NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 379: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीज़न और फ़िल्म अभिनेता नेताओं के किरदार में

    एनएल चर्चा में इस हफ्ते बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट रिवीज़न और स्मृति ईरानी द्वारा राजनीति से ली गई फिल्मी दुनिया की तरफ करवट को लेकर विस्तार से बात हुई. 

    इसके अलावा गुजरात में एक पुल ढहने से 15 लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश में गैर सनातियों को कांवड़ियों के रास्ते से हटाने के मिशन पर निकला तथाकथित बाबा, मुंबई आतंकवादी हमले में तहव्वुर राणा के खिलाफ एनआईए द्वारा पहली चार्जशीट दाखिल, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिट भट्टाचार्य का  आरोप- बंगाल राजनीतिक हिंसा में 90% मुसलमानों की मौतें हुई, पुणे के पाडे गांव में मुसलमानों को पलायन के लिए किया जा रहा मजबूर, रूस द्वारा यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त कर लगाने की दी धमकी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार उमेश रॉय और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से एडिटर इन चीफ रमन किरपाल और शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 

    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बिहार, डाटा और दस्तावेज़ों के मामले में सबसे अंतिम स्थान पर रहने वाले राज्यों में से है, जो सूची चुनाव आयोग ने दी है उन दस्तावेज़ों की पहुंच बहुत कम लोगों तक है.”इस मुद्दे पर रमन कहते हैं, “बिहार में चुनाव होने जा रहा है और आपने एक महीना दिया है डॉक्युमेंट्स जमा करने का और अगस्त में सूची भी आ जाएगी, विशेष तौर पर एक ऐसे राज्य में जहां यह भी नहीं पता कि लोग तकनीकी रूप से कितने सक्षम हैं और आपने कोई कारण भी नहीं दिया.”


    सुनिए पूरी चर्चा - 


    टाइमकोड्स


    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    06:55 - सुर्खियां

    17:10 - बिहार वोटर लिस्ट रिविज़न 1:05:10 - सब्सक्राइबर्स के पत्र     

    1:09:55 -  फ़िल्म अभिनेता नेताओं के किरदार में 01:26:18 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : आशीष आनंद 

    संपादन: आशीष आनंद

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 37 min
  • छोटी चर्चा Episode 378

    एनएल चर्चा में इस हफ्ते पुरी में जगन्नाथ मंदिर की वार्षिक रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ और प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा को लेकर विस्तार से बात हुई.




    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    16 min
  • छोटी चर्चा Episode 377

    एनएल चर्चा में इस हफ्ते साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की 50वीं सालगिरह और महाराष्ट्र राजनीति में चुनावी धांधली को लेकर उठते सवालों पर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान इंडियन एक्सप्रेस के वरिष्ठ सह संपादक संतोष सिंह, और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर सुमेधा मित्तल, स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    18 min
  • छोटी चर्चा Episode 376

    इस हफ़्ते चर्चा में ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध, G-7 सम्मेलन और ट्रंप की पाकिस्तानी सेना प्रमुख से मुलाक़ात जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफेसर अनुराधा चेनॉय और स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रबंध संपादक मनीषा पाण्डे और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    13 min
  • छोटी चर्चा Episode 375

    इस हफ़्ते चर्चा में गुजरात में हुए एयर इंडिया विमान हादसे, पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन, भीषण गर्मी के कहर और उससे उपजी समस्याओं और राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.  


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, मोगांबे इंडिया के वरिष्ठ संपादक कुंदन पांडेय और ईस्ट मोजो के कार्यकारी संपादक अमित कुमार शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    17 min
  • छोटी चर्चा Episode 374

    इस हफ़्ते चर्चा में प्राइड मंथ के आलोक में एलजीबीटीक्यू समुदाय की हालिया स्थिति और पूर्वोत्तर भारत में हर साल बनते बाढ़ के हालातों पर बात हुई. 


