हैरी प्रोफेसर स्नैप के ऑफिस में गुप्त विद्या सीखने के लिए पहुंचा । उसी समय वहां ड्रैको मैल्फॉय पहुंच गया। उसने कहा कि प्रोफेसर अम्बरिज़ आपको बुला रही हैं । स्नेप तुरंत चले गए और उन्होंने हैरी से कहा कि मैं कल शाम को तुम्हारी क्लास लूंगा । हैरी कुछ देर उस ऑफिस में रुका रहा और स्मृति पात्र में झुक गया । अचानक ही वह स्नेप की एक याद में पहुंच गया । जहां उसने प्रोफेसर स्नैप को, अपने डैडी जेम्स को, सिरियस को, ल्यूपिन को, वर्मटेल को और अपनी मम्मी लिली इवांस को देखा। उसके डैडी ने स्नेप को परेशान करना शुरू कर दिया। उनके दोस्त भी उनका साथ दे रहे थे ।उन्होंने स्नेप को हवा में उल्टा लटका दिया। लिली ने आकर उन्हें छुड़ाया। स्नेप के मुंह से शाप निकल रहे थे। और फिर तभी प्रोफ़ेसर स्नैप वापस अपने ऑफिस में लौट आए और उन्होंने हैरी को अपने ऑफिस से भगा दिया । कहा- " वापस मत आना यहां"।