रामायण की राम कथा: जीवन का आधार ( Ram Katha from Ramayan: Jeevan Ka Aadhar)

रामायण की राम कथा: जीवन का आधार ( Ram Katha from Ramayan: Jeevan Ka Aadhar)

By Aradhya MishraReligion & Spirituality
Download on the App Store

रामायण की राम कथा: जीवन का आधार ( Ram Katha from Ramayan: Jeevan Ka Aadhar) episodes

  • Hindi Ramayan Episode 29: राम, लक्ष्मण और सीता का भरद्वाज मुनि और वाल्मीकि मुनि से मिलन (Meeting of Ram, Lakshman and Sita with Bhardwaj Muni and Valmiki Muni)

    पिछली कथा में हमने देखा कि कैसे गंगा माता के पावन तट पर, एक विनम्र नाविक केवट ने अपनी सच्ची श्रद्धा से प्रभु के चरणों को छूने का सौभाग्य पाया। नदी के उस पार उतरते ही जैसे वन नहीं, एक नया युग आरंभ हुआ था। केवट का प्रेम, उसकी विनम्रता और उसका बाल-सुलभ विश्वास, इन सबने रामकथा को भक्ति के उस शिखर पर पहुँचा दिया, जहाँ एक साधारण नाविक भी देवताओं से बढ़कर हो जाता है।

    आज की कथा वहीं से आगे बढ़ती है। गंगा के पार उतरकर राम, सीता और लक्ष्मण वन की ओर चल पड़े हैं। यात्रा के बीच वे प्रयागराज पहुँचे, जहाँ संगम माता उन्हें अपने आंचल में समेट लेती है, और जहाँ ब्रह्मचारी, तपस्वी, मुनि और साधक उनके दर्शन को दौड़ पड़ते हैं। भरद्वाज मुनि का आश्रम, उनका वात्सल्य, उनकी दृष्टि, और उनका आशीष, इन सबने इस यात्रा को आध्यात्मिकता के नए ऊंचाई पर पहुँचा दिया। यहीं से चित्रकूट का मार्ग खुला, और यहीं पहली बार वनवास की थकान थोड़ी हल्की हुई। उसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में प्रवेश करते हैं।यहीं होगा वह दिव्य मिलन, जिसमें राम अपने हृदय की कथा खोलेंगे, लक्ष्मण अपनी विनम्रता अर्पित करेंगे, और सीता, संकोच, धैर्य और मातृगौरव के साथ, महर्षि वाल्मीकि से आशीष माँगेगी। और महर्षि, उनके सिर पर हाथ रखकर यह वचन देंगे कि जहाँ- जहाँ रामकथा चलेगी, जहाँ-जहाँ भक्त उनके चरणों को खोजेंगे, वहाँ-वहाँ वे सीता की रक्षा, राम के धर्म और लक्ष्मण की सेवा-भावना के सदा साक्षी बने रहेंगे। तो आइए, आज की कथा आरंभ करते हैं, उस पावन क्षण से, जहाँ तीन पथिक धीरे-धीरे आश्रम में प्रवेश करते हैं, और महर्षि वाल्मीकि विजय की नहीं—धर्म, प्रेम और सत्य की सबसे महान कथा का स्वागत करने के लिए आगे बढ़ते हैं।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    27 min
  • Hindi Ramayan Episode 28: राम, लक्ष्मण और सीता का केवट से मिलन (Meeting of Ram, Lakshman and Sita with Kevat)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे सुमंत्र का रिक्त रथ अयोध्या लौटा और पूरा नगर शोक में डूब गया। राजा दशरथ ने राम के वियोग में अपने प्राण त्याग दिए, और उनके अंतिम शब्दों में केवल राम का ही नाम था। रानी कौशल्या का मातृत्व, रानी सुमित्रा का धैर्य और रानी कैकेयी का पश्चात्ताप, इन सबके बीच धर्म का एक नया अध्याय आरंभ हुआ।

    आज की कथा हमें उस पवित्र क्षण में ले जाती है, जब राम, सीता और लक्ष्मण, निषादराज गुह के साथ, गंगा माता के पावन तट पर पहुँचे हैं। सामने गंगा माता बह रही है, मातृसमान, निर्मल, अनंत, जिसे पार करके वे वनभूमि में प्रवेश करेंगे। पर इस यात्रा से पहले नियति ने उन्हें एक और भक्त से मिलवाने की योजना बनाई थी। वह था केवट, एक विनम्र नाविक, जिसके हृदय में भक्ति थी, पर आँखों में झिझक थी। हम देखेंगे कि कैसे केवट, अपने गहरे प्रेम से, राम के चरण धोने की विनती करता है। कैसे उसकी भक्ति, बड़े-बड़े यज्ञों और व्रतों से भी ऊँची सिद्ध होती है। और कैसे एक नाविक, अपनी सच्ची श्रद्धा से, स्वयं प्रभु के हृदय में स्थान पा लेता है। तो आइए, चलें हमारे साथ इस प्रसंग में, जहाँ नदी के पार केवल वन नहीं, एक नया युग प्रतीक्षा कर रहा है। जहाँ राजकुमार और नाविक के बीच का संवाद भक्ति और विनम्रता का वह अद्भुत मिलन बन जाता है, जो युगों तक गूँजता रहेगा, जब केवट ने नाव नहीं, अपना हृदय प्रभु के चरणों में अर्पित किया।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    30 min
  • Hindi Ramayan Episode 27: सुमंत्र की वापसी, श्रवण कुमार की कथा और दशरथ का निधन (The return of Sumantra, the story of Shravan Kumar and the death of Dasharath)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे गंगा तट पर राम, सीता और लक्ष्मण ने धर्म के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने का संकल्प लिया। राम ने सुमंत्र से कहा कि वे अयोध्या लौट जाएँ और वहाँ माता-पिता को सांत्वना दें, क्योंकि धर्म का पालन ही सच्ची सेवा है। अंततः सुमंत्र ने अश्रुपूरित नेत्रों से राम, सीता और लक्ष्मण को प्रणाम किया और भारी हृदय से अयोध्या की ओर प्रस्थान किया।

    आज की कथा हमें उस क्षण में ले जाती है, जब सुमंत्र का रिक्त रथ अयोध्या में प्रवेश करता है। नगर की गलियों में सन्नाटा है, आकाश मानो मौन विलाप कर रहा है। राजा दशरथ अब राजा नहीं रहे वे केवल एक पिता हैं, जो हर साँस के साथ “राम… राम…” पुकारते हैं। आज, इस कथा में, हम केवल राजा दशरथ के वर्तमान को नहीं देखेंगे, हम उनके अतीत में भी उतरेंगे। वहा, जहाँ एक युवा धनुर्धर दशरथ ने अनजाने में एक बालक, श्रवण कुमार को अपने बाण से घायल कर दिया था। हम सुनेंगे वह हृदय-विदारक घटना,

    जब उस बालक के अंधे माता-पिता ने विलाप करते हुए राजा दशरथ को शाप दिया था। वह शाप अब फल दे चुका है। राम का वनगमन ही राजा दशरथ का मृत्यु-दर्शन है। अयोध्या में आज केवल दो आवाज़ें हैं, एक, सुमंत्र की करुण कथा जो सबको राम का समाचार देती है। और दूसरा, राजा दशरथ की टूटती साँसें, जो अपने अंतिम क्षणों में राम, सीता और लक्ष्मण का जाप करते हुए, श्रवण कुमार के शाप को सत्य बना रही हैं। तो आइए, चलें हमारे साथ इस करुण प्रसंग में, जहाँ धर्म और भाग्य का संगम, विरह और अपराध का प्रतिफल, और प्रेम और पश्चात्ताप की पराकाष्ठा एक पिता के हृदय में समा जाती है।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    24 min
  • Hindi Ramayan Episode 26: राम का लक्ष्मण को समझाना, सुमंत्र से वार्तालाप और दशरथ का उदास होना (Ram consoles Lakshman, talks with Sumantra and Dasharath gets upset)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे गंगा तट पर राम, सीता और लक्ष्मण ने रात बिताई। भूमि पर शयन करते राम को देखकर निषादराज गुह का हृदय करुणा से भर आया, पर लक्ष्मण ने उन्हें ज्ञान और भक्ति से सांत्वना दी। सुमंत्र की आँखों में आँसू थे, पर उनके हृदय में यह गर्व था कि वे इस धर्मयात्रा के सहभागी बने। गंगा की लहरें उस रात राम के त्याग, लक्ष्मण की निष्ठा और गुह के अटूट स्नेह की साक्षी बनीं।

