Khel is Well

Khel is Well

By ABP Live PodcastsNews
Download on the App Store

Khel is Well episodes

  • SKY नंबर वन T20 बैट्समैन कैसे बने, सुनिए स्टार क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को

    आज से 2 साल पहले एक Exclusive Interview में ABP LIVE Podcasts पर बात की थी क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने । हाल ही में इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया से मैच के पहले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि ‘उसने जिम्बाब्वे के खिलाफ जो शॉट्स लगाए हैं उन पर अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं’. बेन स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे सफल आलराउंडर रहे हैं. वह अकेले ही अपने दम पर मैच को पलटने और टीम को जिताने का दमखम रखते हैं.  

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अबतक खेले गए 5 मुकाबले में 3 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं वह वर्ल्ड कप में अब तक 225 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 75 से भी अधिक का रहा है. वहीं उन्होंने इस विश्व कप में 193 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से तूफान ला दिया. उन्होंने इस मैच में 25 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी में सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े. 

    क्रिकेट धुरंधर सूर्य कुमार यादव से बात की कुंतल चक्रवर्ती ने और जाना कि कैसे पहुंचे वो इस मुक़ाम पर। यादव ने बताया कि भारतीय क्रिकेट में nepotism का क्या रोल है और समझाया कि अगर अच्छा performance देने वाले क्रिकेटर को ना मिले टीम में जगह, तो इसके क्या मायने हैं। इन सब बातों के जवाब जानिए खेल इज़ वेल के पॉडकास्ट में। 

     

    23 min
  • खेल इज़ वेल | कैसे अतरंगी जॉब्स किये हैं क्रिकेटर अतुल वासन ने ?

    आज ABP LIVE के इस podcast में हम बात करेंगे एक पूर्व क्रिकेटर और commentator अतुल वासन से। अतुल वासन cricket में अपनी performance के लिए तो मशहूर हैं ही पर उनकी एक बहुत ही interesting hobby भी है solo travelling की। अपनी travel करने की hobby से उन्होंने अभी तक 99 देशों का सफर कर लिया है, century में एक ही देश बाकी है रह गया है बस। बातें करते करते उन्होंने ये भी बताया कि जब वो England में खेलने गए, उन्होंने बहुत सारे odd jobs भी किए जैसे bartending, waitering। वो मानते हैं कि इन सभी जगहों में काम करके उनकी personality और उनका character build हुआ। जानने के लिए उनका cricketing का experience और कैसे उन्होंने हर situation को handle किया सुनिए हमारा आज का episode of khel is well with कुंतल चक्रवर्ती। 

    28 min
  • खेल इस वेल | कौन हैं ये cricketer जिन्होंने अपने पहले ही match में सचिन तेंदुलकर का wicket लिया?

    आज ABP LIVE इस podcast में हम बात करेंगे एक ऐसे व्यक्ति से जिन्हें England की cricket history में माना जाता है one of the best spinners। इनके बारे में Duncan Fletcher ने कहा था की ये one of the best finger spinners हैं England के। जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहें हैं मोंटी पनेसर की। मोंटी ने, in his first match against India, सचिन तेंदुलकर का wicket लिया था सबसे पहले, और साथ ही साथ राहुल द्रविड का wicket लिया था, which is a dream debut। तो जानने के लिए कि कैसे aquire किए उन्होंने इतने अच्छे spinning skills और उनके talent के बारे में और काफी कुछ सुनिए हमारा आज का ये episode of Khel Is Well with कुंतल चक्रवर्ती।

    14 min
  • खेल इज़ वेल | कैसा भेदभाव हुआ क्रिकेटर दानिश कनेरिया के साथ उन्हीं के देश पाकिस्तान में?
    आज ABP Live के इस podcast में हम बात करेंगें पकिस्तानि cricket team के मशहूर पूर्व leg spinner - दानिश कनेरिया से। जानेंगें cricket की उनकी journey के बारे में, और कैसे उन्हें discrimination का सामना करना पड़ा। क्या दानिश कनेरिया इंडिया की cricket टीम के coach बनने में interested होंगे? जानने के लिए सुनिए ये interview with cricketer दानिश कनेरिया on our podcast खेल इज़ वेल ।
    20 min
  • खेल इस वेल | जानिए कुछ अनसुने किस्से श्रीसंत की ज़िन्दगी से, श्रीसंत की ज़बानी
    खेल इस वेल के इस एपिसोड में कुंतल चक्रवर्ती ने बात की श्रीसंत से. जानेंगे कैसे बिताया श्रीसंत ने लॉकडाऊन का समय. उन्होंने बताया कि कैसे पिछले 6 साल उनके लॉकडाऊन जैसे ही रहे. और भी बातें जानेंगे श्रीसंत के बारे में. बस सुनते रहें खेल इस वेल का ये एपिसोड
    25 min
  • खेल इज़ वेल | सियासत और क्रिकेट, दोनों पारियां कैसी रहीं, बताएंगे लक्ष्मी रतन शुक्ला
    खेल इज़ वेल के इस पॉडकास्ट में कुंतल चक्रवर्ती बात करेंगे लक्ष्मी रतन शुक्ला से. लक्ष्मीरतन शुक्ला क्रिकेट मैदान के धुरंधरों में से एक तो थे ही, साथ ही साथ बंगाल की सियासत में कदम रखते ही उन्होंने वहां भी कई चौके-छक्के मारे, विकेट भी लिए. कैसे tranformation हुआ क्रिकेट से सियासत में जानने के लिए सुनें आज का खेल इस वेल.
    21 min
  • खेल इज़ वेल | टेबल टेनिस की पोस्टर गर्ल मनिका बत्रा के साथ गुफ्तगु
    आज ABP Live के इस Podcast में   कुंतल चक्रवर्ती बात करेंगे खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित Table Tennis खिलाड़ी मनिका बत्रा से। जानिए उनकी जीत के राज़ और कैसे उन्होंने कोरोना वायरस को अपनी प्रैक्टिस पर हावी नहीं होने दिया।  सुनिये इस जाबाज़ खिलाड़ी की कहानी जिनका goal है अपने खेल से हर बार खुद को ही impress करने।
    20 min
  • खेल इज़ वेल | इनसे इंस्पायर्ड था चक दे इंडिया के कबीर ख़ान का किरदार-मीर रंजन नेगी
    खेल इज़ वेल के इस नए एपिसोड में कुंतल चक्रवर्ती ने बात की हॉकी के धुरंदर मीर रंजन नेगी से. नेगी ने बताया कि आख़िर क्या हुआ था उस पाकिस्तान बनाम भारत के मैच में जिस में उनकी ऊपर लगाया गया था देशद्रोह का इलज़ाम. मीर बताएँगे कि कैसे बिता रहे हैं वो अपना लॉकडाऊन समय.
    38 min
  • खेल इज़ वेल | दिलीप वेंगसरकर को क्यों कहते हैं कर्नल
    खेल इज़ वेल के नए एपिसोड में कुंतल चक्रवर्ती ने बात की दिलीप वेंगसरकर से और जाना कि वो कैसे लॉकडाऊन स्पेंड कर रहे हैं. दिलीप ने बताया खाने के लिए उनके प्यार के बारे में और क्यों है बंगाली खाना उनका फेवरिट. वेटेरन क्रिकेटर ने आज साफ़ कर दिया कि आख़िर क्यों बुलाते हैं लोग उन्हें कर्नल
    15 min

About Khel is Well

From the publisher's feed

If you are a sports enthusiast, this podcast is exclusively for you. We get your favourite sports stars and find out who they are off the field. Tune in to Khel is Well with Kuntal Chakraborty to know…

More shows like Khel is Well

News In Depth by ABP Live Podcasts

News In Depth

0 Listeners

Car mein Patrakar by ABP Live Podcasts

Car mein Patrakar

0 Listeners

Reverse Gear by ABP Live Podcasts

Reverse Gear

0 Listeners

FYI - For Your Information by ABP Live Podcasts

FYI - For Your Information

0 Listeners

Mujhe Mehsoos Hua by ABP Live Podcasts

Mujhe Mehsoos Hua

0 Listeners