Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
July 19, 2022भारत 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 30 सफेद समाधिडम्बलडोर को श्रद्धांजलि देने के लिए दूर-दूर से बहुत सारे जादूगर इकट्ठे हुए थे। जंगल से सेंटोर, झील से जलमानुष, मैडम मैक्सिम, हेग्रिड का भाई ग्रॉप वहां उपस्थित हुए थे। आखिर अंत्येष्टि हो गई । डम्बलडोर अब उस सफेद समाधि में सो रहे थे। हैरी ने अपने दोस्तों को अपना यह निर्णय सुनाया- कि वह अगले वर्ष हॉगवर्ट्स नहीं आएगा ।वह होरक्रक्स खोजकर उन्हें नष्ट करने के काम में लगेगा। इस पर रॉन तथा हर्माइनी ने भी उसका साथ देने का निश्चय जाहिर किया।...more44minPlay
July 18, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ़ ब्लड प्रिंस अध्याय 29 मायापंछी का विलापडम्बलडोर जा चुके थे। बिल को नरभेड़िये ग्रेबेक़ ने काट लिया था। वह अस्पताल में था। वहीं ल्यूपिन, टौंक्स, हर्माइनी तथा रॉन थे। जिनी हैरी को लेकर वहीं पहुंच गई।सारे घटना क्रम पर बातें होती रहीं। कुछ देर बाद उन्हें बहुत ही करुण गाने की आवाज़ सुनाई देने लगी। वह डम्बलडोर के मायापंछी ज्वाला की आवाज़ थी।...more47minPlay
July 17, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 28 प्रिंस का भागनाहॉगवर्ट्स महल में सब तरफ लड़ाई छिड़ी हुई थी। मैल्फाय को पकड़े हुए स्नेप मैदान को पार करके भागे चले जा रहे थे। हैरी ने उनका पीछा किया । उसने हाफ ब्लड प्रिंस की पुस्तक में से याद किए हुए मंत्र स्नेप पर मारे,पर मन्त्र पूरा होने से पहले ही स्नेप उसे मोड़ देते थे। स्नेप ने उसे झिड़कते हुए कहा - "तुम मेरे ही मत मेरे ऊपर नहीं मार सकते। मैं ही हाफ ब्लड प्रिंस हूं और ये मंत्र मैंने ही बनाए थे"। हैरी जमीन पर पड़ा हुआ था । स्नेप अन्य प्राणभक्षियों के साथ भागने में कामयाब हो गए थे।...more29minPlay
July 16, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 27 मीनार पर गिरी बिजलीहॉगवर्ट्स पर मौत का निशान बना हुआ था। डम्बलडोर ने जब यह देखा तो वे हैरी सहित झाड़ुओं की सहायता से हॉगवर्ट्स की मीनार पर पहुंच गए। महल में प्राणभक्षी घुस चुके थे।ड्रेको डम्बलडोर को मारने के लिए डम्बलडोर के सामने था, पर वह उन्हें मारने की हिम्मत नहीं जुटा सका। तभी स्नेप वहां पहुंचे और उन्होंने अपनी छड़ी डम्बलडोर की तरफ़ तानकर मन्त्र पढ़ा-"मृत्युदंशम"। डम्बलडोर का निर्जीव शरीर मीनार से नीचे लुढ़क गया।...more37minPlay
July 15, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 26 गुफाडम्बलडोर के साथ हैरी समुद्र के किनारे चट्टानों के अंदर चलते हुए उस झील तक पहुंचा जहां वोल्डेमोर्ट ने अपना होरक्रक्स छुपाया हुआ था। वहां तक पहुंचना बहुत ही रोमांचक और भयावह एहसास था। होरक्रक्स को सुरक्षित रखने के लिए बड़े ही जटिल जादू किए गए थे। होरक्रक्स तक पहुंचने के लिए डम्बलडोर को काढ़े जैसा पदार्थ पीना पड़ा। जिसे पीकर वे बेहद कमजोर हो गए ।हैरी को उन्हें बाहर निकाल कर लाने में और अंतर्धान होकर हॉक्समीड तक ले जाने में पूरी तरह सहयोगी होना पड़ा।...more51minPlay
July 14, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 25 भविष्यवाणी किसी ने सुन लीप्रोफेसर डंबलडोर ने जब हैरी को अपने ऑफिस में बुलाया तो सातवीं मंजिल के गलियारे में उसे एक चीख़ सुनाई दी। प्रोफेसर ट्रिलोनी गिर गई थी । उसने उन्हें उठाया और पूछा कि क्या हुआ था? उन्होंने कहा कि आवश्यकता कक्ष में वे अपनी शेरी की बोतलें छुपाने गई थी लेकिन वहां किसी ने उन्हें धक्का देकर बाहर फेंक दिया। हैरी ने कहा- यह बात आप डंबलडोर को बताएं । वे हैरी के साथ चल दी। रास्ते में उन्होंने बताया कि उस दिन जब उन्होंने भविष्यवाणी की थी तो उस भविष्यवाणी को सीवियस स्नैप ने सुन लिया था। इस बात को सुनकर हैरी आग बबूला हो गया। और प्रोफेसर डम्बलडोर के ऑफिस में पहुंचा। डम्बलडोर ने कहा- यह स्नेप की एक गलती थी, इससे ज्यादा और कुछ नहीं ।मुझे उन पर पूरा विश्वास है। इसलिए अब हम जहां जा रहे हैं, वहां जाने के लिए क्या तुम तैयार हो? हैरी जाने के लिए तैयार हो गया।...more40minPlay