    आज की कथा हमें उस क्षण में ले जाती है, जब राम अपने प्रिय भाई लक्ष्मण को समझाने का प्रयत्न करते हैं कि वे लौटकर अयोध्या जाएँ, क्योंकि उनके बिना माता-पिता और भरत का सहारा टूट जाएगा। साथ ही राम सुमंत्र से भी निवेदन करेंगे कि वे अयोध्या वापस लौटें और वहाँ की स्थिति का ध्यान रखें। हम देखेंगे कि गंगा पार करने के इस निर्णायक क्षण पर, न केवल वनवास की यात्रा का एक नया अध्याय आरंभ होता है, बल्कि राम के भीतर का करुण पक्ष भी उजागर होता है, जहाँ वे अपने प्रियजनों से विरह सहते हुए भी धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हैं। और इसी कथा में हम अयोध्या के महलों की ओर भी लौटेंगे, जहाँ राम के प्रस्थान के बाद अंधकार और शोक ने अपना वास कर लिया है। वहाँ माताओं का विलाप, प्रजाजनों का रुदन और राजा दशरथ का टूटता हुआ हृदय हमें यह अनुभव कराएगा कि एक पुत्र का वनगमन केवल परिवार ही नहीं, पूरे नगर को कैसे शोक में डुबो देता है। तो आइए, चलें हमारे साथ इस प्रसंग में, जहाँ त्याग की राह और विरह की पीड़ा एक साथ मिलकर धर्म की सबसे बड़ी परीक्षा का रूप लेती है।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    31 min
  • Hindi Ramayan Episode 25:राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास की शुरुआत (The exile of Rama, Lakshmana and Sita begins)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे राम ने माताओं और गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। कौशल्या के आँचल से लेकर सुमित्रा के दृढ़ आदेश तक, कैकेयी के संकोच भरे स्वीकार से लेकर गुरु वशिष्ठ और माता अरुंधती की सीख तक, हर आशीर्वाद में आँसू भी थे और धर्म की ज्योति भी। सीता ने धैर्य और निष्ठा का वचन दिया, लक्ष्मण ने सेवा का संकल्प लिया, और सुमंत्र ने स्वयं को रथी और सहभागी बनाकर इस धर्मयात्रा से जोड़ लिया।

    आज की कथा हमें वहाँ ले जाती है, जब हम देखेंगे कि कैसे आँसुओं और सिसकियों के बीच रथ अयोध्या से निकलकर वन की सीमा की ओर बढ़ता है। वहाँ, गंगा का पवित्र तट उनका इंतज़ार कर रहा है, मानो संसार के सुख और त्याग के बीच एक अंतिम रेखा खींची हो। निषादराज गुह का आगमन होगा, नावों का सहारा मिलेगा और फिर गंगा पार करके राम सचमुच वनभूमि में प्रवेश करेंगे। आज की कथा में, आप अनुभव करेंगे—वह क्षण जब राजमार्ग समाप्त होता है और वनपथ शुरू होता है। जब सुख पीछे छूट जाता है और धर्म की अग्निपरीक्षा सामने खड़ी होती है। तो आइए, चलें हमारे साथ उस यात्रा पर, जहाँ से वनवास की शुरुआत आरंभ होता है।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    28 min
  • Hindi Ramayan Episode 24:अयोध्या से प्रस्थान (Departure from Ayodhya)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे राम ने अपनी सारी संपत्ति और वैभव का त्याग कर ब्राह्मणों, विद्वानों और प्रजाजनों को दान कर दिया। यह त्याग केवल वस्त्रों और आभूषणों का नहीं था, बल्कि एक राजा के रूप में अपनी पहचान और अधिकारों का भी था। लक्ष्मण ने न केवल अपने बड़े भाई के साथ वन जाने का निश्चय किया, बल्कि उसे जीवन का उद्देश्य बना लिया। सीता ने अपने सहज और दृढ़ संकल्प से यह स्पष्ट कर दिया कि राम का मार्ग ही उनका मार्ग है, चाहे वह राजमहल की शोभा हो या वन की कठोरता।

