Sign up to save your podcasts
Or

#HindiKavita#Kavita#HindiPoetry#Hindipoem#
शून्य नाट्य समूह का नमन हिन्दी के बड़े कवि मंगलेश डबराल के नाम l
करोना के इस आपातकाल में मंगलेश डबराल जी का जाना एक बड़ी क्षति है ..एक बहुत बड़ी सादगी का अचानक से चले जाना l मंगलेश जी की सादी कविताओं की ध्वनि दूर तक जाती है l 1970 में लिखी उनकी वसंत कविता के माध्यम से शून्य नाट्य समूह दे रहा है अपने प्रिय कवि को सलामी|
यहाँ थी वह नदी
जल्दी से वह पहुँचना चाहती थी
उस जगह जहाँ एक आदमी
उसके पानी में नहाने जा रहा था
एक नाव
लोगों का इन्तज़ार कर रही थी
और पक्षियों की क़तार
आ रही थी पानी की खोज में
बचपन की उस नदी में
हम अपने चेहरे देखते थे हिलते हुए
उसके किनारे थे हमारे घर
हमेशा उफनती
अपने तटों और पत्थरों को प्यार करती
उस नदी से शुरू होते थे दिन
उसकी आवाज़
तमाम खिड़कियों पर सुनाई देती थी
लहरें दरवाज़ों को थपथपाती थीं
बुलाती हुईं लगातार
हमे याद है
यहाँ थी वह नदी इसी रेत में
जहाँ हमारे चेहरे हिलते थे
यहाँ थी वह नाव इंतज़ार करती हुई
अब वहाँ कुछ नहीं है
सिर्फ़ रात को जब लोग नींद में होते हैं
कभी-कभी एक आवाज़ सुनाई देती है रेत से
Do listen , if you like our art work appreciate us by sharing and subscribing our channel .
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#HindiKavita#Kavita#HindiPoetry#Hindipoem#
शून्य नाट्य समूह का नमन हिन्दी के बड़े कवि मंगलेश डबराल के नाम l
करोना के इस आपातकाल में मंगलेश डबराल जी का जाना एक बड़ी क्षति है ..एक बहुत बड़ी सादगी का अचानक से चले जाना l मंगलेश जी की सादी कविताओं की ध्वनि दूर तक जाती है l 1970 में लिखी उनकी वसंत कविता के माध्यम से शून्य नाट्य समूह दे रहा है अपने प्रिय कवि को सलामी|
"वसंत"
इन ढलानों पर वसंत
आएगा हमारी स्मृति में
ठंड से मरी हुई इच्छाओं को फिर से जीवित करता
धीमे-धीमे धुंधवाता खाली कोटरों में
घाटी की घास फैलती रहेगी रात को
ढलानों से मुसाफिर की तरह
गुजरता रहेगा अंधकार
चारों ओर पत्थरों में दबा हुआ मुख
फिर उभरेगा झाँकेगा कभी
किसी दरार से अचानक
पिघल जाएगी जैसे बीते साल की बर्फ
शिखरों से टूटते आएँगे फूल
अंतहीन आलिंगनों के बीच एक आवाज
छटपटाती रहेगी
चिड़िया की तरह लहूलुहान
Do listen , if you like our art work appreciate us by sharing and subscribing our channel .
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#hindistory #hindikahani #kahani
Shoonya theatre Group presents Hindi Kahani/Story "रेड लाइट" written by Rama Yadav .
We bring to you short Hindi stories which would fill you with different human emotions , each story is hand picked and carefully crafted for the listener.
रेड लाइट
घर पहुँचने की जल्दी तो कभी भी नहीं होती.... दिल्ली की सड़कों पर ड्राइव करने का अपना एक अलग ही मज़ा है ...मुझे आता है ..आपका पता नहीं ..वो कुछ लम्हें वख्त से चुराए होते हैं मैंने अपने लिए l ठान ली है कि चाहे जो हो जाए irritate नहीं होना यार ..
