Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
July 09, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 20 लॉर्ड वोल्डेमोर्ट का आग्रहएक बार फिर डम्बलडोर ने हैरी को अपने ऑफिस में बुलाया और उसे कुछ यादें दिखाई, जो लॉर्ड वोल्डेमोर्ट से संबंधित थीं। वे किसी नतीजे पर पहुंच पाएं इसके लिए यह आवश्यक था कि हैरी प्रोफेसर स्लगहॉर्न की वह अधूरी याद जो डम्बलडोर के पास थी उसे दोबारा हासिल करे । इसके लिए उसे अब जुटना ही होगा क्योंकि बिना उस याद के वोल्डेमॉर्ट के विषय में कोई भी अनुमान लगाना संभव नहीं था।...more54minPlay
July 08, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 19 घरेलू जिन्न की जासूसीरॉन एक सप्ताह तक अस्पताल में रहा। इस बीच मेहनतकश हाउस के साथ गरुड़द्वार टीम का मैच हुआ। इसमें मैकलेगन रॉन की जगह कीपर था। मैकलेगन की गलती की वजह से हैरी अस्पताल पहुंच गया और गरुड़द्वार टीम बुरी तरह से मैच हार गई। अस्पताल में हैरी ने घरेलू जिन्न क्रीचर को बुलाया। उसके साथ ही डॉबी भी वहां आ गया। हैरी ने उन दोनों को ड्रेको मैल्फाय की जासूसी करने के काम पर लगा दिया।...more48minPlay
July 07, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 18 जन्मदिन के तोहफेहर शनिवार को अंतर्धान के अभ्यास करवाए जाते थे जिनमें अभी विद्यार्थियों को सफलता नहीं मिल पा रही थी। रॉन का जन्मदिन 1 मार्च को आया तो उसे अनेक तोहफे मिले । हैरी उस समय अपने संदूक में से नक्शा निकाल रहा था इसलिए उसने कुछ चॉकलेट कढ़ाहियाँ निकाल कर बाहर रख दी जो उसे क्रिसमस पर रोमिल्डा वेन ने दी थी। रॉन ने उसमें से कुछ खा ली। उनमें प्रेम काढ़ा मिला हुआ था। अब रॉन रोमिल्डा वेन से मिलने के लिए बेचैन था। हैरी उसे प्रोफेसर स्लगहॉर्न के पास ले गया। प्रोफेसर ने उसे प्रेमकाढ़े का तोड़ बना कर दिया। लेकिन रॉन को पता नहीं क्या हुआ कि वह नीला पड़ गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा । हैरी ने तत्काल उनकी टेबल से उस बीजोआ को उठाया और उसे रॉन के मुंह में तेज़ी से ठूंस दिया।...more53minPlay
July 06, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 17 स्लगहॉर्न की यादहैरी डम्बलडोर के साथ उस याद में गया जिसमें 16 साल का वोल्डेमोर्ट अपने नाना को ढूंढते हुए लिटिल हैंगलटन पहुंच गया था। वहां उसने अपने मामा मॉर्फिन को स्तब्ध किया और उसकी छड़ी से अपने पिता और दादा दादी को मार डाला। इसके बाद वोल्डेमॉर्ट ने मॉर्फिन के हाथ से वह अंगूठी उतार ली और उसके दिमाग में यह बात भर दी कि उसने ही उस मगलू परिवार की हत्या की है। इसके बाद डम्बलडोर हैरी को एक और याद में ले गए जो स्लगहॉर्न की उस समय की याद थी जब वोल्डेमोर्ट 7 ईयर में हॉगवर्ट्स में पढ़ता था। उसने स्लगहॉर्न से होरक्रक्स के बारे में प्रश्न किया था, पर इसका जवाब उन्होंने उसे नहीं दिया था। इस याद में छेड़छाड़ की गई थी जिससे बे महत्वपूर्ण बातें हटा दी गई थी जिनसे पूरी बात पता चल पाती। आखिरकार प्रोफेसर डम्बलडोर ने हैरी को होम वर्क में स्लगहॉर्न की असली पूरी याद निकलवाने का काम सौंपा।...more52minPlay
July 05, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 16 बहुत ठंडा क्रिसमसहैरी रॉन के घर क्रिसमस पर पहुंच गया था । इस बार हर्माइनी वहां नहीं आई थी। फ्रेड और जॉर्ज भी क्रिसमस पर पहुंच गए थे । जादूमंत्री स्क्रिमग्योर हैरी से मिलने रॉन के घर पहुंचे जहां वे उससे यह चाहते थे कि वह मंत्रालय में आता जाता रहे ,जिससे लोगों में यह भ्रम बना रहे कि मंत्रालय वोल्डेमोर्ट के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। हैरी यह नाटक करने के लिए राजी नहीं हुआ।...more50minPlay
