
Sign up to save your podcasts
Or


1- स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में दूसरे पायदान पर गाज़ियाबाद, मगर कई सालों से देश का नंबर वन शहर कैसे बना हुआ है इंदौर।
2- ग़ाज़ियाबाद से सात साल का हर्षवर्धन बना यूपी स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियन।
3- सामान ख़रीदने के बाद क्या आपने भी कभी ठगा सा महसूस किया है, तो जानिए कंज्यूमर लॉ में अपने हक़ के बारे में।
4- ठंड के दिनों में कैसे रखा जाएगा फ़ैशन का ख़्याल।
5- और मुलाक़ात उस माँ से जिसने कोविड के दौरान शुरू किया लाखों का कारोबार, बेटियों ने की सपना पूरा करने में मदद।
[email protected] पर बताइए आपको कैसा लगा इस हफ़्ते का एपिसोड स्वाति चौहान के साथ।
इस हफ़्ते चिल्ड्रेंस डे स्पेशल में बात बच्चों से जुड़ी
मुलाक़ात नेशनल यूथ आइकन अवॉर्ड विजेता मलंक गोयल से और जानिए क्या था उनका प्रोजेक्ट
बच्चों को जब मौक़ा मिला न्यूट्रिशनिस्ट से सवाल करने का तो उन्होंने क्या पूछा
इस बार हैं हमारे दो ख़ास मेहमान बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभा चुकीं हर्षाली मल्होत्रा
और फ़िल्म लक्ष्मी में अक्षय कुमार के बचपन की भूमिका निभाने वाले आर्यन प्रीत से
सुनिए इस हफ़्ते का एपिसोड स्वाति चौहान के साथ और बताइए कैसा लगा ये प्रोग्राम [email protected] पर
ReplyForward
इस हफ़्ते आपके लिए लाए हैं एक म्यूज़िकल प्रोग्राम क्योंकि ये हफ़्ता है दो क्षेत्रों के लिए ख़ास।
लोकआस्था के महापर्व छठ और देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर ख़ास प्रस्तुति।
- मिलवाएँगे दो ख़ास छठ व्रतियों से और जानिए कि क्यों है ये व्रत उनके लिए अहम
- छठ के प्रसाद में लोकप्रिय है ठेकुआ, कैसे बनता है ये पकवान
- इसी तरह उत्तराखंड की पहचान है अरसा, जानिए कैसे बनती है ये डिश
- दो लोकगायक मेहमान इस अंक में. मिलिए लोकगायिका चंदन तिवारी जो पूर्वांचल की पहचान बन रही हैं और उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक किशन महिपाल से
सुनिए ये प्रोग्राम स्वाति चौहान के साथ और बताइए ये आपको कैसा लगा [email protected] पर
शकील ने स्ट्रीट परफ़ॉर्मेंस देनी शुरू की और घर वालों को बताया भी नहीं। उनकी एक परफ़ॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ जब ऋतिक रोशन, पूजा भट्ट और सोनू निगम जैसे कलाकारों ने उसे सोशल मीडिया पर सराहा। तब उन्होंने घर वालों को बताया, क्या था घर वालों का रिऐक्शन? सुनिए-
ठंड के दिन आने के साथ ही दिल्ली और आस-पास के शहरों में प्रदूषण की चादर दिखने लगी है। ऐसे में एक स्टडी के मुताबिक़ दिल्ली में बच्चों में अस्थमा के साथ ही मोटापा भी बढ़ रहा है। अपने बच्चों के लिए साफ़ हवा की लड़ाई लड़ रही हैं वॉरियर मॉम्स और कैसे तृप्ति गायकवाड़ ने मुहिम छेड़ी है कि भगवान की मूर्तियाँ नदी में न बहाई जाएँ और न ही मिट्टी में दबाई जाएँ।
हैप्पी दिवाली।
इस हफ़्ते के प्रोग्राम में-
1- ठंड का मौसम आने के साथ ही बढ़ने लगा है प्रदूषण का स्तर, बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित कुछ माँओं की एक पहल।
2- पुरानी मूर्तियों को मिट्टी में दबाने या पानी में बहाने के बजाए किया जा रहा है रीसाइकल।
3- दीवाली में मज़े से खाने-पीने के बाद कैसे रखें अपने पेट का भी ख़्याल।
4- इस हफ़्ते होगी एक सुरीली मुलाक़ात शकील से, जिनके गाने ने मोहा है कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ का मन।
सुनिए इस हफ़्ते का प्रोग्राम स्वाति चौहान के साथ और बताइए कैसा लगा आपको प्रोग्राम [email protected] पर।
गाज़ियाबाद के सागर कसाना दुनिया की पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। इस दौरान जब वो चढ़ाई कर रहे होते हैं तो कैसे-कैसे डरावने अनुभवों से गुज़रना पड़ता है? उन्होंने बताया स्वाति चौहान से बातचीत में।
1- डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच क्या है आयुर्वेद में इसका इलाज
2- उत्तर प्रदेश का वो एनजीओ जिसे फ़ेसबुक देगा आर्थिक मदद महिलाओं के पीरियड्स से जुड़े मसलों पर काम के लिए
3- करवा चौथ का त्यौहार है इस हफ़्ते, कैसे ध्यान रखें अपनी सेहत का
4- बच्चों में ड्रग्स की लत पर साइकॉलॉजिस्ट की क्या है सलाह
5- ग़ाज़ियाबाद के सागर कसाना जो एक के बाद एक कर रहे हैं पर्वत चोटियाँ फ़तह
सुनिए इस हफ़्ते का प्रोग्राम स्वाति चौहान के साथ
ग़रीब की गुल्लक नाम से शुरू हुई एक पहल, जिसके तहत कोशिश है उनको मेडिकल सहायता मुहैया कराना जो ख़ुद ये ख़र्च नहीं उठा सकते। इंदिरापुरम में रहने वाले रिटायर्ड मेजर प्रदीप खरे ये काम कर रहे हैं। उनसे बात की रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने। सुनिए और फ़ीडबैक भेजिए [email protected] पर।
From the publisher's feed