
Sign up to save your podcasts
Or


In this episode of Bolti Kahaniyan, Swati Kashyap narrates a transcreation of Maitri Pushpa's story ‘Tum Kiski Ho Binni?’. When Binni's mother becomes pregnant after having given birth to two girls, everyone believed that it would be a boy but instead, it was Binni. This is what happened next.
In this series, we bring you gender stories from Hindi fictional world. These stories have been used in facilitation by various gender groups, and are also great conversation starters for difficult, tricky and conflicting issues that emerge while working with communities.
इस नए एपिसोड में स्वाति कश्यप से सुनिए सुप्रसिद्ध लेखक मैत्रयी पुष्पा की कहानी ‘तुम किसकी हो बिन्नी’ का भावात्मक रूपांतरण. दो लड़कियों के पैदा होने के बाद जब बिन्नी की मां तीसरी बार गर्भवती हुईं तो सबको पक्का यकीन था कि इस बार लड़का ही होगा, मगर हो गई बिन्नी! उसके बाद क्या हुआ सुनें इस कहानी में.
बोलती कहानियां में हर बार हम लेकर आते हैं जेंडर पर एक नई रोचक कहानी. हिंदी साहित्य के विशाल भंडारे से चुनकर निकाली गई इन कहानियों को जेंडर कार्यशालाओं में सुनाया जा सकता है, जहां गंभीर एवं जटिल विषयों पर बातचीत के लिए ये कहानियां सहायक का काम करती हैं.
In this episode, Virginia Woolf's A Room Of One's Own travels to the tehsil of Ajmer, Kekri in Rajasthan, and meets Annu, a 31-year-old woman who gives it her own meaning. What does this room look like today? Annu talks about being ekal (single) in her room on a terrace, where she embarks on building a relationship with herself and her small town, more romantic and introspective than any other relationship she has been in.
Annu's every day in this room, through the lens of a single woman, is poetic. She says 'Ek hi kamre mein maine bahut jagah bana li hai (I have made a lot of space in my one room)' and then takes us to multiple spaces she inhabits in a single day. What does it mean to have a space for yourself in the kasbah of Kekri? Tune in as Annu takes us to her land—bhaavnagari—the city of feelings.
Artwork by Nandini Moitra
Sound track: Bhaavnagri by Anahita
एकल इन द सिटी के इस तीसरे एपिसोड में मिलिए अनु से जो छत पर बने अपने कमरे से हमारा परिचय करवाती हैं. आज से करीब 76 साल पहले वर्जिनिया वुल्फ ने अपने लेख ‘अ रूम ऑफ़ वन्स ओन’ में लिखा था कि रचनात्मक रचने के लिए लड़कियों और महिलाओं के पास अपना एक कमरा होना चाहिए. किसे पता था कि अजमेर जिले के केकड़ी गांव में 31 साल की अनु उस ‘अपना एक कमरा’ को इतने सम्मान के साथ चरितार्थ कर रही होगी.
इस एपिसोड में अनु, अपने कमरे को एक दोस्त, परिवार के एक सदस्य की तरह देखती हैं. “मैं सुबह 5.30 बजे उठ जाती हूं. मुझे सुबह कटोरी में चाय पीना बहुत अच्छा लगता है. ये मोमेंट मेरी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में सबसे अहम है.” क्या आपने कभी सोचा है कि एकल लड़की के लिए चाभी का गुच्छा उसके अस्त्र-शस्त्र हो सकते हैं? कैसा होता है एकल होना? पडोसियों और दूसरे लोगों की नज़र में एकल लड़की या महिला जहां सवालों की लड़ी होती हैं, वहीं खुद के लिए उनके कई सवाल सुलझते जाते हैं. कैसे? आइए इस पॉडकास्ट के ज़रिए अनु के साथ उसकी भावनगरी में घूमते हुए इस गुत्थी के धागे साथ मिलकर खोलते हैं.