July 04, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 15 अटूट कसमप्रोफेसर स्लगहॉर्न ने क्रिसमस की पार्टी दी थी जिसमें हैरी लूना के साथ पहुंचा। उस पार्टी में हर्माइनी बाद में पहुंची। तभी वहां फ़िल्च मैल्फाय को पकड़कर ले आया, जिसे उसने सातवीं मंजिल पर भटकते हुए देखा था। उस पार्टी में प्रोफेसर स्नैप भी थे ।वे मैल्फाय को लेकर वहां से चले गए । हैरी ने अदृश्य चोगा पहनकर उनका पीछा किया। एक बंद क्लास रूम के कीहोल में से उसे उनकी बातें सुनाई दी जिसमें स्नेप ड्रेको की मदद करने की बात कह रहे थे। उनका कहना था कि उसकी मां ने उन्हें अटूट कसम दी है कि वह उसकी यानी ड्रेको की मदद करेंगे । लेकिन ड्रेको बहुत नाराज दिख रहा था। वह नहीं चाहता था कि वे उसकी मदद करें ।उसने कहा कि - आप मेरी शोहरत को छीनना चाहते हैं।...more47minPlay
July 03, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 14 खुशकिस्मती काढ़ाक्विडिच की प्रैक्टिस में रॉन हर बार की तरह बुरा प्रदर्शन ही कर रहा था। जब मैच का दिन आया जोकि नागशक्ति और गरुड़द्वार के बीच था तो हैरी ने रॉन को कद्दू का जूस पीने को कहा । जिसमें उसने खुशकिस्मती काढा मिला दिया। हर्माइनी ने यह देख लिया। उसने कहा -"रॉन! इसे मत पीना। क्योंकि यह गैरकानूनी है, पर रॉन नहीं माना। जब मैच हुआ तो रॉन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के बाद जब हर्माइनी ने फिर से हैरी से कहा कि यह तुमने ठीक नहीं किया। हैरी ने कहा कि दरअसल मैंने तो तुम्हें दिखाकर ही काढ़ा मिलाने की एक्टिंग की थी ।उसने हर्माइनी और रॉन को वह शीशी दिखाई जो अभी भी सील बंद थी। रॉन ने सचमुच अपने दम पर अच्छा प्रदर्शन किया था।...more51minPlay
July 02, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 13 रहस्यमय रिडलहैरी एक बार फिर डम्बलडोर की याद में उनके साथ था। जब डम्बलडोर टॉम रिडल से मिलने अनाथालय में गए थे। वे उसे हॉगबर्ड्स में दाखिल करवाने के लिए गए थे। डम्बलडोर की मुलाकात जब रिडल से हुई तो वह पहले से ही जानता था कि उसमें खास योग्यताएं हैं। इसलिए उसे इस बात पर विश्वास करने में जरा भी मुश्किल नहीं हुई कि वह एक जादूगर है। उसे दूसरों को सताने में मजा आता था । वह सब को अपने नीचे रखना चाहता था और उसे स्मृतिचिह्न इकट्ठे करने का शौक था।...more46minPlay
July 01, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 12 चांदी और मोतीहॉग्समीड की पहली यात्रा शुरू हुई। हैरी रॉन और हर्माइनी के साथ गया। वहां पहुंचकर उन्हें जरा भी अच्छा नहीं लगा ।क्योंकि वहां चहल-पहल बहुत कम थी । जब वे लौट रहे थे तो केटी बेल अपनी सहेली लीन के साथ उनके आगे आगे चल रही थी। केटी के हाथ में एक पैकेट था जिसे लीन छीन रही थी। और इसी छीना झपटी में वह पैकेट फट गया । अचानक केटी हवा में उठ गई। कुछ देर बाद वह नीचे गिरी और दर्द से तड़पने लगी। हैरी मदद के लिए किसी को बुलाने भागा। स्कूल में पहुंचने पर उसने पूरी घटना प्रोफेसर मैक्गोनेगल को बताई।उसे इस बात का पूरा यकीन था कि वह शापित पैकेट जिसमें एक मोतियों का हार था,उसके पीछे मैल्फाय का ही हाथ था। किंतु हर्माइनी और रॉन उससे सहमत नहीं थे।...more43minPlay
June 30, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 11 हर्माइनी की मददक्विडिच टीम के लिए ट्रायल शुरू हुए तो हैरी ने 3 सदस्यों को चुन लिया जिनमें से एक जिनी वीज़्ली भी थी । अब उसे कीपर का चुनाव करना था। इसके लिए सेविन्थ ईयर के एक विद्यार्थी ने भी अपना ट्रायल दिया । जब उसने चार गोल बचा दिए और पांचवां गोल बचाने के लिए बढ़ा तो अचानक ही वह गलत दिशा में भटक गया। ऐसा लगा जैसे उसे किसी ने चकरघिन्नी शाप मार दिया हो। इसके बाद रॉन का ट्रायल हुआ। रॉन ने पूरे 5 गोल बचाए। टीम में रॉन का चयन हो गया। बाद में हैरी को पता चला कि हर्माइनी ने ही रॉन को टीम में रखने के लिए उस खिलाड़ी पर चरघिन्नी शाप मारा था।...more41minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.