July 13, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 24 सेक्टमसेम्पराएक खाली पीरियड में हैरी ने जब अपने नक्शे में देखा कि मैल्फाय कहां है ? तो वह उसे लड़कों के बाथरूम में दिखाई दिया।हैरी बाथरूम में पहुंच गया ।उसने वहां देखा कि मैल्फाय की पीठ दरवाजे की तरफ थी और वह रो रहा था। वह कह रहा था कि वह यह काम नहीं कर पाएगा और अगर वह यह काम नहीं कर पाया तो वे उसे मार डालेंगे। हैरी ध्यान से सुन रहा था। तभी शीशे में मैल्फाय ने हैरी को देखा। उसने तत्काल छड़ी निकाल ली और हैरी पर हमला कर दिया। हैरी ने भी अपनी छड़ी निकाल ली। वे एक दूसरे पर मंत्र मार रहे थे। अचानक मैल्फाय ने 'पीड़ितो' शाप देने के लिए छड़ी हैरी की तरफ़ की ।इससे पहले कि वह यह कर पाता, हैरी ने अपनी छड़ी निकालकर सेक्टमसेम्परा नामक वह मंत्र पढ़ दिया जो उसने काढ़े की किताब में देखा था। मैल्फाय के शरीर से बुरी तरह से खून बहने लगा। ऐसा लग रहा था जैसे उसके शरीर को तलवारों से काट दिया गया हो । वह नीचे गिर पड़ा । मायूस मीना चिल्लाने लगी कि बाथरूम में हत्या हो गई है। तभी वहां स्नैप पहुंचे और उन्होंने मैल्फायको ठीक करके अस्पताल पहुंचाया फिर हैरी को हर शनिवार को सजा काटना सुनाया। इसके चलते हैरी चीलघात के खिलाफ मैच नहीं खेल पाया। लेकिन जब वह गरुड़द्वार के कॉमन रूम में पहुंचा तो वहां जीती हुई टीम जश्न मना रही थी । जिनी दौड़कर उससे गले मिली और हैरी सब कुछ भूल गया।...more46minPlay
July 12, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 23 होरक्रक्सस्लगहॉर्न से प्राप्त याद को हैरी डम्बलडोर के पास लेकर उनके ऑफिस में पहुंच गया । उस याद को देखने के बाद उन्होंने उसके आधार पर यह अनुमान लगाया कि वोल्डेमोर्ट ने अपनी आत्मा के सात टुकड़े करके होरक्रक्सों में छुपा दिए थे। डम्बलडोर के विश्लेषण के अनुसार उनमें से दो होरक्रक्स नष्ट किए जा चुके थे। एक तो वह जादुई डायरी थी जिसे हैरी ने 4 साल पहले तहखाने में नष्ट किया था। और दूसरी वह मारवोलो की अंगूठी थी जिसे डम्बलडोर ने नष्ट किया था। जिसके कारण उनका हाथ काला और बेजान हो गया था ।अभी भी संभवतः सम्भवतः पाँच होरक्रक्स बचे थे जिनके बारे में उनका अंदाज था कि एक तो मेहनतकश हाउस का प्याला, दूसरा वह लॉकेट जो वोल्डेमॉर्ट की मां का था। और तीसरा होरक्रक्स नागिनी थी। इसके अलावा दो और होरक्रक्स होने चाहिए थे । जिनके बारे में अभी पता नहीं लगा था। हो सकता है चीलघात हाउस का कोई महत्वपूर्ण चिन्ना हो और गरुड़ हाउस की उस तलवार के अलावा अन्य कोई महत्त्वपूर्ण चिह्न हो।...more48minPlay
July 11, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 22 दफ़नाने के बादप्रोफेसर स्लगहॉर्न हैरी को एकांत में मिलने का कोई भी मौका नहीं दे रहे थे। इससे हैरी बहुत परेशान था। वह उनकी याद को हासिल नहीं कर पा रहा था। आखिरकार उसने खुशकिस्मती काढ़ा पिया और हेग्रिड के यहाँ एरेगॉग को दफ़नाने के लिए पहुंच गया। उसके कहने पर प्रोफेसर स्लगहॉर्न भी वहां पहुंच गए थे। जिन्होंने बाद में हेग्रिड के साथ बहुत शराब पी रखी थी। हैरी को यही सही मौका लगा और उसने उन पर याद देने का भावनात्मक दबाव डाला। आखिरकार स्लगहॉर्न पिघल गए और उन्होंने वह याद हैरी को दे दी।...more47minPlay
July 10, 2022भाग 6 हैरी पॉटर और हाफ ब्लड प्रिंस अध्याय 21 छिपा हुआ कमराहैरी प्रोफेसर स्लगहॉर्न से उनकी याद को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था लेकिन वे उससे क्लास के अलावा मिलने का कोई भी मौका नहीं दे रहे थे ।इससे हैरी की परेशानी बढ़ गई थी । इधर मैल्फाय के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पा रहा था । आखिर डॉबी ने उसे बताया कि वह आवश्यकता कक्ष में जाता है और गोपनीय तरीके से किसी काम को अंजाम देता है । क्रैब और गोइल दोनों लड़की बनकर आवश्यकता कक्ष के बाहर निगरानी करते हैं । हैरी ने अपना अदृश्य चोगा ओढ़कर आवश्यकता कक्ष में जाने का काफी प्रयास किया ,पर वह इसमें सफल नहीं हो सका।...more47minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.