Radio Sabrang

Radio Sabrang

By Radio SabrangSociety & Culture
Download on the App Store

Radio Sabrang episodes

  • 15-18 साल वालों के वैक्सीनेशन की कैसी है तैयारी?

    रेडियो सबरंग के सुनने वालों को नए साल की शुभकामनाएँ। उम्मीद है ये नया साल सभी के लिए सेहत और ख़ुशियों से भरा होगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 3 जनवरी से 15 से 18 साल वालों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है।

    इस वैक्सीनेशन को लेकर सेंटरों पर क्या है तैयारी, सुनिए रेडियो सबरंग की इस ख़ास रिपोर्ट में।

    7 min
  • Weekly Show: Episode 16
    • राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पोती ने बनाया सबसे कम उम्र की ऑथर होने का रिकॉर्ड।
    • 25 दिसंबर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौक़े पर रेडियो सबरंग से ख़ास बातचीत में उन्हें याद किया पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने।
    • और सोशल वर्क के लिए रेमॉन मैगसेसे अवॉर्ड से सम्मानित गूँज संस्था के अंशु गुप्ता ने बताया कैसे उनका रुख़ हुआ इस ओर।
    • सुनिए रेडियो सबरंग का ये वीकली एपिसोड स्वाति चौहान के साथ। 


      33 min
    • When I invited Atal ji and Jayalalithaa for dinner: Vijay Goel

      पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसंबर को जन्मदिन के मौक़े पर रेडियो सबरंग ने बात की अटल जी की मंत्रिपरिषद में मंत्री रहे श्री विजय गोयल से। विजय जी ने अटल जी के साथ बिताए समय को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें खाने के साथ ही खिलाने का शौक़ भी था। क्या हुआ था जब एक बार विजय जी ने अटल जी और जयललिता जी को साथ खाने पर बुलाया, सुनिए-

      10 min
    • Bachhendri Pal: The first Indian woman to conquer Mount Everest

      दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला थीं बछेन्द्री पाल। आख़िर कैसा था उस समय एक महिला का पहाड़ पर चढ़ना और कैसे वो एक बार बर्फ़ के नीचे दब भी गईं थीं। सुनिए स्वाति चौहान से उनकी दिलचस्प बातचीत।

      13 min
    • PotHoleRaja: Fix pothole problems yourself

      सड़कों पर गड्ढों से परेशान होकर उन्हें रिपोर्ट करने से शुरू हुई मुहिम अब उन्हें भरने तक पहुँच चुकी है। सुनिए कैसे पॉटहोल राजा नाम से ये इनिशिएटिव सड़कों के पॉटहोल्स को भर रहा है। पॉटहोल राजा के कोफ़ाउंडर सौरभ से रेडियो सबरंग की लोपामुद्रा दुबे की बातचीत-

      7 min
    • Weekly Show: Episode 15

      सड़कों पर गड्ढे भरने की एक अनूठी कोशिश पॉटहोल राजा। लोगों को साफ़-सफ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए इंदिरापुरम में निकली स्वच्छता रैली। इस हफ़्ते मिलिए माउंट एवरेस्ट फ़तह करने वाली भारत की पहली महिला बछेंद्री पाल से। सुनिए रेडियो सबरंग का ये वीकली एपिसोड स्वाति चौहान के साथ।

      27 min
    • Weekly Show: Episode 14

      16 दिसंबर 1971, सुबह 10 बजकर 15 मिनट का वक़्त। 21 साल के सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के टैंक ने दुश्मन के चार टैंक तबाह कर दिए थे। अरुण अपना रेडियो ऑफ़ कर चुके थे क्योंकि वो वापस लौटने का अपने कमांडर का ऑर्डर लेना नहीं चाहते थे। मगर इससे पहले कि वो पाँचवें टैंक को तबाह कर पाते, उस टैंक से निकले गोले ने अरुण के टैंक को निशाना बना दिया और सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल शहीद हो गए। उनकी इस वीरता के लिए उनकी शहादत को सम्मान देते हुए उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी शहादत को 50 साल पूरे हो रहे हैं और साथ ही 1971 की उस जंग के भी 5 दशक गुज़र चुके हैं। इस मौक़े पर रेडियो सबरंग ने खोजा सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के छोटे भाई मुकेश खेत्रपाल को।

      32 min
    • Everything mom made: How a homemaker started a grooming brand on Instagram

      कई बार हममें से कुछ महिलाएँ अपना कुछ काम शुरू करने का सपना मन में ही दबाए रह जाती हैं और उस पर काम नहीं कर पातीं। मगर कई बार ऐसा भी होता है कि हम ही में से कोई आगे बढ़कर एक नया रास्ता निकालता है और दूसरों को भी रास्ता दिखा जाती हैं। ऐसी ही एक महिला हैं जयपुर की रहने वाली ऋतु भंसाली जिन्होंने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर शुरू किया बिज़नेस. 20 हज़ार रुपयों में शुरू हुआ वो बिज़नेस आज दो लाख रुपए महीने की कमाई पर है। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने ऋतु और उनकी बेटियों से बात की और जाना उनके सोशल कॉमर्स वेंचर एवरी थिंग मॉम मेड के बारे में।

      12 min
    • Dinesh Mohan: One of India's top models at the age of 62

      दिनेश मोहन 62 साल के हैं मगर इस उम्र में भी सबसे सॉट आफ़्टर मॉडल्स में से एक हैं और एक समय वो ख़ुद डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं। दिनेश मोहन आज मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने उनसे संपर्क किया और जाना कि इस उम्र में मॉडलिंग की राह उन्होंने कैसे तय की और आजकल क्या कर रहे हैं वो?

      14 min
    • Weekly Show: Episode 13
      1. वर्ल्ड डिसएबिलिटी डे के मौक़े पर रेडियो सबरंग की टीम पहुँची एक ऐसे सेंटर जहाँ ख़ास देखभाल होती है ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों की।
      2. बोलने की क्षमता खो चुके लोगों के लिए जोधपुर के आईआईटी और एम्स के इनोवेटर्स ने बनाई ख़ास डिवाइस।
      3. दुनिया की बढ़ती भाग-दौड़ के बीच भी कई लोग हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार, सुनिएगा साइकॉलॉजिस्ट के उपाय।
      4. और आज मिलिए 62 साल की उम्र में मॉडलिंग कर रहे दिनेश मोहन से जिन्होंने ख़ुद डिप्रेशन को हराकर एक नई कहानी लिख दी।
      5. सुनिए रेडियो सबरंग का ये एपिसोड स्वाति चौहान के साथ
      6. 41 min

      About Radio Sabrang

      From the publisher's feed

      Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from…