दिया। अब वह आदमी खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। हैरी पसीना पसीना होकर जाग गया और उसने रॉन को बताया कि उसके पापा पर हमला हुआ है और वह हमला एक सांप ने या शायद उसने ही किया है । प्रोफेसर मैक्गोनेगल उसे हेड मास्टर डम्बलडोर के कमरे में ले गईं।...more57minPlay
May 24, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 20 हैग्रिड की कहानीहैग्रिड के आने की सूचना पाते ही हैरी हर्माइनी तथा रॉन उससे मिलने पहुंच गए। उन्होंने हैग्रिड से उसके अभियान के बारे में विस्तार से सुना। वह डंबलडोर का संदेश लेकर दानवों से मिलने गया था। पर बात बनते बनते बिगड़ गई थी। वह लौटकर आया तो वह बुरी तरह घायल था। वे तीनों जब हैग्रिड की झोपड़ी में थे तभी वहां प्रोफ़ेसर अंबरिज़ पहुंच गई और उन्होंने हैग्रिड से उसके अभियान के विषय में पूछा पर हैग्रिड ने यही कहा कि वह छुट्टियां बिताने गया था। और अपनी सेहत को ठीक करने के लिए फ्रांस गया था।...more47minPlay
May 23, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 19 शेर और सांपक्विडिच का पहला मैच गरुड़द्वार और नागशक्ति टीम के बीच हुआ जिसमें रॉन कीपर के रूप में खेला। नागशक्ति वाले रॉन को चिढ़ाने के लिए निरंतर गाना गाते रहे । वीज़्ली हमारा राजा है वह हमें जिताएगा वह एक भी गोल नहीं बचा सकता। इससे विचलित हुआ रॉन सचमुच ही एक भी गोल ना बचा सका। लेकिन हैरी ने समय रहते सुनहरी गेंद पकड़ ली जिससे गरुड़द्वार की टीम मैच जीत गई । मेल्फॉय इससे बुरी तरह खिसिया गया और उसने हैरी और रॉन पर व्यक्तिगत वार करने शुरू कर दिए। हैरी इससे उत्तेजित हो गया । उसने और जॉर्ज दोनों ने मिलकर मेल्फॉय पर मुक्कों की बारिश कर दी । अंबरिज ने हैरी तथा फ्रेड और जॉर्ज के क्विडिच खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।...more52minPlay
May 22, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 18 डम्बलडोर की सेनाबचे हुए होमवर्क को पूरा करने के लिए जब गरुड़द्वार के हॉल में हैरी अकेला रह गया तो अचानक उसकी नींद लग गई। और उसने एक सपना देखा ।जिसमें वह एक गलियारे में बढ़ता जा रहा था और एक दरवाजे में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तभी उसकी नींद खुल गई और उसने देखा कि वहां घरेलू जिन्न डॉबी उसकी उल्लू हेडविग को लेकर आया है जो अब बिल्कुल ठीक हो चुकी है । हैरी ने डॉबी से सहायता मांगी कि उसे एक ऐसी जगह की जरूरत है जहां वह गुप्त कलाओं से रक्षा विषय से संबंधित मंत्रों की प्रैक्टिस कर सके। डॉबी ने उसे आवश्यकता कक्ष के बारे में बताया। हैरी इससे से बहुत संतुष्ट हुआ। और उसने आवश्यकता कक्ष में उन सभी विद्यार्थियों को बुलाया जो उससे हॉग्स हेड में मिले थे। वहां पर आवश्यकता की सारी वस्तुएं रखी हुई थी ।सभी ने बहुत अच्छी प्रकार से वहां प्रैक्टिस की और इस समूह का नाम उन्होंने डी ए रखा ।जिसका अर्थ था डम्बलडोर की सेना।...more54minPlay
May 21, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह अध्याय 17 शैक्षणिक क़ानून क्रमांक चौबीसप्रोफेसर अंबरिज ने शैक्षणिक क़ानून क्रमांक चौबीस लाकर हर प्रकार के समूह बनाने पर, टीम बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा लगता था जैसे उन्हें कहीं से पता लग गया था कि गुप्त कलाओं से रक्षा का प्रशिक्षण हैरी छात्रों को देने वाला है। समझ में नहीं आ रहा था कि यह काम किया किसने ?उन्हें कैसे पता लगा ?? अब उन्हें क्विडिच की टीम का भी पुनर्गठन करना था, जिसकी इज़ाज़त अम्बरिज़ ने गरुड़ द्वार को नहीं दी। हेडविग जब सिरियस की चिट्ठी लेकर आई तो वह बुरी तरह घायल थी । लगता था उस पर किसी ने हमला किया था। हैरी उसे प्रोफेसर ग्रबली प्लैंक के पास लेकर गया । एक बार फिर से गरुड़ द्वार के हॉल में सीरियस का सिर अंगीठी में प्रकट हुआ, जो बातें कर ही रहा था कि अचानक वह गायब हो गया। और उसकी जगह एक गांठदार हाथ जिसने अनेक अंगूठियां पहनी हुई थी उस आग में कुछ पकड़ने के लिए तत्पर दिखाई दिया। वह हाथ अंबरिज़ का था।...more52minPlay
May 20, 2022भाग 5 हैरी पॉटर और माया पंछी का समूह अध्याय 16 हॉग्स हेड मेंजब होग्समीड की पहली यात्रा हुई तो हर्माइनी वहां के हॉग्स हेड बार में उन विद्यार्थियों से मिलने की योजना बनाई जो गुप्त कलाओं से रक्षा विषय को प्रायोगिक तौर पर सीखना चाहते थे ।हर्माइनी ने सब को भरोसा दिलाया कि हैरी इस काम को कर सकता है। इस मीटिंग में चीलघात हाउस के, मेहनतकश हाउस के और गरुड़ द्वार हाउस के कई विद्यार्थी आ गए थे और वे सभी हैरी से सीखना चाहते थे।...more48minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.