आवरण : नंदिनी मोइत्रा
संगीत: भावनगरी
गायन: अनाहिता
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
What does it mean to be a single woman, when it’s not in a metropolis? What are the experiences of being single, without the romanticisation of the urban? What is the nature of singlehood that may not yet be defined, but may be as rich as life itself? How single women make their homes and live and love in smaller towns and villages, is what we set out to document in Ekal in the City. We explore different kinds of ekal - being single - to celebrate life in its many ways of being.
In the second episode of the series, Madhuri talks to two single women from Uttar Pradesh - Seema, a 27 years old journalist from Banda who works for a Hindi Digital News Channel - Bharat 1 News and Shabo, a 28 years old mobiliser in Vanangana, a rural community based women's rights collective, located in Bundelkhand and who is also an informal worker, working part time in the pad-making factories. They tell us how they found a family of ekal in the city. Exploring natal family violence, divorce, finding of community and sisterhoods in the bylanes of Bundelkhand, this episode looks at what may emerge from violent histories for women, and often, the answers may be as surprising as the women themselves.
एकल इन द सिटी के दूसरे एपिसोड में माधुरी की मुलाक़ात उत्तर-प्रदेश में रहने वाली दो एकल महिलाओं से होती है. 27 वर्षीय सीमा, बांदा की रहने वाली हैं. वे पेशे से पत्रकार हैं और एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ चैनल - भारत 1 न्यूज़ - के साथ काम करती हैं, वहीं 28 साल की शब्बो, बुंदेलखंड स्थित महिला अधिकार समूह 'वनांगना' की कार्यकर्ता हैं. वे संस्था के काम के बारे में लोगों को बताने एवं उन्हें संस्था से जोड़ने का काम करती हैं. दिन में कुछ घंटे वे एक सैनिटरी पैड बनाने वाली फैक्ट्री में भी काम करती हैं. इस एपिसोड में शब्बो और सीमा, दोनों ही खुलकर अपनी बातें साझा कर रही हैं. वे बताती हैं कि कैसे उन्हें शहर के भीतर एकल परिवार मिला. बुंदेलखंड में जन्म लेने से लेकर वहां की गलियों में बड़े होने, पारिवारिक हिंसा की क्रूरता को झेलने से लेकर तलाक़ से गुज़रने के बाद एक समुदाय में आपसी बहनापे को पाना, यह एपिसोड उन घटनाओं का दस्तावेज़ है जो महिला हिंसा से जुड़ती हैं. ये कहानियां हमें बताती हैं कि महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के तार इतिहास की गलियों से होते हुए किस नए रुप में सामने आते हैं. अक्सर, इसकी पड़ताल से निकलने वाले जवाब हम महिलाओं को भी चौंका जाते हैं. आइए मिलकर सुनते हैं सीमा और शब्बो की कहानी.
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
पटना में रहनेवाली स्वाती को कहानियां सुनना-सुनाना पसंद है. वे रोज़मर्रा की ठेठ कहानियों को अपने बिहारी तड़के के साथ हमारे सामने ला रही हैं. स्वाती इन कहानियों के ज़रिए कुछ बेड़ियों को टटोलती हैं और उन्हें चुनौती देती हैं. पटनावाली की तीसरी क़िस्त में स्वाती हमें सुना रही हैं कहानी घर घर की. इस कहानी के लिए चित्रांकन आकृति अग्रवाल ने किया है.
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/mestion.
What does it mean to be a single woman, when it’s not in a metropolis? What are the experiences of being single, without the romanticisation of the urban? What is the nature of singlehood that may not yet be defined, but may be as rich as life itself? How single women make their homes and lives and loves in smaller towns and villages, is what we set out to document.
In the first episode of the series, we bring to you a conversation between two types of 'singlehood'—a 25-year-old Madhuri from Delhi in the middle of her endless flat hunting, takes a train to partake a slice of ekal from 40-year-old Shabina in Banda, Uttar Pradesh. They roam the streets of Banda, a former gun town, and say things to each other that they may have only thought of before. What emerges is a tapestry of wonder and doubt, of curiosity and gumption, in an open-ended relationship of two single women with themselves, and their cities.