    आज की कथा हमें उस क्षण में ले जाती है जब राम, लक्ष्मण और सीता, अयोध्या को विदा कर वन की ओर प्रस्थान करते हैं। यह केवल तीन व्यक्तियों का वनगमन नहीं, बल्कि धर्म और मर्यादा का महलों से वनों की ओर प्रवास है। हम देखेंगे कि कैसे नगरवासी करुणा और वेदना से भरे हुए उनके पीछे-पीछे चल पड़ते हैं, कैसे अयोध्या की गलियाँ शोक और प्रेम से भर जाती हैं। आज की कथा में, आप अनुभव करेंगे एक ऐसे नगर का दर्द, जो अपने प्राणों को जाते हुए देख रहा है। और साथ ही एक ऐसे युग का आरम्भ, जहाँ त्याग, प्रेम और धर्म मिलकर मानवता के लिए अमर आदर्श रचते हैं। तो आइए, चलें हमारे साथ उस पथ पर, जहाँ से शुरू होती है अयोध्या से वनगमन की अमर यात्रा।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    31 min
  • Hindi Ramayan Episode 23: वनवास की तैयारी (Preparing for exile)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे लक्ष्मण ने राम के वनगमन के निर्णय को केवल स्वीकार नहीं किया, बल्कि उसे अपने जीवन की निष्ठा और साधना बना लिया। कैसे उर्मिला ने अपने हृदय की पीड़ा को मौन की शक्ति में बदलकर धर्म का एक और आयाम जोड़ दिया, और सुमित्रा ने एक माँ से बढ़कर एक धार्मिक नायिका का रूप धारण किया।

    आज की कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ राम, सीता और लक्ष्मण वनवास की तैयारी शुरू कर देते हैं। यह सिर्फ तीन लोगों की यात्रा नहीं है, बल्कि उस युग से पलायन है जहां धर्म स्वयं महलों को छोड़कर जंगलों में बस जाएगा। हम देखेंगे कि कैसे राम अपने वस्त्र त्याग देते हैं, कैसे सीता अपने राजसी आभूषण उतारकर एक समर्पित पत्नी की सादगी धारण कर लेती हैं, और कैसे लक्ष्मण सेवाभाव से हर कार्य में सबसे आगे रहते हैं। आज की कथा में, आप महसूस करेंगे एक ऐसे नगर की पीड़ा, जो अपने प्राणों को अरण्य की ओर जाता देख रहा है। और एक ऐसे युग की करुण पुकार, जहाँ त्याग, प्रेम और मर्यादा मिलकर इतिहास की सबसे सुंदर यात्रा की शुरुआत करते हैं। तो आइए, हमारे साथ जुड़िए, जहां तीन किरदारों की यह यात्रा भारत के सभी दिलों की कहानी बन जाती है।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    30 min
  • Hindi Ramayan Episode 22: लक्ष्मण की राम के प्रति निष्ठा (Lakshman's loyalty to Ram)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे राम ने पिता के वचनों को निभाने के लिए राज्य का त्याग किया, और सीता ने उनके साथ वनगमन का संकल्प लिया। कौशल्या की पीड़ा, सीता की दृढ़ता और राम का संतुलन—इन सबने हमें एक आदर्श परिवार की मर्यादा और धर्मबोध का दर्शन कराया।

    आज की कथा वहाँ से आगे बढ़ती है, जहाँ एक और दिव्य पात्र अपनी भूमिका निभाने आता है। लक्ष्मण, एक भाई, जो केवल सगे संबंधों से नहीं, बल्कि प्राणों, निष्ठा और प्रेम के सूत्रों से जुड़ा है। आज हम देखेंगे कि जब राम वनगमन की तैयारी कर रहे थे, तब लक्ष्मण ने न केवल अपने मन की बात कही, बल्कि भ्रातृ-प्रेम को तप और भक्ति का स्वरूप दे दिया। यह कथा हमें दिखाएगी कि कैसे एक अनुज अपना सब कुछ छोड़कर, केवल राम की सेवा और उनकी सुरक्षा का लक्ष्य लेकर खड़ा होता है। वह उर्मिला को, राजसी सुखों को, अपनी इच्छाओं को त्याग कर राम और सीता के साथ चल पड़ता है, केवल इसलिए कि उनका हर कष्ट पहले उसे भोगना हो। तो आइए, जुड़िए हमारे साथ इस दिव्य प्रसंग में— जहाँ लक्ष्मण का प्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि एक अनंत तपस्या बन जाता है। यह प्रसंग केवल रामायण का हिस्सा नहीं, बल्कि हर युग के लिए भ्रातृत्व और निष्ठा का अमर आदर्श है।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    33 min
  • Hindi Ramayan Episode 21: सीता का राम के साथ जाने का निर्णय (Sita decides to go with Ram)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे रानी कैकेयी ने अपने जीवन के दो सबसे निर्णायक वरदानों का स्मरण कर, राजा दशरथ से राम के लिए वनवास और भरत के लिए राज्य माँग लिया। वह क्षण केवल एक माँ का निर्णय नहीं था—वह एक ऐसा प्रहार था, जिसने अयोध्या के हृदय को कंपा दिया, और राजा दशरथ को मौन विलाप में धकेल दिया।