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान क्वीरबीट के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक अंकुर पालीवाल और वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    15 min
  • एनएल चर्चा 374: प्राइड मंथ के बीच एलजीबीटीक्यू समुदाय के हालात और पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का असर

    इस हफ़्ते चर्चा में प्राइड मंथ के आलोक में एलजीबीटीक्यू समुदाय की हालिया स्थिति और पूर्वोत्तर भारत में हर साल बनते बाढ़ के हालातों पर बात हुई. इसके अलावा मद्रास हाईकोर्ट द्वारा समलैंगिक (एलजीबीटीक्यू) समुदाय को परिवार बनाने की अनुमति देना, पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ जैसी स्थिति से असम सबसे अधिक प्रभावित, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में करीब 11 लोगों की मौत और 56 घायल, गृह मंत्रालय द्वारा भारत में जातिगत जनगणना की घोषणा और भारत में फिर से कोविड के मामलों में बढ़ोतरी जैसी खबरें भी हफ्तेभर सुर्ख़ियों में रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान क्वीरबीट के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक अंकुर पालीवाल और वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया. एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के हाशिए पर होने और उनकी हालिया स्थिति को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “एक बात बार बार मेरे सामने आई कि पश्चिमी देशों में इस समय एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर घोर विरोध की लहर है लेकिन भारत भले ही पीछे हो पर वो सही रास्ते पर है. तो सबसे पहले मैं यही जानना चाहूंगा कि यह बात कहां तक सही है?”


    इस विषय पर अंकुर कहते हैं, “अगर हम पिछले कई सालों से तुलना करें तो अभी चीजें बेहतर हैं और वही बेहतरी सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है. वहीं कई संस्थाएं आज भी उनके आरक्षण, परिवार बनाने, और भेदभाव जैसे जमीनी मुद्दों को उठा रही हैं. साथ ही अगर आप पश्चिमी देशों में इस समुदाय को लेकर विरोध से भारत की तुलना करेंगे तो यहां स्थिति कहीं ज्यादा बेहतर है.”


    सुनिए पूरी चर्चा- 


    टाइमकोड्स- 


    00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना 

    03:45 - सुर्खियां 

    10:21 - मद्रास हाईकोर्ट द्वारा एलजीबीटीक्यू को परिवार बनाने का अधिकार

    46:47 - सब्सक्राइबर्स के पत्र

    48:47 - पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का असर

    1:06:22 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी 

    प्रोड्यूसर: आशीष आनंद, तीसता रॉय चौधरी

    संपादन: आशीष आनंद

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 12 min
  • एनएल चर्चा 373: अमेरिका में ट्रंप के खुलते पत्ते और मौसम के बिगड़ते समीकरण

    इस हफ़्ते चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों और पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन, असमय बारिश और तापमान में आई कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.  

    इसके अलावा न्यूयॉर्क के कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ पर लगाई रोक, ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर 15 प्रतिशत तक रोक लगाने की मांग की, एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दिया इस्तीफ़ा, दिल्ली की एक अदालत ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो के मामले को बंद करने की दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार किया, एफसीआरए के नियमों में हुआ बदलाव, भारत और कई अन्य देशों में कोविड के मामले बढे, बीते रविवार और सोमवार मुंबई में हुई भयंकर बारिश, दिल्ली में पिछले 15 सालों में सबसे ठंडा मई का महीना रहा और अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रक़ैद की सज़ा आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहइस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार एमके वेणु और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन सेटलमेंट के डीन जगदीश कृष्णास्वामी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 

    अमेरिका में ट्रंप के फैसलों से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “अमेरिका में बड़ी उथल पुथल मची है, एक तरफ ट्रंप ने स्टूडेंट वीज़ा पर रोक लगा दी है और दूसरी तरफ ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ योजना पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. इसके क्या नतीजे हो सकते हैं भारत के नज़रिए से?इस विषय पर वेणु कहते है, “ट्रंप ने जो इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया है और पूरी दुनिया के देशों पर टैरिफ लगाया है, उस पर कोर्ट ने कहा है आप ये नहीं कर सकते कि पूरी दुनिया को एक तरफ से टैरिफ लगा दें. ट्रंप ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.”


