
Sign up to save your podcasts
Or


नाम है रामवीर तँवर। पेशे से इंजीनियर रहे मगर नौकरी छोड़कर तालाबों को वापस ज़िंदगी देने को बना लिया है अपना मक़सद। पिछले कई सालों से इस काम में लगे हैं। आप भी सुनिए इनकी दिलचस्प कहानी।
आज के एपिसोड में सुनिए एक ऐसी गुल्लक के बारे में जिसके पैसे आ रहे हैं ग़रीबों के इलाज के काम।
जानिए कि ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम के वैभव खंड के लोग हैं किन मुश्किलों से दो-चार और उस पर पार्षद की प्रतिक्रिया।
अगर आपका बच्चा भी हो रहा है ज़िद्दी तो क्या हो सकता है उपाय, जानिए क्लिनिकल साइकॉलॉजिस्ट की राय।
और मिलिए तालाबों की सफ़ाई के काम में जुटे एक ऐसे शख़्स से जिनका नाम ही पड़ गया है पॉन्ड मैन।
सुनिए स्वाति चौहान के साथ ये एपिसोड और बताइए आपको कैसा लगा [email protected] पर।
निकिता कुमार टेबल टेनिस की एक उभरती हुई कोच हैं। एक दुर्घटना में हाथ गँवाने के बावजूद कम नहीं हुआ निकिता का जज़्बा और उन्होंने कैसे हासिल किया ये मक़ाम। सुनिए निकिता से ये दिलचस्प बातचीत-
सिर्फ़ 12 साल की उम्र में अपने बाल डोनेट कर दिए आध्या सिंह ने। आध्या ने ये किया कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने के लिए। इतनी छोटी उम्र में ऐसी ख़ूबसूरत सोच। मिलिए आध्या से।
इस बार के एपिसोड में-
12 साल की एक बच्ची जिसने कैंसर पीड़ितों के लिए दान कर दिए अपने बाल।
प्लास्टिक से फैलने वाला कचरा कम करने के लिए ख़ास पहल, बोतलों से बनी फूल-पौधों की क्यारी।
जानेंगे इंदिरापुरम में अभय खंड के लोगों की परेशानी की वजह और पार्षद मीना भंडारी क्या कर रही हैं उनके लिए।
लॉकडाउन में बच्चों को लग रही मोबाइल की लत से परेशान माँ-बाप के लिए साइकॉलॉजिस्ट की सलाह।
और मिलिए उस कोच से जिसने ऐक्सिडेंट में एक हाथ गँवाने के बावजूद हासिल किया ऊँचा मुक़ाम।
स्वाति चौहान के साथ सुनिए रेडियो सबरंग का ये एपिसोड।
आईएएस की परीक्षा में हर चरण पर काफ़ी मुश्किलें होती हैं मगर ग़ाज़ियाबाद में रहने वाली अपाला मिश्रा ने 2021 में टॉप 10 में जगह हासिल की है। अपाला ने बताया कि उन्होंने प्रिलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी कैसे की। उन्होंने ये भी बताया कि पहले सफल हुए कैंडिडेट्स के इंटरव्यू देखने से उन्हें कैसे मदद मिली। सुनिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान से ख़ास बातचीत।
अपनी रोज़ी-रोटी की चिंता में आते जाते हमने अक़सर उन बेसहारा लोगों को देखा होगा जो खाने के लिए भटकते घूमते हैं। उनके लिए प्रेरणा सेवा संस्थान सहारा बनकर सामने आया है। ये संस्था ऐसे लोगों को सिर्फ़ 1 रुपए में भरपेट खाना खिलाती है। आख़िर कैसे कर पा रही है ये संस्था ऐसा? मिलने पहुँची रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान।
ये हफ़्ता है गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का। दोनों महापुरुषों को हमारा नमन। साथ ही इस हफ़्ते शुरू हो जाएँगी नवरात्रि भी। माँ दुर्गा के आशीर्वाद की कामना के साथ पेश है ये प्रोग्राम-
1- बेघर लोगों का आसरा बन रहा सेंटर, जो 1 रुपए में खिलाता है भरपेट खाना।
2- बीते हफ़्ते मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में ग़ाज़ियाबाद ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में एक लाख से भी ज़्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
3- इस हफ़्ते सुनिए क्या है इंदिरापुरम में न्याय खंड के लोगों की मुश्किलें और वहाँ की पार्षद जी का जवाब
4- और आपको मिलवाएँगे सिविल सर्विसेज़ में टॉप 10 में आने वाली ग़ाज़ियाबाद की अपाला मिश्रा से भी
भक्ति शर्मा को बचपन से उनकी माँ ने तैराकी का ऐसा शौक लगाया कि दुनिया के सारे महासागर में तैरकर उन्होंने एक रिकॉर्ड क़ायम किया है। इतना ही नहीं भक्ति के नाम है अंटार्कटिक महासागर में तैरने का विश्व रिकॉर्ड और साथ ही अपनी माँ के साथ रिले में इंग्लिश चैनल पार करने का रिकॉर्ड भी। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ बातचीत में भक्ति ने ज़िंदग़ी के कई दिलचस्प पहलुओं पर बात की।
गाजियाबाद में रहने वाली पल अग्रवाल ने जेईई मेन्स में 100 पर्सेंटाइल स्कोर करके टॉप किया। मगर इतना आसान नहीं होता इस तरह स्कोर करना। रेडियो सबरंग की रमणी श्याम से बातचीत में पल अग्रवाल और उनकी माँ ने बताया कि कैसे उन्होंने इसकी तैयारी की। पल पढ़ने तो विदेश जाना चाहती हैं मगर क्या उसके बाद वो वापस लौटेंगी?
From the publisher's feed