    आज की कथा वहाँ से आगे बढ़ती है, जहाँ यह वज्रघात केवल राजमहल तक सीमित नहीं रहता। आज हम देखेंगे कि जब यह समाचार अयोध्या की प्रजा तक पहुँचता है, तो हर गली, हर चौक, हर हृदय आह भर उठता है। जो राम को केवल राजा नहीं, धर्म का अवतार मानते थे—वे यह सुनकर स्तब्ध रह जाते हैं कि उन्हें वन भेजा जा रहा है। और फिर, सीता की आवाज़ और चयन आता है। सीता, जो केवल पत्नी नहीं, बल्कि राम के धर्म की छाया हैं—वह भी उनके साथ वन जाने का निर्णय लेती हैं। आज की कथा में आप सुनेंगे—जनता की करुण पुकार, माता कौशल्या का वियोग, और सीता का अडिग निर्णय, जो यह दर्शाता है कि जब धर्म के रथ पर राम चल पड़ते हैं, तो परिवार और समाज—दोनों उनके साथ हो लेते हैं। यह एक ऐसी यात्रा है, जहाँ आत्मा का दीपक जलता है और मानवता एक नई राह खोजती है।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    31 min
  • Hindi Ramayan Episode 20: कैकेयी के दो वरदान (Kaikeyi's two boons)

    पिछली कथा में, हमने देखा कि कैसे मंथरा के शब्दों ने कैकेयी के मन में विक्षोभ उत्पन्न किया। वह रानी, जो कभी राम की सराहना करती थीं, अब अपने मन के भीतर चल रही द्वंद्व की शिकार हो चुकी थीं। और आज की कथा वहीं से आगे बढ़ती है— आज, हम देखेंगे कि कैसे कैकेयी, अपनी कोपभवन में जाकर अपने जीवन के दो सबसे निर्णायक वरदानों को याद करती हैं—वे वरदान, जो दशरथ ने युद्ध में उनकी रक्षा और योगदान के उपलक्ष्य में उन्हें कभी दिए थे।

    आज, वह रानी उन्हें माँगने जा रही है… लेकिन ये कोई साधारण माँग नहीं—यह माँग है भरत के लिए राज्य और राम के लिए वनवास। कैकेयी का यह निर्णय केवल राम के जीवन को नहीं, बल्कि अयोध्या की आत्मा को भी झकझोर देता है। आज हम देखेंगे एक राजा की विवशता, एक पिता की पीड़ा, एक पुत्र की मर्यादा, और एक माँ के हृदय का द्वंद्व—जो उसे इतिहास की सबसे विवादित स्त्रियों में स्थान दिलाता है। तो आइए, जुड़िए हमारे साथ उस निर्णायक प्रसंग में, जहाँ राम का वनगमन केवल अरण्य की ओर नहीं, बल्कि मानवता की आत्मा की ओर यात्रा बन जाता है।

    Spotify, Apple Podcasts और YouTube पर उपलब्ध!

    Ramayan, Sita, Raavan, Ram, Lakshman, Hindu mythology, Indian epics, Valmiki Ramayan, Ramayan stories, Hanuman, Ramayan podcast, Indian culture, Dharm, Hindu traditions, Ramayan episodes, Spiritual stories, Indian history, Lord Vishnu, Ramayan characters, Raavan's tyranny, Sita's captivity, Ancient India, Hindu epics, Inspirational stories, Devotion, Moral lessons, Storytelling, Indian mythology

    27 min

About रामायण की राम कथा: जीवन का आधार ( Ram Katha from Ramayan: Jeevan Ka Aadhar)

From the publisher's feed

रामायण की राम कथा: जीवन का आधार" is a Hindi story series that brings to life the timeless stories of the Ramayan. Through engaging storytelling, explore Ram, Sita, Lakshman, and Hanuman's inspiring…