महानगरों या बड़े शहरों से दूर किसी सुदूर इलाके में एकल महिला होने के क्या अर्थ हैं? शहरों की रुमानियत से दूर ऐसी जगहों पर एक महिला के अकेले रहने के अनुभव कैसे होते हैं? कोई एकल क्यों होता है? कौन से शब्द हैं जो इसे परिभाषित करते हैं? क्या यह संपूर्ण जीवन है या जीवन का एक हिस्सा? छोटे शहरों या गांवों में अकेले रहने वाली महिलाओं का जीवन कैसा होता है? घर और प्यार के इर्द-गिर्द वे अपना संसार कैसे रचती हैं, इन पहेलीनुमा सवालों को सुलझाने के लिए कई गांवों और शहरों की यात्राएं कर, हम एकल महिलाओं की कहानियां आपके लिए लेकर आए हैं.
इस सीरीज़ के पहले एपिसोड में शहर और गांव एक दूसरे के साथ-साथ चलते हैं. 25 साल की माधुरी, महानगर में मेट्रो, ऑटो, कैब की सवारी करती, इधर-उधर भटक रही हैं ताकि उन्हें रहने के लिए एक फ्लैट मिल सके. इसी बीच काम के सिलसिले में उन्हें महानगर से बाहर जाना पड़ता है, अपनी भटकन को अपने बैग में पैक कर वे पहुंच जाती हैं उत्तर प्रदेश के बांदा इलाक़े में जिसे कभी ‘बंदूकों का नगर’ कहा जाता था. वहां, माधुरी की मुलाक़ात शबीना से होती है. शबीना की उम्र 40 साल है और वे इस कस्बे में कई सालों से अकेले रह रही हैं. अब, अपने-अपने अनुभवों के साथ दोनो बांदा की सड़कों पर घूम रही हैं. इस समय वे एक-दूसरे को ऐसी बातें बताती हैं जिनके बारे में शायद ख़ुद भी उन्होंने इससे पहले कभी सोचा नहीं था. इन अनुभवों में क्या-क्या छुपा है? शायद आश्चर्य, या संदेह, या फ़िर जिज्ञासाएं या कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी न सुना न जाना हो! आइए सुनते हैं अपने-अपने शहरों के साथ इन दोनों एकल महिलाओं के रिश्ते और उनके किस्से...
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
एक शहर में जाने कितने क़िस्से होते हैं! कुछ क़िस्से हममें होते हैं और कुछ क़िस्सों में हम होते हैं. पटना में रहनेवाली स्वाती को कहानियां सुनना-सुनाना पसंद है. वे रोज़मर्रा की ठेठ कहानियों को पटनहिया अंदाज में सजाकर हमारे सामने ला रही हैं. स्वाती इन कहानियों के ज़रिए कुछ बेड़ियों को टटोलती हैं और उन्हें चुनौती देती हैं. पटनावाली की दूसरी क़िस्त में स्वाती हमें मिला रही हैं ‘संस्कारानंद’ से जिनकी तर्क-विद्य़ा से आपके भी होश उड़ जाएंगें. एक ट्रेनिंग के दौरान 16 साल के लड़के से हुई मुलाक़ात और उसकी परेशानी का कारण जानने के बाद यह कहना अतिश्योक्ति नहीं कि महिलाओं को अपनी पसंद का कपड़ा पहनने, बाल कटवाने या कहीं आने जाने जैसी छोटी-छोटी आज़ादियों के लिए कई सवालों का जवाब देना पड़ता है. तो सुनिए संस्कारानंद की परेशानी पर पटनावाली ने क्या जवाब दिया - सुनकर आप भी कहेंगे, ये केवल पटनावाली की कहानी नहीं, हम सभी की कहानी है...पेश है कहानी बलकट्टी परकट्टी.
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
We are turning an inward eye to look at our mental experiences, and how they intersect with societal structures. In an attempt to move away from pathological and clinical readings and move towards lived experiences, our podcast series Mann Ke Mukhaute interweaves fictional stories and experiential voice notes. We have tried hard and not been able to find the English word for ‘mann’ - the Hindi word that brings together brain, mind and heart, and hints at an intuitive inner truth.
