News In Depth

News In Depth

By ABP Live PodcastsNews
Download on the App Store

News In Depth episodes

  • News In-Depth | जब मिल बैठे चार यार - अलग-अलग राज्यों के कोरोना वायरस वेरिएंट ?

    आज के News In-Depth के इस एपिसोड में विजय विद्रोही नहीं बल्कि अलग अलग राज्यों से अलग अलग वायरस करेंगे गुफ्तगू। गुफ्तगू होगी भारत की खस्ता हालत वाली स्वास्थ्य अवसंरचना से लेकर कुम्भ, चुनाव रैलियां और ईद पर। विद्रोही जी बताएँगे वायरस की शक्ल में कि कितना मज़ा आ रहा होगा वायरस को भारत में इस तरह खुलेआम घूमने में। सुनिए ये एपिसोड थोड़े अलग अंदाज़ में, विजय विद्रोही जी के साथ। 

    10 min
  • News In-Depth | आख़िर क्यों गुजरात के लोग पहुँच रहे हैं तबेले, लगा रहे हैं गोबर और गोमूत्र का लेप?

    आज के News In-Depth एपिसोड में विजय विद्रोही जी बात करेंगे एक अजीब चीज़ की जो हो रही है गुजरात में। गुजरात में लोग कोरोना से बचने के लिए पहुंच रहे हैं तबेले, लगा रहे हैं गोमूत्र और गोबर का लेप। आख़िर कैसे ये गलत ख़बर लोगों तक पहुँच रही है कि कोरोना इससे नहीं होगा। कैसे सत्तारूढ़ भाजपा के अपने नेता लिख रहे हैं भाजपा के बड़े नेताओं को। वो कह रहे हैं कि ऑक्सीजन नहीं है, दवाएं नहीं हैं। सुनिए ये एपिसोड

    10 min
  • News In-Depth | हार के भी जीतने वाले को ममता बनर्जी कहते हैं

    आज News In-Depth के इस एपिसोड में विजय विद्रोही जी बात करेंगे बंगाल चुनाव के बारें में, कैसे ममता  ने बंगाल तो जीत लिया लेकिन नंदीग्राम सीट हार गयी, क्या ममता का नंदीग्राम से चुनाव लड़ना सही फैसला था ? और क्या होता अगर ममता नंदीग्राम सीट जीत जाती और बंगाल हार जातीं, News In-Depth के आज के एपिसोड विजय विद्रोही जी इन्ही फैसलों पर चर्चा करेंगे

    11 min
  • News In-Depth| आख़िर क्यों टीका एक, रेट अनेक?

    आज News In-Depth के इस एपिसोड में विजय विद्रोही जी बात करेंगे कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोरोना के टीके को ले कर हो रही राजनीति के बारें में, कैसे एक टीके की कीमत केंद्र सरकार के लिए अलग है ,राज्य सरकारों के लिए अलग है और प्राइवेट अस्पतालों के लिए अलग है, जिस टीके को भारत सरकार ने महामारी  एक्ट के तहत इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए इजाज़त दी वो आख़िर मानवता के लिए है या मुनाफा कमाने के लिए ? टीको से जुड़े और भी सवाल-जवाब के लिए सुनिए News In-Depth का आज का एपिसोड विजय विद्रोही के साथ

    10 min
  • News In-Depth | आख़िर क्यों है जयपुर भारत में बाढ़ा-बंदी का गढ़?

    आज News In-Depth के इस एपिसोड में विजय विद्रोही जी बात करेंगे जयपुर, राजस्थान की। अमीर घरानों की शादियों के लिए मशहूर जयपुर में क्या चल रहा है? क्या कोरोना ने जयपुर में हो रहीं शादियाँ पर काली नज़र दाल दी है?

    असम के कुछ विधायक हाल ही में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बने एक होटल में ठहरे थे। ये एक अलग सियासी मसला है। जब-जब जयपुर में विधायक भेजे गए हैं तब-तब सरकारें बनती रहीं हैं या फिर बचती रहीं हैं। राजनीति की राजनीति और पर्यटन का मज़ा अलग से, मुफ्त में। कई बार सियासत बानी और बिगड़ी है जयपुर में। आज सुइये इसके पीछे की वजह, विजय विद्रोही के साथ News In-Depth में

    14 min
  • News In-Depth | कैसे एक लीक न हुई ख़बर को भी लीक हुई ख़बर बता दिया जाता हैं?

