हैरी को ले जाने के लिए तेरह लोग आए थे। जिनमें से सात लोग रक्षक और छः लोग हैरी पॉटर बनने के लिए। रॉन, हर्माइनी, जॉर्ज, फ्रेड,फ्लर तथा मंडंगस। और असली हैरी को मिलाकर सात हैरी पॉटर हो गए। हैरी हेग्रिड के साथ बाइक पर था। आसमान में उन्हें प्राणभक्षियों ने घेर लिया। हैरी बाइक के साथ ज़मीन पर एक पोखर में गिरा। हेग्रिड पहले ही ज़मीन पर गिर चुका था।