थेस्ट्रॉल पर सवार होकर हैरी, रॉन, हर्माइनी, लूना जिनी और नेविल रहस्य विभाग पहुंच गए। वहां एक गोल कमरे में पहुंचने के बाद उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वे अगले कमरे में कैसे पहुंचे? उस कमरे में बहुत सारे दरवाजे थे । उन्होंने कई दरवाजों से झांक कर देखा। अंत में उन्हें वह दरवाजा मिल गया जिसको वह सपने में देखता था। हैरी उस कमरे में पहुंचा और सिरियस को ढूंढने लगा। सिरियस का कहीं पता नहीं था। शेल्फों में रखी गेंदों पर लेबल लगे हुए थे । रॉन ने देखा कि एक गेंद पर शैतानी शहंशाह और हैरी पॉटर का नाम लिखा हुआ था । हैरी ने उसे उठाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया, हर्माइनी ने उसे रोका। हैरी नहीं माना।उसने उस गेंद को आखिर अपने हाथ में ले ही लिया। और तभी उन सभी ने महसूस किया कि वे घिर चुके हैं।