In the third episode of this podcast series, we address Care Work. Care Work is finally being recognised as emotional and physical labour, and its deep connection with gender are being investigated academically and socially. But what do caregivers themselves think of their work? We talked to Meena, Parmeshwar, Anna, Neelima and Bindu about their role as caregivers, and they looked around and said: “Yeh sab saaf rakhna, yaha se hum shuru karte hai par safai dikhti kahan hai!’” [It starts with keeping everything clean, but the cleanliness never shows.] Who is expected to take care and what happens to their mental health? What is the language of their mann as they take on this work? Does a gendered and caste-ist lens prescribe the role of care-giving to some people and not to others?
We explore these questions with the story Maine Saaf Kiya Tumhara…- a transliteration of the original story I Cleaned the - by Kanya D'Almeida, published in Granta. This story received the 2021 Commonwealth Short Story Prize.
मानसिक स्वास्थ्य के तयशुदा खांचे से बाहर निकल, उसे आपबीती और जगबीती के अनुभवों एवं कहानियों के चश्मे से समझने की एक महत्वाकांक्षी पहल "मन के मुखौटे" के ज़रिए हम एक बार फ़िर वापस मानसिक स्वास्थ्य की तरफ़ मुड़कर देख रहे हैं.
इस पॉडकास्ट सीरीज़ के नए एपिसोड में हम देखभाल से जुड़े मुद्दों पर सवालों और अनुभवों के ज़रिए इसे समझने का प्रयास कर रहे हैं. देखभाल के काम को लेकर हमारे बीच इतनी समझ तो बन चुकी है कि इसमें जितना शारीरिक श्रम लगता है उससे कहीं ज़्यादा मानसिक श्रम भी शामिल है. साथ ही जेंडर से जुड़े इसके गहरे रिश्ते की पड़ताल सामाजिक और अकादमिक दोनों ही तरीकों से की जा चुकी है. सवाल यह है कि किसी की देखभाल करने वाले ख़ुद अपने काम को कैसे देखते हैं? हमने मीना, परमेश्वर, एना, नीलिमा और बिंदु से बात कर उनसे इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “ये सब साफ़ रखना, यहां से हम शुरू करते हैं पर सफ़ाई दिखती कहां हैं?” किसी के देखभाल की अपेक्षा किससे की जाती है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है? बुरी तरह से थकान और निराशा के अलावा देखभाल करने वालों का मन कौन सी भाषा कहने की कोशिश करता है? इस काम में जाति और जेंडर की क्या भूमिका है? क्या ये काम सभी के लिए सामान्य है या किसी ख़ास जाति और जेंडर से जुड़े लोगों के ज़िम्मे ये काम आता है? मन के मुखौटे के तीसरे एपिसोड – ‘मैंने साफ़ किया तुम्हारा…’ में हम एक नई कहानी के ज़रिए उन लोगों को भी सुनेंगे जो देखभाल के काम में लगे हुए हैं. उनके अनुभवों के ज़रिए हम इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे.
'मैंने साफ़ किया तुम्हारा...' कहानी मूलत: अंग्रेजी कहानी 'आई क्लीन द-' का हिन्दी अनुवाद है. यह कहानी ग्रांटा वेबसाइट पर प्रकाशित हो चुकी है. इसका हिंदी अनुवाद माधुरी आडवाणी ने किया है. इस स्टोरी को 2021 कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
पटना में रहनेवाली स्वाती को कहानियां सुनना सुनाना पसंद है. वे रोज़मर्रा की ठेठ कहानियों को अपने बिहारी तड़के के साथ हमारे सामने ला रही हैं. स्वाती इन कहानियों के ज़रिए कुछ बेड़ियों को टटोलती हैं और उन्हें चुनौती देती हैं. बिहार में अक्सर जब कोई लड़की ब्याह कर ससुराल आती है तो वो जया, सुषमा, अनीता के नाम से नहीं पहचानी जाती बल्कि वो दरभंगा वाली, मुज़फ्फरपुरवाली, बेगूसराय वाली पटनावाली जैसे नामों से जानी जाती हैं. सिर्फ़ नाम ही नहीं कई बार मर्ज़ी से बाहर घूमनेवाली औरतों को परकट्टी, बलकट्टी जैसे नामों से नवाज़ा जाता है. संस्कारों और रीति रिवाजों को न मानने वाली औरतें हमारे समाज में कोई रहस्यमयी गुत्थी की तरह चर्चा का विषय होती हैं. इन्हीं रहस्यमयी चरित्रों से जुड़े क़िस्सों और चहमीगोईयों के लिए पटनवाली के साथ बने रहिए.
