Radio Sabrang

Radio Sabrang

By Radio SabrangSociety & Culture
Download on the App Store

Radio Sabrang episodes

  • Meena Jain & Bhawana Awasthi: Adhar Samman Winners

    एक बायोलॉजी टीचर अगर साहित्य के क्षेत्र में आ जाए तो सोचिए कैसा अनुभव होगा।

    ऐसी ही एक लेखिका हैं मीना जैन, जिन्हें रेडियो सबरंग के आधार सम्मान से नवाज़ा गया है।

    और इस एपिसोड की हमारी दूसरी मेहमान हैं एक सुरीली गायिका भावना अवस्थी जी।

    मीना जैन से रेडियो सबरंग की कविता सिंह और भावना अवस्थी से अनीता लोहानी की ये बातचीत आपको कैसी लगी, हमें बताइए [email protected] पर

    16 min
  • Adhar Samman Winners: Chitralekha Aggarwal & Ranjita

    महिलाएँ घर और समाज का आधार होती हैं इसीलिए हमने आधार नाम से पिछले दिनों सम्मान समारोह आयोजित किया था। तो आइए आपकी मुलाक़ात ये सम्मान पाने वाली दो ऐसी महिलाओं से करवाते हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करती हैं। 

    बच्चों के लिए एक प्यारी सी राइम्स की बुक लिखने वाली रंजीता और चित्रलेखा अग्रवाल जी। 

    चित्रलेखा जी की लिखी कहानियाँ अलग-अलग मैगज़ीन्स में आपने भी पढ़ी होंगी, जहाँ उन्होंने समाज में होने वाली आम घटनाओं को कहानियों के रूप में पिरोया और उससे एक संदेश भी देने की कोशिश की।

    रंजीता जी से बात की लोपामुद्रा दुबे ने और चित्रलेखा जी से निमिषा माथुर ने।

    आपको कैसी लगीं ये बातचीत हमें ज़रूर बताइएगा radiosabrang.in पर।

    16 min
  • A young archer Sattvika and her guru's inspirational journey

    भारत में धीरे-धीरे पढ़ाई के साथ खेलों को लेकर भी अवेयरनेस बढ़ी है और अब बच्चे खेलों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। एमिटी स्कूल वसुंधरा की सात्विका छोटी उम्र में भी नाम कमा रही हैं। वो तीरंदाज़ी या आर्चरी में पिछले दिनों सीनियर नेशनल तक खेलने पहुँचीं और स्कूल में रहते हुए भी इस सीनियर स्तर पर 33वीं रैंक हासिल कर ली। सात्विका और उनके कोच लोकेश सर से बात की रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने-

    14 min
  • Medicinator: An idea by young Pranjal

    आज का वो समय है जबकि बच्चे भी अपने आइडिया से देश-दुनिया को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवा हैं प्रांजल अग्रवाल। एमिटी स्कूल वसुंधरा सेक्टर-1 के प्रांजल ने आईआईटी की ओर से आयोजित यूथ आइडियाथॉन में अवॉर्ड जीता है। उनका आइडिया था मेडिसिनेटर का। आख़िर क्या है ये मेडिसिनेटर जो 10वीं क्लास के प्रांजल ने बनाया है, उनसे पूछा रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने-

    11 min
  • CUET: What is it and how to approach it?

    बोर्ड एग्ज़ाम्स से जुड़ी स्पेशल सिरीज़ आपने पिछले दिनों सुनी। अब बात बोर्ड एग्ज़ाम्स के बाद की।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी की कट ऑफ़ लिस्ट आम तौर पर काफ़ी ऊँची होती है और उसके लिए स्टूडेंट्स मेहनत भी करते हैं।

    मगर इस बार सिर्फ़ 12वीं के एग्ज़ाम्स के मार्क्स से काम नहीं चलेगा बल्कि इस बार एक एंट्रेंस टेस्ट भी होगा।

    तो क्या है ये नया सिस्टम इसी बारे में रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने बात की एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 1 वसुंधरा की प्रिंसिपल डॉक्टर भावना कुलश्रेष्ठ।

    11 min
  • Tips for board exams: How to solve papers in time?

    10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मतलब है स्टूडेंट्स के सामने तरह-तरह की चुनौतियाँ। कई बार सब कुछ जानते हुए भी स्टूडेंट्स अच्छा स्कोर नहीं कर पाते। जानने पर पता चलता है कि वे पूरा पेपर ही सॉल्व नहीं कर पाए। 

    ऐसा क्यों हो जाता है और इसके लिए क्या स्ट्रैटेजी अपनाई जाए।

    इसी पर बात की रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने एमिटी स्कूल वसुंधरा सेक्टर-1 की प्रिंसिपल डॉक्टर भावना कुलश्रेष्ठ से-

    5 min
  • How to deal with stress of board exams?

    10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स का मतलब है स्टूडेंट्स को होने वाला स्ट्रेस।

    इस स्ट्रेस का सामना कैसे करें और कैसे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर उसका असर नहीं होने दें, ये बच्चों ही नहीं उनके माता-पिता की भी चुनौती होती है।

    इसी को ध्यान में रखकर रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने बात की एमिटी स्कूल वसुंधरा-सेक्टर 1 की प्रिंसिपल डॉक्टर भावना कुलश्रेष्ठ से-

    9 min
  • Last minute preparations for board exams

    10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स के लिए बच्चे काफ़ी मेहनत करते हैं। मगर फिर भी अंतिम समय तक लगता है कि और कितना पढ़ा जा सकता है। ऐसे में अंतिम समय में बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर कैसे ध्यान दें। इसी पर रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने बात की एमिटी स्कूल वसुंधरा-सेक्टर 1 की प्रिंसिपल डॉक्टर भावना कुलश्रेष्ठ से-

    6 min
  • International Women's Day: Meet Miss Wheelchair India Priya Bhargav

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मौका है जबकि महिलाओं के योगदान को याद किया जाए। 

    इस बार का थीम है 'ब्रेक दि बायस' यानी लोगों का पूर्वाग्रह तोड़ा जा सके।

    इसी तरह के पूर्वाग्रह को तोड़ने का काम किया है मिस व्हीलचेयर इंडिया प्रिया भार्गव ने।

    रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने बात की प्रिया भार्गव से। सुनिए ये ख़ास बातचीत रमणी श्याम के साथ-

    23 min
  • Granddaughter Yukti helps Dadi start business at 78

    अपनी दादी की बुनाई-कढ़ाई को एक बिज़नेस का रूप दिया है युक्ति बजाज ने। दादी शीला बजाज के हुनर को इंस्टाग्राम के ज़रिए एक बिज़नेस बनाया युक्ति ने और आज दोनों बेहद ख़ुश हैं इस कोशिश से। रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने दादी-पोती से बात की।

    9 min

About Radio Sabrang

From the publisher's feed

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from…