Naami Giraami

Naami Giraami

Download on the App Store

Naami Giraami episodes

  • अमिताभ बच्चन क्यों हृषिकेश मुखर्जी को कहते थे ‘गॉडफादर’?: नामी गिरामी
    डिरेक्टर जिसने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को निखारा, डिरेक्टर जिसने राजेश खन्ना के साथ मिलकर भारतीय सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दीं, आर्टिस्ट जिसने महान निर्देशक बिमल रॉय के साथ रहकर काम सीखा और जिसने आनंद, मिली, गोलमाल जैसी फिल्में देकर भारतीय सिनेमा को ये सिखाया कि सादा फिल्में बनाकर भी थियेटर्स को भरा जा सकता हैनामी गिरामी के इस एपिसोड में कहानी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के ‘ऋषि दा’, मशहूर एडिटर, राइटर, डिरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    22 min
  • कविताओं से 'भारत भाग्य विधाता' को चुनौती देने वाला JNU का ब्रांड अंबेसडर 'विद्रोही' : नामी गिरामी, Ep 281
    रमाशंकर यादव विद्रोही यानि ऐसा तूफ़ान जो इंसानी शरीर में सिमटा हो. रूढ़ियों के घाट से टकराने वाली शब्दों की एक बेतहाशा लहर. क्रांति और कविता के बीच का पुल. विद्रोही की कविताएं केवल शब्द नहीं एक चुनौती भी थी. एक सवाल और अक्सर एक मुंहतोड़ जवाब भी. उनकी कविता की ऐसी शैली, जैसे कोई किसान हल चलाते हुए आसमान से सवाल कर रहा हो. जो दुनिया की किसी भी परिभाषा में बंधने को तैयार न हो. जिसके पास  न कोई अपना ठिकाना हो न कोई व्यक्तिगत स्वार्थ. सुनिए रमाशंकर विद्रोही की पूरी कहानी.
    15 min
  • ब्रूस ली से चोट खाकर भी क्यों खुश हुए थे जैकी चैन?: नामी गिरामी, Ep 280
    दुनियाभर में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी उम्र भले ही कम हो लेकिन उपलब्धियां ज़्यादा होती हैं. कई बार ऐसे ही लोगों के जाने के बाद भी उनका नाम हमेशा लोगों की ज़बान पर रह जाता है और तस्वीर लोगों की याद में. मगर कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी तस्वीरें लोगों के कमरों मे भी पाई जाती हैं. आज के नामी गिरामी में कहानी मशहूर मार्शल आर्टिस्ट और एक्टर ली जून-फैन उर्फ ब्रूस ली की जिन्होंने अपने 32 साल के जीवन में पटखनी खाई तो सिर्फ मौत से, क्योंकि उसे हराने वाला कोई इस धरती पर पैदा नहीं हुआ.

    प्रडयूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    13 min
  • भारतीय जासूस जिसे इंदिरा गांधी ने दिया ‘ब्लैक टाइगर’ का टाइटल!: नामी गिरामी, Ep 279
    भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी R&AW का शानदार जासूस जिसे आज भी भारत के सबसे बेहतरीन जासूसों में से एक माना जाता है. वो जिसकी जांबाज़ी से प्रभावित होकर खुद उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उसे ब्लैक टाइगर का नाम दिया था. वो जो पहचान बदलकर पाकिस्तान भी गया और फिर पाकिस्तान की सेना में शामिल भी हुआ. जिस वजह से भारत का शैतानी पड़ोसी अपने नापाक इरादों में नाकाम रहा. सुनिए इंडियन स्पाई रवींद्र कौशिक उर्फ द ब्लैक टाइगर की कहानी ‘नामी गिरामी’ में


    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    17 min
  • अंतिम सांस तक रियाज़ करने वाली लोकगायिका जो छठ पर्व की पहचान बन गईं: नामी गिरामी, Ep 278
    पिछले चार दशकों में छठ गीतों का पर्याय बन चुकीं शारदा सिन्हा संगीत के प्रति अंतिम सांस तक ईमानदार बने रहने की अनूठी मिसाल थीं. 'बिहार कोकिला' के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा ने स्त्रियों के विरह और सुख-दुख को संगीतमय अभिव्यक्ति दी. मैथिली और भोजपुरी गीतों में उनका योगदान बेहद अनूठा रहा. सुनिए उनकी ज़िंदगी के छूए-अनछुए पहलू नामी गिरामी में.

    प्रड्यूसर: अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    20 min
  • इस्मत और मंटो किस राइटर से जलते थे?: नाम गिरामी, Ep 277
    इस लेखक ने अपने जीवन में बहुत लिखा. 20 नॉवल, 30 कहानी संग्रह, दर्जनों रेडियो नाटक और कुछ फिल्में भी. मगर उसका चमत्कार ये था कि इसने कहानियां, रेखाचित्र, संस्मरण, व्यंग्य, हास्य व्यंग्य, रोमांस, ट्रेजडी सब लिखा और सब शानदार. और दम तोड़ा तो भी लिखते लिखते. उनके लिखने के बारे में ही एक बार इस्मत चुग़ताई ने मंटो से कहा था- “मंटो मैं और तुम तो कूड़े के ढ़ेर उधेड़ते हैं, वो अपनी लाइनों से बेल बूटे टांकता है”. इस नामी गिरामी में कहानी सुनिए मशहूर लेखक कृष्ण चंदर की.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह
    21 min
  • हिटलर के बाद यहूदियों को सबसे गहरा जख़्म देने वाला सिनवार इज़रायल की जेल से कैसे बाहर निकला?: नामी गिरामी, Ep 276
    दुनिया उसे हमास का नेता, फिलिस्तीनियों का मसीहा और ईरान का दोस्त मानती थी लेकिन याह्या सिनवार ख़ुद को इज़रायल का विनाशक मानता था. इस एपिसोड में जानेंगे याह्या सिनवार के बारे में, जिसने अपनी जवानी के ज़्यादातर साल इज़रायल की जेलों में बिताए. उसी ने इज़रायल पर अब तक के सबसे बड़े हमले की योजना बनाई, और इज़रायल की सेना जिसे शैतान का चेहरा मानती थी. सुनिए 'नामी गिरामी' में उसकी ज़िंदगी के किस्से.

    प्रड्यूसर - कुंदन
    साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह
    19 min
  • 'जंगली’ एक्टर जिसने सिनेमा को सिखाया ‘Twist’: नामी गिरामी, Ep 275
    शोमैन राज कपूर, ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और स्टाइल स्टेटमेंट देव आनंद की सीरियस एक्टिंग के दौर में किसे पता था कि भारतीय सिनेमाघरों से ‘याहू’ की आवाज़ उठने लगेगी. किसे पता था कि इन दिग्गज एक्टर्स को चुनौती देता एक थिरकता, उछलता, कूदता सितारा सबके दिलों पर यूं छाएगा जैसे कोई ‘दीवाना बादल’ हो. किसे पता था कि आसमान से आया फरिश्ता प्यार के पैगाम के साथ साथ भारतीय सिनेमा में वेस्टर्न स्टाइल डांस का तड़का लगा देगा और कहलाएगा भारत का एल्विस प्रेस्ली. ‘नामी गिरामी’ के इस एपिसोड में सुनिए कहानी शम्मी कपूर की.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह
    20 min
  • नमक से लेके गाड़ी को घर घर तक पहुंचाने वाला उद्योगपति!: नामी गिरामी, Ep 274
    भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी गुज़री है जिसने अक्सर एक दौर में अमीरी और समृद्धि का पर्याय टाटा नाम के सरनेम को माना है. मगर एक टाटा परिवार का एक वंशज ऐसा भी था जिसने टाटा के फ्लोर पर काम भी किया और फिर उसी फ्लोर पर राज भी किया. नैनो और इंडिका जैसी कारों को बनाया, तो जैगुआर जैसे कार कंपनियों का अधिग्रहण भी किया. ‘नामी गिरामी’ के इस एपिसोड में कहानी मशहूर उद्योगपति रतन टाटा की.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: सचिन द्विवेदी
    19 min
  • कहानी हरियाणा के विकास पुरुष से तानाशाह तक का सफर तय करने वाले नेता की : नामी गिरामी, Ep 273
    हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी बंसीलाल के बारे में आम लोगों की मिली-जुली धारणा है. बंसीलाल अपने राजनीतिक कार्यकाल में कई कारणों से मशहूर रहे. राज्य में नहरों का जाल बिछाने, पूरे प्रदेश में बिजली की व्यवस्था और गांव-गांव सड़कें पहुंचाने वाले बंसीलाल पर कुंवारे लड़कों की जबरन नसबंदी का आरोप भी लगा. बंसीलाल को देवीलाल ने हथकड़ी पहनाकर खुली हुई पुलिस-जीप में हरियाणा की सड़कों पर क्यों घुमाया? उन्हें अपनी चुगलियों को जानने में विशेष रूचि क्यों थी? गांधी परिवार के प्रति वफादारी का उन्हें क्या-क्या इनाम मिला? विकास पुरुष कहे जाने वाले बंसीलाल कैसे तानाशाह हो गए? कैसे बंसीलाल ने BJP की मदद से सरकार तो बनाई लेकिन उनकी सरकार बचाई कांग्रेस ने? सुनिए चौधरी बंसीलाल के जीवन के दिलचस्प किस्से 'नामी गिरामी' में.
    17 min

About Naami Giraami

From the publisher's feed

Naami Giraami is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on biographies of influential and powerful people.

Audio packages on Stories and life journeys of famous personalities of India and around the…

More shows like Naami Giraami

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

5 Minute by Aaj Tak Radio

5 Minute

2 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

11 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners