Naami Giraami

Naami Giraami

Download on the App Store

Naami Giraami episodes

  • संत तुकाराम ने अपना सारा लिखा नदी में क्यों बहा दिया था?: नामी गिरामी, Ep 272
    किसी कवि की रचना कितनी महान है यूं तो इसके कई मापदंड है. मगर उन में से एक बड़ा फैक्टर है पल पल गुज़रता वक्त. यानि अगर कोई रचना बीतते सालों के साथ भी उतनी ही प्रासंगिक बनी रहे जितनी वो पहले थी. तो कई विद्वान उसे महान की श्रेणी में रखते हैं. मराठी भाषा में संत तुकाराम की कविताओं और रचनाओं को महान कहा जाने का एक बड़ा कारण यही है. संत तुकाराम की रचनाओं को इतिहासकार 400 साल से पुराना मानते हैं मगर आज भी ये मराठी साहित्य का एक अभिन्न अंग है. आज भी महाराष्ट्र के छोटे छोटे गांवों में मसाला कूटती, खाना बनाती महिलाओं को संत तुकाराम की कविताएं गाते सुना जा सकता है. मगर इन कविताओं की रेंज इतनी ज्यादा है कि जहां एक तरफ ये जनसाधारण के लिए इतनी प्रचलित हैं. वहीं दूसरी तरफ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कई पत्रों में इनका ज़िक्र मिलता है. सुनिए कहानी इन्ही संत तुकाराम की ‘नामी गिरामी’ में.
    19 min
  • गवर्नर को थप्पड़ जड़ने वाला 'ताऊ', जिसने ठुकराया प्रधानमंत्री का पद: नामी गिरामी, Ep 271
    यह कहानी उस समय की है जब देश अंग्रेज़ों के अधीन था, लेकिन आज़ादी की चाह बढ़ रही थी। 1928 में हरियाणा के मोगा में लाला लाजपत राय के भाषण को सुनकर एक 16 साल के लड़के ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया. पढ़ाई छोड़कर जेल में समय बिताया और फिर देश बदलने की चाहत से राजनीति में आकर छा गया. ऐसा छाया कि पहले हरियाणा को अलग राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और फिर उसी हरियाणा का दो बार मुख्यमंत्री रहा. मगर ये उस नेता कि ज़िंदगी का महज़ एक परिचय है. सुनिए भारत के छठवें उपप्रधानमंत्री की पूरी कहानी नामी गिरामी के इस एपिसोड में.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह
    20 min
  • कॉमरेड सीताराम येचुरी- मनमोहन सरकार में लेफ्ट की आवाज़: नामी गिरामी, Ep 270
    JNU की छात्र राजनीति से हुई जिसके राजनीतिक जीवन की शुरुआत, 5 भाषाओं में पकड़ ऐसी कि जिसको चाहे अपना बना लें, एक ऐसा क्रांतिकारी कॉमरेड जिसने इंदिरा गांधी से मांगा इस्तीफा, जो कांग्रेस की सरकार में बनकर रहा लेफ्ट की आवाज़ और जिसके भाषण अक्सर दिलाते है संसदीय परंपराओं की याद. सुनिए कहानी भारतीय राजनीति के मशहूर कॉमरेड सीताराम येचुरी की ‘नामी गिरामी’ में.

    प्रड्यूसर: अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स: कपिल देव सिंह
    19 min
  • गांधी को जिसने अहिंसा का पाठ पढ़ाया और शेक्सपियर को नकार दिया: नामी गिरामी, Ep 269
    दुनिया के किसी कोने में जब भी महान लेखकों की बात होती है कुछ नाम हर जगह मुंह पर सबसे पहले आते हैं, लियो टॉल्स्टॉय उन्हीं में से एक हैं. टॉल्स्टॉय का लिखा सबकुछ बार-बार पढ़ने लायक है. रूस के इस लेखक से दुनिया के कई नेता प्रेरणा लेते हैं, गांधी उनमें से एक थे. उन्हें कई बार नोबल के नॉमिनेट किया गया लेकिन टॉल्स्टॉय ख़ुद इसके ख़िलाफ़ थे. कुछ सवालों ने उन्हें ज़िंदगीभर परेशान किया, जिसके पीछे वो लगातार भागते रहते थे, सुनिए उनकी कहानी ‘नामी गिरामी’ में.

    प्रड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- नितिन रावत
    16 min
  • इंदिरा का चहेता, राजीव का दुश्मन, जिसने बदली राजनीति: नामी गिरामी, Ep 268
    “राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है” और “मंडल कमीशन हाय हाय”. ये दो नारे देश में अलग अलग दौर में, मगर एक ही इंसान के लिए लगे. बस एक बार वो सत्ता से लड़ रहा था, और एक बार वो खुद सत्ता में था. नामी गिरामी के इस एपिसोड में सुनिए कहानी इंदिरा को मेंटर मानने वाले, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम, मांडा रियासत के राजा और भारत के 7वें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    30 min
  • बिस्मिल्लाह खान के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़ गया था अमेरिका?: नामी गिरामी, Ep 267
    देश में जब जब शहनाई का नाम लिया जाता है...नाम लिया जाता है बिस्मिल्लाह खां का. बिहार के डुमरांव में जन्में बिस्मिल्लाह ने कैसे शादियों में बजने वाले वाद्य यंत्र को दुनिया भर में ख्याति का पात्र बनाया? कान्हा ने बिस्मिल्लाह को कौनसा राग सिखाया? बनारस के घाट से उनके प्यार की क्या पराकाष्ठा रही? सुनिए नामी गिरामी में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.

    प्रड्यूसर: चेतना काला
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी.
    18 min
  • ‘गंगा, AMU, नफीसा’ का वो बेटा जिसने ज़िद्द करके लिखा 'महाभारत': नामी गिरामी, Ep 266
    एक लेखक जिसने ज़िद करके भारतीय टीवी जगत का सबसे पॉपुलर शो महाभारत लिखा, गरीब मुसलमानों का 'आधा गांव ' में मार्मिक चित्रण किया, लम्हे और गोलमाल समेत कई फिल्मों में शानदार डायलॉग लिखे, और उसूलों पर अड़कर अपने पिता के खिलाफ़ कम्युनिस्ट कैंडिडेट को चुनाव लड़वाया. सुनिए कहानी मशहूर लेखक और डायलॉग राइटर 'राही मासूम रज़ा' की ‘नामी गिरामी’ में.

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
    25 min
  • कम्युनिस्टों का वो मुख्यमंत्री जिसके राज में दरका 'लाल किला': नामी गिरामी, Ep 265
    आज नामी गिरामी में सुनिए कहानी उस शख्स की जिसने देखा बंगाल के औद्योगीकरण का सपना, जिसे संसद में कहा गया बेस्ट सीएम, जो नाटककार थे, कवि थे, गायक थे और भद्रलोक के भद्रपुरुष के नाम से मशहूर बंगाल की राजनीति में चर्चित भी थे. सुनिए कहानी बुद्धदेव भट्टाचार्या की.

    साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह
    22 min
  • मैच फ़िक्सिंग के तूफान से टीम इंडिया को बाहर निकालने वाला कोच: नामी गिरामी, Ep 263
    पिता से मिले क्रिकेट के पैशन को लेकर जिस खिलाड़ी ने दी भारतीय टेस्ट को शानदार पारी, अपने संयमित खेल और हिम्मती टेक्नीक के कारण जिसे कहा गया ‘Gutsy’ और ‘Great wall’, कैरिबियन तेज़ गेंदबाजों की खतरनाक गेंदो को झेलकर भी जिसने साबित किया अपना हुनर और वो खिलाड़ी जो मैच फिक्सिंग के तूफान के बीच साबित हुआ इंडियन टीम का लाइटहाउस. नामी गिरामी में आज सुनिए कहानी मशहूर इंडियन क्रिकेटर, नेशनल सिलेक्टर और कोच अंशुमान गायकवाड की.

    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    22 min
  • सबसे ताक़तवर सरकारी अफसर जिसने इंदिरा- अटल का पद्म पुरस्कार नकारा: नामी गिरामी, Ep 262
    फरवरी की ठंड में भूरे, बेजान, पत्ते चरमराते हुए शाख डाल से टूट रहे हैं. देश की जनता इंतज़ार में हैं, इंतज़ार सूरज की गर्म किरणों का, नई कोंपलों के फूटने का, सर्द रातों के अंत का. नेहरू और शास्त्री को गंवाने के बाद निगाहें इंदिरा पर हैं. 1967, रायबरेली में प्रचार करती इंदिरा. इंदिरा, जिन्हें अभी कुछ वक़्त पहले ही लोहिया ने संसद में गूंगी गुड़िया माना.... खत लिख रहीं हैं. ये खत लंदन में बैठे उस व्यक्ति के नाम लिखा जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में इंदिरा की राजनीति को आकार देने वाले हैं. वो शख्सियत जो खामोश इंदिरा को पाकिस्तान से लोहा लेने वाली दुर्गा बनाने वाले हैं. ये कहानी है भारत के सबसे प्रभावशाली नौकरशाह परमेश्वर नारायण हक्सर की. सुनिए सिर्फ 'नामी गिरामी' में

    प्रड्यूसर: चेतना काला
    साउन्ड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह
    18 min

About Naami Giraami

From the publisher's feed

Naami Giraami is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on biographies of influential and powerful people.

Audio packages on Stories and life journeys of famous personalities of India and around the…

More shows like Naami Giraami

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

5 Minute by Aaj Tak Radio

5 Minute

2 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

11 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners