स्कूल के सामान की लिस्ट के साथ हैरी के लिए क्विडिच टीम के कैप्टन का बैज़ भी आया था ।हैरी अब गरुड़द्वार हाउस टीम का कैप्टन था। स्कूल का सामान लेने के लिए वह छूमंतर गली में पहुंचा। उसके साथ मिस्टर एंड मिसेस वीज़्ली, रॉन, हर्माइनी और जिनी थे।वहाँ हेग्रिड उनकी सुरक्षा के लिए था। वे दो ग्रुप में बंट गए मिस्टर, मिसेज़ वीज़्ली तथा जिनी किताबें खरीदने चले गए और हैरी, रॉन तथा हर्माइनी दुशालों की दुकान में हेग्रिड के साथ। दुकान में ड्रैको मैल्फाय मिल गया।उसके साथ उसकी मां भी थीं। उसके तेवर बिगड़े हुए थे। इसके बाद वे लोग वीज़्ली बंधुओं की जॉक शॉप में गए जहां कई तरह का सामान भरा हुआ था। वह दुकान बहुत चल रही थी । अचानक ही हैरी की नजर सड़क पर जा रहे ड्रैको पर पड़ी । हैरी ने अदृश्य चोगा पहनकर हर्माइनी और रॉन के साथ उसका पीछा किया। ड्रैको शूमंतर गली में पहुंचा जहां वह बोर्गिन की दुकान में गया।वह बोर्गिन से किसी चीज को सुधारने की बात कर रहा था। और किसी चीज को रिजर्व भी कर रहा था। विस्तारित कानों से हैरी ने सुनने की कोशिश भी की पर कोई बात ठीक से समझ में आई नहीं। आखिर वे वहां से लौट पड़े।