    सुनिए पूरी चर्चा- 


    टाइमकोड्स- 


    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 05:30 - सुर्खियां 

    15:40 - अमेरिका में चल रही उथल-पुथल  

    57:25 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    1:13:20- मौसम का बिगड़ा समीकरण  01:38:41 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोड्यूसर: आशीष आनंद 

    संपादन: आशीष आनंद 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 45 min
  • एनएल चर्चा 372: विदेश नीति की चुनौती और गाज़ा का संकट


    इस हफ़्ते चर्चा में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति और गाज़ा का ताजा हालातों पर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और द हिंदू के सीनियर असिस्टेंट एडिटर कल्लोल भट्टाचार्य शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.



    ”सुनिए पूरी चर्चा-

    टाइमकोड्स-


    00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना


    02:09 - सुर्खियां


    11:40 - ग़ाज़ा के बिगड़ते हालात


    23:57- भारतीय नेताओं का विदेश दौरा


    01:20:48 - सब्सक्राइबर्स के पत्र


    01:41:41 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    शार्दूल कात्यायन 

    न्यूज़लॉन्ड्री परगौरव आर्य की प्रोफाइल

    वीडियो - हाउ वन कंपनी सेक्रेटली पॉइज़ंड द प्लेनेट डाक्यूमेंट्री - सीक्रेट पाकिस्तान

    किताब - शाल वनों का द्वीप


    आनंद वर्धन

    किताब - द ग्रेट डिल्युज़न किताब - नेहरूज़ फर्स्ट रिक्रूटज़


    हृदयेश जोशी 

    इंडियन एक्सप्रेस पर प्रताप भानु मेहता का लेख


    कल्लोल भट्टाचार्य

    राजा अनवर की किताब - द टेररिस्ट प्रिन्स


    अतुल चौरसिया 

    डाक्यूमेंट्री - अमेरिकन मैनहंटिंग: ओसामा बिन लादेन

    डाक्यूमेंट्री - पाकिस्तान: एनैटमी ऑफ ए स्टेट


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोड्यूसर: तीस्ता रॉय चौधरी / हसन बिलाल

    संपादन: हसन बिलाल

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 54 min
  • एनएल चर्चा 371: भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद उठते सवाल और ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण

    इस हफ़्ते चर्चा में विक्रम मिस्री और उनके परिवार की निजी जानकारी सार्वजनिक करके उनकी ट्रॉलिंग करने और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति पर विस्तार से बात हुई.  

    इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत-पाकिस्तान को व्यापार की धमकी देकर करवाया सीज़फायर के लिए राजी, मध्यप्रदेश में भाजपा के मंत्री कुंवर शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी, और चीन एवं अमेरिका के बीच अब टैरिफ वॉर का थमना भी हफ्ते भर की सुर्खियों में शामिल रहा.  


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा, लेफ़्टिनेंट जनरल रामेश्वरम यादव और पूर्व आईपीएस अफसर यशवर्धन आज़ाद शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने कियऑपरेशन सिंदूर पर भारत सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बीते दिनों राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान से पहले संघर्षविराम की घोषणा की. ट्रंप उसके बाद से भी बार-बार सीज़फायर में मध्यस्थता की बात कर रहे हैं लेकिन भारत सरकार से किसी बड़े राजनेता का इस पर कोई जवाब नहीं आता है.”

    वहीं, कर्नल कुरैशी पर भाजपा मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर यशवर्धन आज़ाद कहते है, “वर्दी को पहनने के बाद हमारा कोई धर्म नहीं होता, लेकिन कुछ मंत्री सबकी जातियां बताकर भ्रम फैला रहे हैं,”

     

    सुनिए पूरी चर्चा- 


    टाइमकोड्स- 

    00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना 

    03:25 - सुर्खियां 

    22:10 - भारत-पाकिस्तान सीज़फायर में ट्रम्प का बयान 45:25- पाकिस्तान की भ्रामक ख़बरें 

    01:16:24 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा


    प्रोड्यूसर: आशीष आनंद


    संपादन: आशीष आनंद 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 24 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,463 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners