
Sign up to save your podcasts
Or


ज़िंदग़ी में हमें अपना परिवार भगवान देते हैं मगर अपने दोस्त हम ख़ुद चुनते हैं। कई बार वे दोस्त परिवार जैसे या उससे भी ज़्यादा हो जाते हैं। मुश्किल समय में साथ देने वाले को ही सच्चा दोस्त बताया जाता है और कोविड महामारी ने ऐसी कई दोस्ती की कहानियाँ हमारे सामने रखीं। उस मुश्किल वक़्त की दोस्ती के साथ ही दोस्ती की कुछ और मिसालें आप जानिए रेडियो सबरंग के इस फ़्रेंडशिप डे स्पेशल एपिसोड में जो आपके लिए लाई हैं अर्चना ठाकुर-
साहिबाबाद के विधायक श्री सुनील कुमार शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स में शामिल हुआ है क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया में सबसे बड़े अंतर से कोई चुनाव जीता। ये चुनाव था इसी साल फ़रवरी-मार्च में हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा का चुनाव। उन्होंने ये चुनाव 2 लाख 14 हज़ार 835 वोटों के अंतर से जीता था। ये जीत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीता और इस तरह लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। इंडिया बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स में नाम शामिल होने पर रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने बात की विधायक श्री सुनील कुमार शर्मा जी से-
सावन के मौसम का मतलब है बारिश का मौसम और साथ ही त्यौहारों के मौसम की शुरुआत भी। पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि देवी पार्वती को 108 जन्मों की प्रतीक्षा के बाद पत्नी के रूप में भोले शंकर ने स्वीकार किया था और ये हुआ था तीज के दिन। यही वजह है कि इसे महिलाएँ काफ़ी हर्षोल्लास के साथ ये त्यौहार मनाती हैं। इस बार कोविड के बाद क्या है तीज की तैयारी, ये जानने के लिए रेडियो सबरंग की दीपिका वाल्दिया ने बात की एलएनएस क्लब अपराजिता की प्रेसिडेंट प्रीति जैन, वाइस प्रेसिडेंट मीनाक्षी पांडे और रीजनल कन्वेनर जॉली जैन से-
एसिड के ज़रिए किसी महिला का चेहरा ख़राब करने की कोशिशें उनके शरीर पर भले असर डालें मगर उनके जज़्बे पर असर नहीं डाल पा रहीं। ऐसा ही दिखता है अगर आप इन एसिड अटैक का सामना कर चुकी महिलाओं के कैफ़े में पहुँचें। नोएडा में शीरोज़ हैंगआउट नाम से ये कैफ़े शुरू हुआ है। रेडियो सबरंग की टीम वहाँ पहुँची और रमणी श्याम ने वहाँ लोगों से बात की। सुनिए हौसले और जज़्बे से भरी ये बातचीत-
जाने-माने सिंगर कैलाश खेर ने रेडियो सबरंग से इस ख़ास बातचीत में बताया अपने बचपन के बारे में, दिल्ली से अपने रिश्ते के बारे में और साथ ही कैसे एक समय वो मानसिक रूप से काफ़ी परेशान तक हो गए थे। इसके साथ ही उनके अलग-अलग इनिशिएटिव्स पर भी है बात और जानिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में क्या सोचते हैं। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ कैलाश खेर की स्पेशल बातचीत।
जीवन की भागदौड़ में कई बार हम अपने शौक़ पर फ़ोकस नहीं करते और सोचते हैं कि जब समय मिलेगा तब उस पर काम करेंगे मगर कोविड ने लोगों को समय दिया कि वो इन हॉबीज़ पर भी ध्यान दे सकें। ऐसे ही एक शख़्स हैं रामवीर सिंह, जिन्होंने गार्डेनिंग के अपने शौक़ को एक नया ही आयाम दे दिया है। वो हाइड्रोपॉनिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके घर पर ही गार्डन तैयार कर चुके हैं। क्या है ये तकनीक इस पर बात की रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने-
खेलों के बारे में हमें बचपन से बताया जाता है कि वे सिर्फ़ फ़िज़िकल फ़िटनेस में ही नहीं बल्कि मेंटल फ़िटनेस में भी अहम भूमिका निभाते हैं। और इसके साथ ही खेलों से बच्चे सीखते हैं जोश और आगे बढ़ने की उम्मीद के बारे में भी।
इस एपिसोड में मुलाक़ात दो ऐसे ही यंग स्टार्स से। सबसे पहले अर्चना ठाकुर मिलवाएँगी वेदांश लोहानी से जो कि लॉन टेनिस में नाम रोशन कर रहे हैं।
उसके बाद अगले हिस्से में मिलिए मोक्ष बालियान से जिन्होंने कराटे में एक के बाद एक कई मेडल्स जीते हैं। उनसे बात की है रेडियो सबरंग की हेमा अधिकारी ने।
सही समय पर गाइड और गाइडेंस मिल जाए तो मंज़िल तक पहुँचना आसान हो जाता है। सीबीएसई परीक्षाओं के पैटर्न बदलने से लेकर परीक्षाओं तक हम स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को गाइड करने की कोशिश करते रहे हैं। इसी के तहत इन दिनों हम स्टूडेंट्स के लिए करियर काउंसलिंग सिरीज़ चला रहे हैं। अब तक आपने सुना है ह्यूमैनिटीज़ और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के ऑप्शन्स के बारे में। करियरवर्सिटी की संस्थापक ज्योति नायर से रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने साइंस स्टूडेंट्स के ऑप्शन्स के बारे में बात की-
12वीं के बोर्ड के नतीजे आने के बाद बच्चों और उनके पैरेंट्स के सामने आने वाली दुविधा को समझते हुए रेडियो सबरंग की ख़ास सिरीज़ करियर पर। बच्चे अगर अलग-अलग स्ट्रीम्स चुनना चाहें तो उनके सामने क्या-क्या ऑप्शन्स होंगे। करियरवर्सिटी की ज्योति नायर इन दिनों इसी बारे में जानकारी दे रही हैं।कॉमर्स स्ट्रीम चुनने वाले स्टूडेंट्स के ऑप्शन्स के बारे में बात की रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव ने।
बहुत से स्टूडेंट्स ने हाल ही में 12वीं के बोर्ड्स दिए हैं। अब उन्हें इंतज़ार है रिज़ल्ट का। मगर इस बीच उनकी और उनके पेरेंट्स की एक चिंता ये भी होगी कि आगे कौन सा करियर चुना जाए। इसमें आपकी मदद करने के लिए रेडियो सबरंग लेकर आया है एक सिरीज़। रेडियो सबरंग की लोपामुद्रा दुबे ने बात की करियरवर्सिटी की फ़ाउंडर मिसेज़ ज्योति नायर के साथ, जो एक करियर काउंसलर भी हैं।
From the publisher's feed