    आज के News In-Depth के एपिसोड में विजय विद्रोही बात करेंगे सोशल मीडिया नेताओ पर किस तरह से असर करती है , कैसे एक नेता के भाषण और बयान को तोड़ा और मरोड़ा जाता है।  कैसे नेता सच को झूठ और झूठ को सच साबित करने में उस्ताद होते  हैं।  कैसे एक लीक न हुई ख़बर को भी लीक हुई ख़बर बता दिया जाता हैं, जानेंगे ये सब, News In-Depth  में।

    11 min
  • News In-Depth | क्यों चाहते हैं PM मोदी भारत की सरज़मीं पर चीता की वापसी?

    आज के News In-Depth का एपिसोड है राजनीती से ज़रा हट के। विजय विद्रोही आज बात करेंगे चीता की। कैसे चीता हमेशा से लोगों के मन को रिझाता आया है।  इंदिरा गांधी भी अपने समय में भारत में दोबारा चीता बसाना चाहती थीं। और अब मोदी सरकार भी यही चाह रही है। कैसे चीता कई लोगों के लिए उनकी रोज़ी-रोटी भी हुआ करता था। कैसे जंगलों की रौनक हुआ करता था और फिर बहुत ही तेज़ी से चीता endangered species में आने लगा और फिर भारत से लुप्त हो गया।

    क्यों है आज हमें चीता की ज़रूरत, क्या सरकारों को भी दिखता है चीता में फायदा? क्या चीता भारत की सरज़मीं पर वापस लौट सकेगा? जानिए इस एपिसोड में विजय विद्रोही जी के साथ।

    9 min
  • News In-Depth | Electoral Bonds: पारदर्शिता के नाम पर क्या हो रहा है धोखा?
    आज के News In-Depth एपिसोड में विजय विद्रोही बात करेंगे चुनावी चंदे की। कैसे आता है चुनाव में चंदा, कितना भ्रष्टाचार या पारदर्शिता है इस चंदे में। क्या  Electoral Bonds और कैसे असर डालते हैं ये देश के चुनावों पर , जानेंगे ये सब, News In-Depth  में।
    9 min
  • News In-Depth | मुंबई में सियासत, पैसा, नशा और चोर-सिपाही के गठजोड़ का खेल
    आज News In-Depth में विजय विद्रोही मुंबई पुलिस, माफिआ, पैसा, नेता, राजनीती की बात करेंगे, कुछ जानी-मानी सच्ची कहानियों के साथ। Vohra Committee के अंदर ज़िक्र किए  गए Drug Mafia इक़बाल की मदद कैसे Anti Narcotics Cell के DCP ने की, सुनिए पूरा एपिसोड विजय विद्रोही के साथ|
    9 min
  • News In-Depth | क्या घायल शेरनी का अवतार Mamata Banerjee को जिता पाएगा ये चुनाव?

    आज News In-Depth के एपिसोड में विजय विद्रोही बात करेंगे घायल शेरनी यानी कि ममता बनर्जी की। विजय जी इस शब्द के मायने बताएंगे ममता के जीवन में। वो बताएंगे कि ममता का सबसे पहली बार कैसे एक धरने में अपमान हुआ था, शेरनी को घायल किया गया था और फिर वो गरज कर 4 साल बाद बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं। इस बार भी ममता कह रहीं हैं कि उन्हें घायल किया गया है और वो दोबारा मैदान में आके गरजेंगी।

    देखना दिलचस्प होगा कि उनका voter अंत में किसे वोट देता है। बंगाल के चुनावी रंग जानने के लिए सुनें आज का हमारा News In-Depth, विजय विद्रोही जी के साथ।

    8 min

About News In Depth

From the publisher's feed

As the name suggests, we give you the big story of the day, with an in-depth analysis of the same. Tune in to News In-Depth with Vijay Vidrohi to know every fact that you want to know about the…

More shows like News In Depth

Car mein Patrakar by ABP Live Podcasts

Car mein Patrakar

0 Listeners

Reverse Gear by ABP Live Podcasts

Reverse Gear

0 Listeners

Khel is Well by ABP Live Podcasts

Khel is Well

0 Listeners

FYI - For Your Information by ABP Live Podcasts

FYI - For Your Information

0 Listeners

Mujhe Mehsoos Hua by ABP Live Podcasts

Mujhe Mehsoos Hua

0 Listeners