"कहानी सुनोगे?"- Panchatantra Ki Kahaniyaan

"कहानी सुनोगे?"- Panchatantra Ki Kahaniyaan

By nalini varshneyArtsBooks
Download on the App Store

"कहानी सुनोगे?"- Panchatantra Ki Kahaniyaan episodes

  • कपटी सियार और शेर
    दमनक करटक को आश्वासन दिलाने का प्रयास कर रहा है कि कपट द्वारा किसी की हानी में अपना लाभ ढूंढा जा सकता है और वो इसका तर्क भी देता है की यह बात सही क्यों है। करटक दमनक से सहमत नहीं है। संजीवक भी निर्णय ले लेता है की उसे आगे क्या करना है।
    20 min
  • समझदार कलहंस और शिकारी
    पक्षियों के झुंड में से एक पक्षी सामने आ कर "समझदार कलहंस" की कहानी सुना कर अन्य पक्षियों को दादा कलहंस के पास जा कर उनसे सलाह लेने का सुझाव देता है। दादा कलहंस का सुझाव उन्हें पक्षीराज के पास ले जाता है और पक्षीराज की मदद से टिटहरी को उसके अंडे वापिस मिल जाते हैं। कहानी के अंत में हम यह भी देखते हैं कि दमनक, संजीवक और पिंगलक के बीच शंका के बीज बो कर अब इस प्रतीक्षा में है की उन दोनों के बीच अब क्या होगा...
    19 min
  • तीन मछलियां
    इस एपिसोड में हम मुख्यत दो बातें देखते हैं; एक, कि टिटहरी टिटहरे को मित्रों की सलाह पर ध्यान देने की सलाह दे रही है और दो, टिटहरी अपने पति की बात मान जाती है कि महासागर से युद्ध किया जा सकता है। लेकिन यह दोनों बातें पूरी होना आसान काम नहीं था.... सुन कर देखते हैं, आगे क्या हुआ।
    21 min
  • शेर और रथ निर्माता
    इस एपिसोड में बहुत कुछ हो रहा है,जैसे कहानियों में एक नया मोड़ आ गया हो। संजीवक का दिल टूट चुका है और यद्यपि वो बहुत कुछ समझ रहा है, वो ऐसा बोल नहीं रहा। अपने मन की बात को वो कहानी द्वारा प्रस्तुत करता है। दमनक भी परेशान हो रहा है कि उसका पासा उल्टा ना पलट जाए....
    21 min
  • शेर, बाघ,सियार,कौवा और ऊंट
    पिंगलक और संजीवक की मित्रता भंग करने हेतु, दमनक का काम चल रहा है। पिंगलक के मन में तो उसने शंका के बीज अच्छी तरह से बो दिए हैं। अब दमनक, संजीवक से बात करने चल पड़ा है। दमनक का केवल एक उद्देश्य है; किसी न किसी प्रकार इन दोनों के बीच मन मुटाव पैदा करना और परिणामस्वरूप अपने लिए लाभ प्राप्त करना। दमनक और संजीवक के बीच हुई बातचीत में भी कुछ कहानियां उभरती हैं और आज की कहानी ऐसी ही एक कहानी है।
    19 min
  • खटमल और ततैया
    ये कहानियां पंचतंत्र के पहले विषय "मित्रभेद" से हैं। मित्रभेद यानी मित्रों के बीच मनमुटाव और अलगाव की कहानियां; किस तरह अपने स्वार्थ के लिए कोई तीसरा आपकी मित्रता करा भी सकता है और उसे तोड़ भी सकता है।
    23 min
  • कृतज्ञ जीव और अकृतज्ञ मानव
    दमनक अब चल पड़ा है पिंगलक को ये बताने की उसकी और संजीवक की मित्रता कितनी हानिकारक है। इसके लिए वो पिंगलक को अनेक उदाहरण भी देगा। अपने स्वार्थ के लिए अब दमनक, संजीवक और पिंगलक की मित्रता भंग करना चाहता है। इस कहानी में एक शेर, एक बंदर और एक सांप ब्राह्मण यज्ञदत्त को चेतावनी देते हैं कि वो कुंए के मानव को बाहर न निकाले, परंतु ब्राह्मण उनकी चेतावनी को न मानते हुए उस मानव को बाहर निकालता है और उसी मानव के हाथों धोखा खाता है !
    27 min
  • जुलाहा और राजकुमारी
    दमनक, करटक को विश्वास दिलाने का प्रयास कर रहा है कि एक सोची समझी योजना, भले ही कपट से भरी हो, सफल हो सकती है और लक्ष्य की प्राप्ति करा सकती है। जुलाहा कपट द्वारा राजकुमारी को पाना चाहता है और इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है।
    27 min
  • बगुला भगत और केंकडा
    मित्रभेद में आनी वाली यह कहानी पूर्णरूप से दर्शाती है कि मित्रता की आड़ में कोई अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकता है, और यह भी की जब आपको यह बात समझ आ जाए की आपका फ़ायदा उठाया जा रहा है तो अपने आप को उस परिस्थिति से बाहर कैसे निकला जाए; भले ही आप दिखने में छोटे या निर्बल लगते हों। बुद्धि का सही उपयोग बड़े बड़े खतरों से आपको बचा सकता है !
    24 min
  • मूर्ख साधु और ठग
    इस एपिसोड में, दमनक, करटक को बताता है कि वो यह बात समझता है की संजीवक और पिंगलक की मित्रता से उन दोनों सियारों का फ़ायदा कम और नुकसान ज़्यादा हुआ है। अब वो अपनी "भूल" को सुधारना चाहता है। करटक उसे सावधान करता है की वह एक छोटा जीव है और शेर और बैल बड़े और शक्तिशाली जीव हैं। दमनक फिर उसे एक कहानी की मदद से आश्वस्त करता है की एक छोटा जीव भी अपनी बुद्धि के प्रयोग से बड़ी समस्यों को हल कर सकता है।
    18 min

About "कहानी सुनोगे?"- Panchatantra Ki Kahaniyaan

From the publisher's feed

I love stories ! And this podcast is all about stories as well as their backgrounds. Starting with Panchatantra, we will move on to other traditional/mythological tales.