यूँ भी क्या हो जाएगा परेशान होकर ..इधर पर टेंशन होती है गाड़ी जब रेड लाइट्स पर रुकती है तो समझ नहीं आता की इतने लोग कहाँ से आ गए जो कमा खा नहीं पा रहे ..किसी को कलम बेचते देख ..फूल बेचते देख मन दुखी सा हो जाता है ..उन हाथों में कई नन्हें हाथ भी होते हैं ..दिमाग सिकुड़ने लगता है कि क्या किया जाए ..कई बार इस झूठी शानो शोकत पर गुस्सा आने लगता है l
ऐसे ही एक दिन दिल्ली कि किसी रेड लाइट के खुलने का इंतज़ार था कि एक बहुत प्यारी सी मुस्कराहट ने ध्यान अपनी और खींच लिया ..वो किसी दूसरी कार में बैठे व्यक्ति से कुछ मांगना चाह रही थी l चटक गुलाबी शलवार कुर्ता और वैसी ही चुन्नी ..देह की एकदम पतली ...बला कि खूबसूरत और लम्बी ..जब वो मेरी तरफ मुड़ी तो तीखे नैन नक्श और उसकी मुस्कराहट ने मुझे बाँध लिया ...रेड लाईट पर कोई बहुत समय नहीं होता ..ये सब जो भी हो रहा था ये पलों का काम था पर वो पल जैसे वहीँ जम गए थे l मुझे पता था कि अब वो मेरी कार की ओर कदम बढ़ाएगी ..मैं भी सचेत कि मेरे पास कुछ हो जो मै उसके हाथ पे रख सकूँ ..वो मेरी तरफ बढी ..उसके बढ़ते क़दमों के साथ मैंने कार के शीशे कब नीचे किये और अपने हाथ में एक नोट थाम लिया पता न चला l
रेड लाइट खुल गयी थी , पर ट्रेफिक ज्यादा होने के कारण कार को क्षण भर खड़े होने का मौका था l जैसे ही उसने अपना हाथ बढ़ाया मुझे उसकी बाँहें दिखायीं दीं ..उन हाथों की कसी नसे और उस पर उभरे रेशे एक बलिष्ट पुरुष की निशानी दे रहे थे ..नोट उसके हाथ में जा चुका था ..वो मेरी आँखों के भाव को समझ चुकी थी
...एक मुस्कराहट देती या देता वो निकल गया ..मेरे चेहरे पर उस दिन जो मुस्कराहट आई वो अब तक कि सब मुस्कुराहटों से अलग थी ..किसी तरह जहाँ तक संभव हुआ मेरी नज़रें उस पर बनी रहीं ..दूर जाकर उसने एक इशारा किया जिसका मतलब था मत सोचो और वो रेड लाइट जाने कब खत्म हो गयी l
(सर्वाधिकार सुरक्षित शून्य थियेटर समूह )
Do subscribe to our YouTube channel , find us on
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#Chhau #FolkDance #Folk
Shoonya Theatre Brings to you Chhau recorded at a live performance .
If you wish to contact these artists for performance or any other purpose kindly contact 9999172183
#RajasthaniFolk #FolkMusic #Music
Shoonya Theatre Brings to you Rajasthani folk music recorded at a live performance .
If you wish to contact these artists for performance or any other purpose kindly contact
9999172183
Do listen , if you like our art work appreciate us by sharing and subscribing our channel .
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#RajasthaniFolk #FolkMusic #Music
Shoonya Theatre Brings to you Rajasthani folk music recorded at a live performance .
If you wish to contact these artists for performance or any other purpose kindly contact 9999172183
Do listen , if you like our art work appreciate us by sharing and subscribing our channel .
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#hindistory #hindikahani #kahani
Shoonya theatre Group presents Hindi Kahani/Story "डिबिया" written by Uday Prakash.
We bring to you short Hindi stories which would fill you with different human emotions , each story is hand picked and carefully crafted for the listener.
find us on
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#HindiKavita#Kavita#HindiPoetry#Hindipoem#
Shoonya Theatre group presents Louise Glück's Kavita/ hindi Kavita "समर्पण का मिथ", in this unique and creative art project we try to explore possibilities of Hindi poem through sound ,music and power of narration.
Do listen , if you like our art work appreciate us by sharing and subscribing our channel .
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#HindiKavita#Kavita#HindiPoetry#Hindipoem#
Shoonya Theatre group presents Louise Glück's Kavita/ hindi Kavita "लोरी ", in this unique and creative art project we try to explore possibilities of
Hindi poem through sound ,music and power of narration.
Do listen , if you like our art work appreciate us by sharing and subscribing our channel .
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
#HindiKavita#Kavita#HindiPoetry#Hindipoem#
Shoonya Theatre group presents Louise Glück's Kavita/ hindi Kavita "बर्फ", in this unique and creative art project we try to explore possibilities of Hindi poem through sound ,music and power of narration.
Do listen , if you like our art work appreciate us by sharing and subscribing our channel .
Instagram : https://www.instagram.com/shoonya_theatre/
Facebook : https://www.facebook.com/ShoonyaProductions/
Website : https://www.shoonyatheatregroup.com/
From the publisher's feed