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
When going into the cinema turned into clicking through OTT platforms during the pandemic, we adapted to the 1920 x 1080 screen size and relegated the good ol' Talkies to nostalgia. But cinema is not only a medium for story-telling, is it? It also stands as a character, bearing witness to a changing city—who enters, who leaves mid-way, and who stays. Gulabi Talkies, Vaidehi's story in Kannada, tells the story of a single-screen theatre in a small town shaking up women's lives like a storm in a tea-cup. Through the character of Lillibai, a midwife turned gatekeeper of the Talkies, the theatre births for women a new understanding and identity, just like a midwife does. In this episode, the story has been transliterated in Hindi with a musical imagination of dialogues and tracks from 1970s/1980s Bollywood cinema that invoke our collective sheher, kasbah, and gaon. Tune into the story to meet these women at Gulabi Talkies. Lillibai is already at the gate.
महामारी की वजह से जब हमारे थियेटरों पर ताले जड़ गए तो हमने उनकी याद में अपने को 1920X1080 के टीवी स्क्रीन में समेट पर ऑनलाइन डिजिटल फ़िल्मों और सीरियलों में ख़ुद को डुबो लिया. लेकिन, एक सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, सिंगल स्क्रीन पर्दे की किसी शहर के बनने में क्या भूमिका होती है? क्या ये सिर्फ़ बड़े पर्दे पर किसी कहानी को हमारे लिए जीवित भर करते हैं या ये शहर के भीतर रह रहे किरदारों की ज़िन्दगियां भी बदलते हैं. कन्नड़ कहानी गुलाबी टॉकीज़ इस जिज्ञासा का बहुत मार्मिक ढंग से जवाब देती है. लेखक वैदेही की इस कहानी का हिन्दी अनुवाद कर इसे निरंतर रेडियों के ज़रिए हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. यह कहानी एक सिंगल स्क्रीन पर्दे के पीछे की कहानी है जिसने उस छोटे से कस्बे की औरतों की ज़िन्दगी में रातों-रात ही तहलका मचा दिया. कहानी की मुख्य किरदार लिलीबाई – जो एक दाई का काम करती-करती थियेटर के गेटकीपर का काम भी संभालने लगती है - की कहानी में थियेटर उसी तरह नए रूप में जन्म लेता है जैसे एक दाई की ज़िन्दगी में कोई नया बच्चा पैदा होता है. निरंतर रेडियो के लिए इस कहानी को हिन्दी में रूपांतरित करते हुए इसमें 1970-80 के दौर की अनुभूतियों को हिन्दी गानों के ज़रिए वैसा का वैसा भाव देने की कोशिश की गई है जिससे एक शहर या कस्बा हमारे सामने जीवित हो उठता है. तो फौरन ही इस कहानी को सुनें... लिलीबाई तो पहले से गेट पर खड़ी आपका इंतज़ार कर ही रही है.
The Third Eye is a bilingual feminist learning platform for educators, teachers, grassroots workers, policymakers, researchers, youth and communities in rural, semi-urban and urban India.
द थर्ड आई, जेंडर, यौनिकता, हिंसा, टेक्नोलॉजी और शिक्षा पर काम करने वाली एक नारीवादी विचारमंच (थिंकटैंक) है. यह शिक्षाविदों, अध्यापकों, ज़मीनी स्तर पर काम करने वालों, नीतिकारों और शोधकर्ताओं के लिए सामग्री उपलब्ध करवाती है. यह गांवों, शहरों एवं छोटे क़स्बों में बसने वाले शिक्षार्थियों के लिए नारीवादी नज़रिए से सीखने-सिखाने का प्लेटफ़ार्म भी तैयार करती है.
