Radio Sabrang

Radio Sabrang

By Radio SabrangSociety & Culture
Download on the App Store

Radio Sabrang episodes

  • Weekly Show: Episode 3

    इस एपिसोड में मिलिए जे ई ई की टॉपर पल से, जो बचपन से ही तारे की तरह नहीं बल्कि चांद की तरह चमकना चाहती थीं। चलेंगे ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम के अहिंसा खंड में और जानेंगे वहां के रेजिडेंट्स की परेशानी का सबब। उठाएँगे महिलाओं के पीरियड्स का टॉपिक जिस पर बहुत खुल कर हमारे समाज में अब भी बात नही होती। और आज की ख़ास मेहमान हैं भक्ति शर्मा जिन्होंने समुद्र में बनाया अपनी मां के साथ एक नया रिकॉर्ड, मगर वो राह आसान नहीं थी। स्वाति चौहान के साथ सुनिए रेडियो सबरंग का ये एपिसोड-

    30 min
  • MBA Chaiwala's success story: Guest of the week 2

    नाम है प्रफुल्ल बिल्लौरे मगर जाने जाते हैं एमबीए चायवाले के नाम से। आप भी सोच रहे होंगे कि भला ये क्या नाम हुआ मगर जनाब इसके पीछे भी है एक दिलचस्प कहानी। इसके अलावा 25 साल के इन नौजवान के चाय का धंधा कैसे इतना चला कि टर्नओवर करोड़ों का हो गया? रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान से बातचीत में ख़ुद बताया प्रफ़ुल्ल बिल्लौरे यानी एमबीए चायवाले ने। #MBAChaiWala #RadioSabrang #GuestOfTheWeek

    12 min
  • जया बत्रा: कूड़ा बीनने वाले बच्चों को जिन्होंने पढ़ना सिखाया

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कूड़ा बीनने वाले बच्चों को देखकर जया बत्रा का दिल इतना दुखा कि उन्होंने इन बच्चों को पार्क में पढ़ाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बच्चों की तादाद काफ़ी बढ़ भी गई है मगर मुश्किल ये है कि आज भी इन बच्चों के सिर पर छत नहीं है। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान मिलीं जया बत्रा से-

    7 min
  • Weekly Show: Episode 2

    पहला एपिसोड आपने पिछली बार सुना था और उसके साथ ही लॉन्च हुआ था हमारा रेडियो सबरंग. उसके बाद से ही आपमें से बहुत सारे लोग फ़ोन करके, मैसेज करके और ई-मेल से हमें शुभकामना और बधाई संदेश दे रहे हैं. आप सबके इस प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया. आप हमारी वेबसाइट रेडियो सबरंग डॉट इन के अलावा हर अहम पॉडकास्ट प्लैटफ़ॉर्म पर भी हमें सुन सकते हैं। साथ ही हमसे जुड़िए फ़ेसबुक और यूट्यूब पर भी सर्च करिए रेडियो सबरंग। 

    इस एपिसोड में-

    - अपने बच्चों की देखभाल तो सभी करते हैं मगर मिलिए जया प्रयास फ़ाउंडेशन की जया जी से जो पार्क में पढ़ा रही हैं ऐसे बच्चों को जिनके माँ-बाप उन्हें नहीं भेज पा रहे स्कूल-

    - त्यौहारों के मौसम से पहले शुरू होने वाला है पितृ पक्ष, जानेंगे क्यों ख़ास होते हैं ये 15 दिन-

    - इसके अलावा इस बार सुनिए कि आख़िर फ़िटनेस है क्या-

    - इस हफ़्ते के मेहमान हैं एक ऐसे युवा जिन्होंने पूरी पढ़ाई-लिखाई के बाद तय किया चाय बेचना यानी एमबीए चायवाला

    34 min
  • Guest of the week: General V K Singh's daughter Mrinalini Singh

    जनरल वी के सिंह सेना के सर्वोच्च पद से रिटायर होने के बाद दो बार से ग़ाज़ियाबाद के सांसद हैं। उन्होंने ग़ाज़ियाबाद से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। उनकी बेटी मृणालिनी सिंह उनके साथ एक मज़बूत स्तम्भ की तरह खड़ी रहती हैं।  रेडियो सबरंग ने इस हफ़्ते के मेहमान के तौर पर उनसे बात की, जहाँ चर्चा हुई उनके बचपन की, फ़ौजी जीवन की, राजनीतिक जीवन की, राजनीति में महिलाओं की और फिर उनसे हुआ एक दिलचस्प रैपिड फ़ायर राउंड। तो सुनिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान की दिलचस्प बातचीत मृणालिनी सिंह के साथ।

    12 min
  • Weekly Show Episode 1

    इस प्रोग्राम में मिलिए भोपाल की वनिशा से जिसके माँ-बाप कोविड की दूसरी लहर में नहीं रहे मगर बच्ची का हौसला कुछ ऐसा की सीबीसीएसई का 10वीं का एग्ज़ाम टॉप कर गई।लोग डर रहे हैं कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर मगर ग़ाज़ियाबाद के डीएम साहब बोले तैयारी है पूरी। जानिए कि बारिश के मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान और गाज़ियाबाद के एमपी जनरल वी के सिंह की बेटी से होगी एक बेहद दिलचस्प बातचीत। तो करिए हमें सब्सक्राइब और जुड़िए रेडियो सबरंग के वीकली शो के साथ-

    44 min

About Radio Sabrang

From the publisher's feed

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from…