---
Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
In the third episode of the series Bolti Kahaniyan, we bring to you the story—Aate Sane Haath written by Dr. Kusum Viyogi and published by Muhim prakashan.
Everyone has the Right to Education, but what difficulties does a girl face in order to complete her education?
बोलती कहानियां के इस एपिसोड में अनीता से सुनिए कहानी ‘आटे सने हाथ’. डॉक्टर कुसुम वियोगी द्वारा लिखित ये कहानी मुहिम प्रकाशन की किताब समकालीन दलित कहानियां में प्रकाशित हुई थी और इसका ये भावात्मक रूपांतरण निरंतर ट्रस्ट की पत्रिका ‘आपका पिटारा’ से लिया गया है.
शिक्षा का अधिकार सबको है मगर एक लड़की को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए क्या-क्या मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं? आइए इस कहानी के ज़रिए जानते हैं.
From the publisher's feed
At our Learning Lab, we believe that drawing upon lived experience to create narratives, is a way of exercising agency as a marginalised person whose voice is rarely heard — and rarely deemed…
These stories have emerged slowly, fermenting over a steady process of intensive mentoring that starts in one of our writing workshops. Staged on the ground of the everyday, they feature offbeat narrative styles, sometimes bringing you characters like Patnewali (from Patna!) and Achuki from Marwad, sometimes a caseworker’s diary, and sometimes a hushed voice telling you a secret.
If our stories leave you with a thought to express or the need to scribble, write to us at [email protected]. For more such narratives, come find us at thethirdeyeportal.in and thethirdeyehindi.in.
द थर्ड आई की लर्निंग लैब में, हम मानते हैं कि हाशिए की आवाज़ें, जिन्हें शायद ही कभी सुना जाता है या रचनात्मक माना जाता है, ये तभी सुनी जा सकती हैं, जब ये आवाज़ें अपनी कहानी खुद कहें. लेकिन ये कहानियां आसानी से जन्म नहीं लेतीं, बल्कि धीरे-धीरे एक खमीर बनने की प्रक्रिया में तैयार होती हैं, जो लेखन कार्यशालाओं और गहन मार्गदर्शन से संभव होती है. इन्हीं कहानियों को, इस रचनात्मक एजेंसी की झलकियों को, उन खोजों को जो लोगों ने अपनी स्मृतियों में उतरकर की हैं, इन्हें हम पॉकेट-साइज़्ड स्टोरीज़ (Pocket Sized Stories) के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं.
‘रोज़मर्रा’ की ज़मीन पर टिकी ये कहानियां ज़्यादातर उन आवाज़ों को सामने लाती हैं, जो पहली बार अपनी कहानी कह रही हैं. ये आवाज़ें अपनी अनोखी कथन शैलियों से भरी हैं. कभी ये कहानियां शिक्षा पर होती हैं, जिन्हें हम कहते हैं ‘श से शिक्षा’; कभी कोई धीमी सी आवाज़ अपने यौन अनुभव का कोई रहस्य बताती है. कभी आप ‘पटनेवाली’ की आवाज़ में ठेठ बिहारी अंदाज़ में पितृसत्ता को चुनौती देती कहानियां सुनते हैं तो कभी मारवाड़ की ‘अचूकी’ राजस्थान के घरों की झलकियां दिखाती है. इन सबके बीच उत्तर-प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में हिंसा के मामलों पर काम करती हमारी केसवर्कर अपनी डायरी के पन्नों को पलटते हुए सुनाई देती हैं. हर कहानी आपको चौंकाएगी और एक ऐसी सोच के साथ छोड़ जाएगी, जिसे आप शायद लिखना या साझा करना चाहें.तो, हमारे साथ इन कहानियों के साथीदार बनिए. निरंतर रेडियो पर सुनिए पॉकेट-साइज़्ड स्टोरीज़ और अपने विचार हमें [email protected] पर लिख भेजिए. आप इन ऑडियो कहानियों को हमारी वेबसाइट https://thethirdeyehindi.in/ और https://thethirdeyeportal.in/ पर सुन सकते हैं.